भारत-इटली के बीच 6 महत्वपूर्ण समझौते, आतंकवाद और सायबर सुरक्षा पर बनी सहमति

इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंतिलोनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। उसके बाद दोनों देशों के पीएम के शिष्टामंड के बीच बातचीत हुई। इसमें 12 भारतीय और 19 इटेलियन बिजनेस लीडर्स के साथ भी आर्थिक और निवेश सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इटली के पीएम पाओलो गेंतिलोनी ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और होटल ताज पैलेस में विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज से मुलाकात भी की। इससे पहले पाओलो गेंतिलोनी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी तरफ गेंतिलोनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि दोनों देशों के बीच संबंध पहले से मजबूत हैं और अब इन्हें और ज्यादा मजबूत किया जाएगा। गेंतिलोनी ने आगे कहा कि दोनों देशों के भविष्य के लिए जो सपने हैं वह एक जैसे हैं। इटली के पीएम राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर भी गए। ऐसे में सोमवार (30 अक्टूबर) को इटली और भारत के बीच छह महत्वपूर्ण समझौते हुए है।

इसमें दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने को लेकर हुई बातचीत, रेलवे सुरक्षा पर भी समझौता। दोनों देश आतंकवाद के सभी रूप से लड़ने के लिए सहमत हुए। वैश्विक चुनौतियों के खिलाफ भी दोनों देश एक साथ आए हैं। दोनों देश पर्यटन और लोगों के आदान-प्रदान के लिए सहमत हुए हैं। साइबर सुरक्षा पर सहयोग बढ़ाने पर भी दोनों देशों की बीच सहमति बनी है। जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर दोनों देश सहमत हुए हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने को लेकर भी बातचीत हुई। वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मार्च 2018 में दोनों देश अपने राजनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने वाले हैं। मोदी ने कहा भारत आने के लिए इटली के पीएम को धन्यावाद देता हूं, भारत और इटली दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *