नाबालिग लड़की से रेप करके फरार आरोपी को पुलिस ने काफ़ी चक्कर लगाने के बाद यहाँ से पकड़ा

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रेप के एक आरोपी को चारकोप इलाके से पकड़ा है। इस शख्स पर 12 साल की एक लड़की से रेप करने का आरोप है। यह शख्स नारियल बेचने का काम करता है और कथित रूप से घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था और मैंग्रोव के घने जंगलों में छिप गया था। इस शख्स को दबोच पाना मुंबई पुलिस के लिए आसान नहीं था। इस शख्स को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को मैंग्रोव के जंगलों में घंटों चक्कर लगाने पड़े। तभी जाकर यह शख्स पकड़ में आया। गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम सचिन राजेया है और वह 22 साल का है। अपराध शाखा के अफसरों ने कहा कि आरोपी पीड़ित लड़की को जानता था, और वह आस पास के इलाकों में ही नारियल बेचता था। यह घटना पिछले रविवार (11 मार्च) की है। लड़की आरोपी से नारियल खरीदने गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पीड़ित को लालच देकर जंगलों में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। लड़की ने अपनी दादी को पूरी घटना बताई इसके बाद पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।

चारकोप पुलिस और अपराध शाखा के अधिकारी आरोपी की तलाश कर रहे थे, तभी उन्हें एक खबरी ने बताया कि आरोपी चारकोप में मैंग्रोव में छुपा हुआ है। अपराध शाखा के अफसरों ने 24 घंटे तक मैंग्रोव में उसकी तलाशी ली और जह वह वहां से फरार होने को था तभी उसे दबोच लिया गया। इस शख्स को पकड़ने में सहायक इंस्पेक्टर नितिन उत्तेकर, कॉन्स्टेबल संतोष देसाई और रवि भांबिड शामिल थे। ये तीन पुलिसकर्मी मैंग्रोव के बीचों बीच पहुंच गये थे। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वह छोटी-मोटी वारदातों और सेक्सुअल अपराध में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (रेप) और पोक्सो की धाराएं लगाई है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *