ओम प्रकाश रावत को भारत का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त घोषित किया गया, एके जोती की जगह लेंगे जोती की जगह लेंगे

ओम प्रकाश रावत को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त घोषित किया गया है। वह 23 जनवरी को वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोति की जगह लेंगे। इसके साथ ही पूर्व वित्त सचिव अशोक लवासा को चुनाव आयुक्त बनाया गया है। रविवार (21 जनवरी, 2017) को कानून मंत्रालय ने बताया कि रावत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 22वां मुख्य चुनाव आयुक्त घोषित किया है। वह 23 जनवरी को पदभार संभालेंगे।

बता दें कि रावत मध्य प्रदेश कैडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। साल 2015 में बिहार चुनाव से पहले उन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह केंद्र में सचिव थे। रावत 31 दिसंबर, 2013 को केंद्र सरकार में सचिव पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के साथ भी काम किया है।

2004 से 2006 तक रावत मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की सरकार में प्रधान सचिव थे। साल 1953 में जन्मे रावत ने ब्रिटेन से एमएससी की पढ़ाई की है। गौरतलब है कि अचल कुमार जोति ने नसीम जैदी के रिटायर होने के बाद यह पदभार संभाला था जो 23 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *