नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव नतीजे 2017 LIVE: 81 में से 71 सीटें कांग्रेस के नाम, फड़नवीस का प्रचार नहीं आया बीजेपी के काम

महाराष्ट्र के नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली है। कुल 81 सीटों में से कांग्रेस को 71, भाजपा को पांच, शिवसेना को एक सीट मिली है। वहीं, एक सीट निर्दलीय के नाम रही। जबकि तीन सीटों के नतीजे आने अभी बाकी हैं। कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) खाता खोलने में भी नाकाम रहीं। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। वह जीत से काफी उत्साहित हैं। शाम को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका यह उत्साह झलक रहा था।

नांदेड़ महानगर पालिका में मतदान से पहले यहां भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों सहित खुद सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जमकर प्रचार किया। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख चव्हाण करीब तीन सप्ताह तक यहीं डेरा जमाए रहे। प्रचार के लिए यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां आ चुके थे। साल 2012 में हुए मतदान में कांग्रेस ने 81 सीटों में से 41 पर कब्जा किया था। जबकि 12 सीटें जीतकर शिवसेना दूसरे स्थान पर रही थी। AIMIM तीसरे नंबर रही, जिसने 11 सीटें जीतीं। वहीं भाजपा महज दो सीट जीतने में कामयाब रही।

यहां पढ़ें नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव नतीजे 2017 Live Updates:

– नांदेड़ वाघला नगर महापालिका के चुनाव में पहली बार पेपर ऑडिट ट्रेन का इस्तेमाल किया गया। वार्ड संख्या दो के 37 मतदान केंद्रों पर  इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के साथ-साथ नया वीवीपैट सिस्टम भी इस्तेमाल किया गया।

– अब तक हुई गिनती में कांग्रेस के हिस्से 54 में 49 सीटें आई हैं, जिसकी खुशी में पार्टी जश्न मना रही है। कांग्रेस पार्टी के शादाब शेख ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है और अशोक चव्हाण को बधाई दी है।

– भांडुप में भाजपा ने शिवसेना को 4,792 वोटों से हराया है। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, वार्ड संख्या 116 में भाजपा प्रत्याशी जागृति पटेल को 11,129 वोट मिले, जबकि शिवसेना की मीनाक्षी पाटिल को 6,337 वोट ही हासिल हुए।

– प्रेट के मुताबिक, अशोक चव्हाण के नेतृत्व में कांग्रेस आगे चल रही है। पार्टी ने अब तक की गिनती में 54 में से 49 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं, भाजपा के खाते में तीन सीटें और शिवसेना की झोली में सिर्फ एक सीट आई है।

– लोकसत्ता के मुताबिक, वार्ड संख्या नौ से कांग्रेस नेता पूजा पावले, किशोर स्वामी, मणिठाकुर और प्रशांत टिकरे ने जीत हासिल की है।

– अब तक के रुझान राज्य की सत्ताधारी भाजपा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। राज्य में वैसे ही शिवसेना से भाजपा के रिश्ते कड़वे होते जा रहे हैं।

– कांग्रेस ने एनडबल्यूसीएमसी की 66 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ एक सीट जीत पाई है जबकि 5 पर उसने बढ़त बनाई हुई है। शिवसेना एक सीट पर आगे चल रही है और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) व कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) किसी भी सीट पर बढ़त बनाने में सफल नहीं हुई।

– कांग्रेस सत्‍ता में वापसी को तैयार है। पार्टी ने 81 में से 66 पर बढ़त हासिल कर ली है। बीजेपी अभी भी 5 सीटों पर आगे है। शिवसेना एक सीट पर आगे है।

– कांग्रेस ने अपनी बढ़त 63 सीटों पर बना ली है, जबकि बीजेपी अब 5 सीट पर आगे हैं।

– नई अपडेट में कांग्रेस ने 62 सीटों पर बढ़त कायम कर ली है। भाजपा अब 4 सीट पर आगे चल रही है।

– सोशल मीडिया पर कांग्रेस की जीत का असर दिख रहा है। एक संदेश खूब शेयर हो रहा है, ‘नांदेण के परिणाम कांग्रेस के लिये डूबते को तिनके का सहारा हैं। शायद अब पार्टी जिम्मेदार विपक्ष की तरह काम करे और 2019 की तैयारी करे।’

– हालिया रुझानों में एक नया बदलाव है। कांग्रेस अब 57 सीट पर आगे चल रही है और भाजपा तीन सीट पर आगे हो गई है।

– राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी)के अधिकारी ने बताया, दोपहर तक हुई मतगणना में केंद्र और राज्य में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना, कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) किसी भी सीट पर बढ़त बनाने में सफल नहीं हुई।

– असदुद्दीन औवेसी की पार्टी सभी सीटों पर चुनाव हार गई। एआईएमआईएम ने बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

– कांग्रेस ने अब 58 सीटों पर बढ़त बना ली है। भाजपा अभी भी दो सीटों पर आगे हैं। शिवसेना, एआईएमआईएम और एनसीपी का अभी तक खाता भी नहीं खुल सका है।

– कांग्रेस ने आधा रास्‍ता तय कर लिया है और वह अब 44 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 2 सीटों पर और शिवसेना ने 1 सीट पर बढ़त बना रखी है।

– रुझानों के अनुसार, अब कांग्रेस 37 सीट पर आगे चल रही है। भाजपा ने 4 सीट पर बढ़त बना रखी है। बाकी किसी पार्टी का कोई उम्‍मीदवार टक्‍कर में नहीं है।

– अभी तक कुल 24 सीटों के नतीजे आए हैं। इनमें से कांग्रेस के खाते में 23 सीट गई हैं, जबकि भाजपा को सिर्फ एक पर जीत मिली है।

– ताजा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 39 सीट पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा दो सीट पर आगे है। शिवसेना व एआईएमआईएम अब दौड़ में नहीं।

– नांदेड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत करीब देख जश्‍न मनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस फिलहाल 81 में से आधी सीटों पर निर्णायक बढ़त ले चुकी है।

– वार्ड 14 से AIMIM अध्‍यक्ष की मां जकिया बेगम चुनाव हार गई है। उन्‍हें शबाना बेगम ने हराया।

– नांदेड़ चुनाव में कांग्रेस 36 सीट पर आगे चल रही है। भाजपा के दो उम्‍मीदवार अपनी-अपनी सीट पर आगे हैं।

– अभी तक कुल 21 सीटों पर परिणाम आए हैं। कांग्रेस ने 20 सीटें जीती हैं, जबकि एक सीट भाजपा को हासिल हुई है।

– ताजा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस ने 31 सीट पर बढ़त बना ली है। भाजपा सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है जबकि शिवसेना और एआईएमआईएम का कोई भी प्रत्‍याशी किसी सीट पर आगे नहीं है।

– वार्ड 19 से भाजपा के शांता गोर जीते। कांग्रेस ने अब तक 12 सीटें जीत ली हैं।

– कांग्रेस के 8 सीटों पर जीतने की पुष्टि हो गई है। वह 20 सीटों पर आगे चल रही है। शिव सेना ने दो सीटों पर बढ़त बना रखी है। भाजपा व एआईएमआईएम किसी सीट पर टक्‍कर नहीं दे रहे।

– अभी तक कांग्रेस को छोड़कर किसी अन्‍य पार्टी के प्रत्‍याशी को जीत हासिल नहीं हुई है। ट्विटर पर अशोक चव्‍हाण को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

– बता दें, गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान गुरुवार को हो सकता है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ए.के.ज्योति की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग शाम चार बजे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

– ताजा अपडेट में कांग्रेस 28 सीट पर आगे चल रही है। बाकी किसी भी पार्टी को बढ़त हासिल नहीं है।

– ताजा रुझानों में कांग्रेस 23 सीटों पर आगे हैं, जबकि भाजपा सिर्फ 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। शिव सेना को दो सीटों पर बढ़त हासिल है।

– नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव 2017: किस सीट से कौन जीता, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

– वार्ड 11 से कांग्रेस के सभी उम्‍मीदवारों को जीत मिली है। यहां पर एआईएमआईएम को हार का मुंह देखना पड़ा। – कांग्रेस फिलहाल 21 सीटों पर आगे हैं व बीजेपी 3 सीट पर।

– ताजा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 23 सीट पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा सिर्फ एक सीट पर बढ़त बरकरार रख पाई है। शिव सेना ने दो सीट पर बढ़त बना रखी है।

– नए रुझानों में भाजपा की हालत और पतली होती दिख रही है। कांग्रेस अब 20 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा दो सीट पर आगे चल रही है। भाजपा की जागृति पटेल व हिमाली काम्‍बले चुनाव जीत गई हैं। एआईएमआईएम के एक उम्‍मीदवार ने भी बढ़त बना रखी है।

– ताजा अपडेट के अनुसार, कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। ओवैसी की पार्टी का एक उम्‍मीदवार बढ़त बनाए हुए है।

– नांदेड़ के इन चुनावों में महाराष्‍ट्र के किसी चुनाव में पहली बार VVPAT लगी ईवीएम का प्रयोग किया गया था। चुनाव आयोग के अनुसार, 25 फीसदी मशीनों में तकनीकी दिक्‍कत आई थी।

– पहले राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 8 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी और शिवसेना दो-दो सीटों पर आगे है।

– अभी तक 81 सीटों में से कुल 23 के रुझान आए हैं। कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी 7 पर आगे है। शिवसेना ने दो सीटों पर बढ़त बना रखी है व एआईएमआईएम के दो उम्‍मीदवार भी मतणगना के शुरुआती राउंड में आगे हैं।

– शुरुआती रुझान आने शुरू हो गई हैं। अभी तक कांग्रेस 10 और बीजेपी 8 सीटों पर आगे चल रही है।

– स्‍थानीय चैनल्‍स के एग्जिट पोल के अनुसार, नांदेड़ में कांग्रेस भले ही पिछला प्रदर्शन न दोहरा सके, मगर उसके करीब जरूर रहेगी। अधिकतर ने कांग्रेस को 30-42 सीट मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं बीजेपी को 15-25 सीटें मिलने का अनुमान है। एआईएमआईएम को 4-13 सीटों की भविष्‍यवाणी स्‍थानीय चैनलों ने किया है।

– महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फणनवीस ने भाजपा की जीत का भरोसा जताया है। उन्‍होंने कहा कि 18 राज्‍यों में भाजपा सत्‍ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गुड गवर्नेंस’ की वजह से है।

– यह महानगरपालिका अशाोक चव्‍हाण के गृहक्षेत्र में आती है, ऐसे में उनकी साख दांव पर लगी होगी। चव्‍हाण को भरोसा है कि वह अपने इलाके में कांग्रेस का दबदबा बनाए रखने में कामयाब रहेंगी। चुनाव प्रचार करने कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी भी इस इलाके में आए थे।

– यहां पहली बार एआईएमआईएम और बसपा खुले तौर पर साथ आए हैं। AIMIM ने 33 उम्‍मीदवार उतारे थे जो बसपा ने 22 उम्‍मीदवार खड़े किए। मतगणना सुबह 10 बजे शुरू होगी। रुझानों व नतीजों की लाइव अपडेट्स यहां मिलती रहेंगी।

– नांदेड़ में चुनाव में पहली बार वीवीपीएटी यानी वोटर वेरिफेबल पेपर आडिट ट्रेल मशीनों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसा राज्य के किसी भी चुनाव में पहली बार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *