Nobel Peace Prize 2017: परमाणु हथियारों के खात्‍मे के लिए काम करने वाली ICAN को शांति का नोबेल

दुनिया से परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए काम कर रही संस्था इंटरनेशनल कैम्पेन टू अबॉलिश न्यूक्लियर वीपंस को (ICAN) रविवार (10 दिसंबर) को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ICAN की कार्यकारी निदेशक बेट्रिस फिन को ओस्लो सिटी हॉल में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह के दौरान बेट्रिस फिन के साथ साल 1945 में हिरोशिमा में परमाणु हमले में बचने वाले जापान के सेत्सुको थुरलोव भी मौजूद थे। नार्वे की नोबेल कमेटी ने इस संस्था के काम की तारीफ करते हुए कहा कि इस संस्था ने दुनिया का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया है कि अगर कोई भी देश परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है तो इसके कितने खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। इस संस्था ने इसी साल जुलाई में 122 के देशों के साथ मिलकर परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए एक संधि की शुरुआत की थी। इस संधि को संयुक्त राष्ट्र ने भी मंजूरी दी थी। इसमें अमरीका, रूस, चीन, ब्रिटेन शामिल थे। भारत के तीन संगठन इस संस्था से जुड़े हैं।

गैर सरकारी संस्था ICAN को 2007 में लॉन्च किया गया था। इस संस्था के 101 देशों में 468 साझीदार संस्थान हैं। बता दें कि इस साल शांति के नोबेल पुरस्कार की दौड़ में आईसीएएन के अलावा पोप फ्रैंसिस,  सऊदी के ब्लॉगर रैफ बदावी, ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ  शामिल थे।नोबेल पुरस्कार समारोह आम तौर पर हर साल 10 दिसंबर को होता है। 10 दिसंबर नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है, इन्होंने ही नोबेल पुरस्कार की शुरुआत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *