Navratri 2018 Puja Samagri: जानिए कौन-कौन सामग्री से करें मां दुर्गा की पूजन

Navratri 2018 Puja Vidhi, Samagri:   आज (रविवार, 18 मार्च) से नवरात्र शुरू हो गए हैं। इसे देशभर में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व माना जाता है। इस दौरान लोग 9 दिन मां दुर्गा का उपवास कर पूजा करते हैं। मां दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। नवरात्रि का पहला दिन बहुत खास माना जाता है। इस दिन कलश स्थापना की जाती है। इसके बाद ही 9 दिन तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में मां भगवती के 9 रूपों की पूजा की जाती है। माना जाता है नवरात्र के दिनों में दुर्गा मां कैलाश छोड़कर धरती पर अपने भक्तों के साथ रहती हैं। साल 2018 में चैत्र नवरात्रि 18 मार्च को शुरू हो रहे हैं और यह 25 मार्च तक रहेंगे। 26 मार्च को नवरात्र का व्रत तोड़ा जाएगा। आइए जानते हैं मां दुर्गा की पूजा में कौन-कौन सी सामग्री शामिल करनी चाहिए।

लाल रंग का आसन- लाल रंग मां दुर्गा का प्रिय रंग माना जाता है। इसके अलावा मां को लाल चुनरी अर्पित कर सकते हैं। मां का खाली चुनरी ना चढ़ाएं। चुनरी के साथ सिंदूर, नारियल, पंचमेवा, मिष्ठान, फल, सुहाग का सामान चढ़ाने चाहिए। मां दुर्गा की चूड़ी, बिछिया, सिंदूर, महावर, बिंदी, काजल चढ़ाना शुभ माना जाता है।

– मिट्टी का बर्तन,जौ

– जल से भरा हुआ कलश

– साफ की हुई मिट्टी

– मौली, इलाइची, लौंग, कपूर, रोली

– मिट्टी का ढक्कन

– पानी वाला नारियल

– लाल कपड़ा या चुनरी, सिंदूर

– फूल और फूल माला, नवरात्र कलश

– साबुत सुपारी, साबुत चावल और सिक्के

– अशोक या आम के पांच पत्ते

– पीतल या मिट्टी की जोत

– हवन कुंड, लौंग का जोड़ा, कपूर, सुपारी, गुग्ल, लोबान, घी, पांच मेवा, चावल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *