हरियाणाः हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस के ड्राइवर ने अचानक लगाए ब्रेक, दर्जन भर घायल

हरियाणा के करनाल में बुधवार रात बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां घरौंडा स्टेशन के पास हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट (ड्राइवर) ने अचानक ब्रेक लगा दिए। हादसे में 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। ट्रेन में यात्रियों में इससे खलबली मच गई। ट्रेन के रुकते ही यात्री उससे निकल कर भागने लगे। वे समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या है। यह घटना साढ़े आठ बजे के आसपास की है। ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी, तभी 120 किमी की रफ्तार के दौरान लोको पायलट ने उसके ब्रेक लगा दिए थे। रिपोर्ट्स की मानें, तो यह ट्रेन कालका से दिल्ली के सराय रोहिला स्टेशन जा रही थी।

बुधवार रात करीब आठ बजकर 40 मिनट के पास वह हरियाणा के करनाल में घरौंडा के स्टेशन के पास पहुंची थी। अचानक उसके लोको पायलट ने ब्रेक लगा दिए। ट्रेन धीमी होने और उसकी आवाज आने पर कई यात्रियों को कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ, तो वे उससे कूदने लगे। अन्य यात्री भी देखकर उन्हें ठीक वैसा ही करने लगे, जिससे थोड़ी ही देर में ट्रेन खाली हो गई। वे इसके बाद पास में स्टेशन मास्टर के दफ्तर जा पुहंचे और बवाल काटने लगे। उन्होंने ट्रेन के अचानक रोक दिए जाने को लेकर उससे शिकायत की थी। हालांकि, ट्रेन आधा घंटा वहां ठहरने के बाद नौ बजकर पांच मिनट पर वहां से रवाना हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *