नहीं मिला रंग और नैन-नक्श तो मां ने गला घोंटकर की नवजात की हत्या

केरल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बच्चे का रंग और नैन-नक्श पिता से नहीं मिलने पर मां ने नवजात की गला घोंटकर हत्या कर दी है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने बच्चे का रंग और चेहरा पति से मेल नहीं खाने पर उसकी हत्या कर दी थी। नवजात आठ दिन का था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी महिला ने अपना जुर्म स्वीकार भी कर लिया है।

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने आरोपी महिला को शनिवार को केरल के कट्टापना के समीप मुरिक्काटुकुडी से गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान संध्या (28) के तौर पर की गई है। उसके पति का नाम एमके बिनू है। पुलिस ने बताया कि संध्या ने कपड़े के फंदे से नवजात की हत्या कर दी थी। आरोपी ने घर में नवजात की हत्या कर पति को बताया कि बच्चा हिल-डुल नहीं रहा है। इसके बाद नवजात को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी थी। डॉक्टरों ने नवजात के गले पर निशान देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पूछताछ में संध्या ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। पुलिस न आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बिनू और संध्या की शादी दस साल पहले हुई थी। दंपति का एक और संतान है, जिसकी उम्र नौ साल है।

मां द्वारा संतान की हत्या करने का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा है। डॉक्टर की सजगता के कारण ही इस रहस्य पर से पर्दा उठ सका। नवजात की जांच-पड़ताल करने वले डॉक्टर ने उसके गले पर संदिग्ध निशान देखने के बाद पुलिस को इसकी खबर दी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझाया। नवजात का नैन-नक्श पिता से नहीं मिलने के कारण संतान की हत्या का यह मामला अपने-आप में विचित्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *