जवानों की शहादत पर बीजेपी सांसद ने कहा- वो तो रोज मरेंगे, कोई देश बताओ जहां न मरते हों

भाजपा सांसद ने देश की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को लेकर बेतुके बोल बोले हैं। उन्‍होंने कहा कि आर्मी में हैं तो रोज मरेंगे। कोई देश बताओ जहां जवान न मरते हों। उत्‍तर प्रदेश से भाजपा सांसद नेपाल सिंह से पुलवामा हमले को लेकर सवाल पूछा गया था। आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कई जवान शहीद हो गए। हालांकि, बाद में वह अपने बयान से पलटते हुए माफी मांगी है। भाजपा सांसद से पहले कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता संदीप दीक्षित ने सर्जिकल स्‍ट्राइक को ‘नाटकीय प्रदर्शन’ करार दिया था।

उत्‍तर प्रदेश से भाजपा सांसद नेपाल सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर में मुठभेड़ पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्‍होंने कहा, ‘आर्मी में ये तो रोज मरेंगे। कोई ऐसा देश है जहां झगड़े में सेना का आदमी न मरता हो? गांव में भी झगड़ा होता है तो एक न एक तो घायल होगा ही! कोई ऐसा उपकरण बताइए जिससे आदमी न मरे? ऐसी चीज बताइए की गोली काम न करे…उसे करवा दें।’ बयान सार्वजनिक होते ही नेपाल सिंह अपने बयान से पलटी मार गए उन्‍होंने बाद में इसके लिए माफी भी मांग ली। उन्‍होंने कहा, ‘मैंने सेना के अपमान की बात नहीं की। मुझे दुख है। माफी मांगता हूं पर मैंने ऐसा कुछ कहा नहीं था।’ नेपाल सिंह ने आगे कहा, ‘मैंने ये बोला था कि वैज्ञानिक लगे हुए हैं और कोई उपकरण ढूंढ़ रहे हैं कि गोली आए तो लगे ही नहीं। सिपाही का बचाव हो सके।’

 

 

ANI

@ANI

“Ye to roz marenge Army mein, koi aisa desh hai jahan army ka aadmi na marta ho jhagde mein? Gaon mein bhi jhagda hota hai to ek na ek to ghaayal hoga hi! Koi aisi device batao, jisse aadmi na mare? Aisi cheez batao ki goli kaam na kare, use karwa dein” says BJP MP Nepal Singh

ANI

@ANI

Replying to @ANI

Maine sena ke koi apmaan ki baat nahin ki. Mujhe dukh hai, maafi maangta hoon par maine aisa kuch kaha nahin: BJP MP Nepal Singh on his earlier statement pic.twitter.com/UWqnLOQqgg

ANI

@ANI

“Maine ye bola tha ki vaigyanik lage hue hain aur koi device dhoondh rahe hain ki koi goli aaye to lage nahin, sipaahi ka protection ho jaaye” says BJP MP Nepal Singh on his earlier statement pic.twitter.com/b0n4HewRs7

View image on Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *