ONGC में 782 पदों पर बम्पर वैकेंसी, ये है अप्लाई करने की आखिरी तारीख, प्रॉसेस और जरूरी डीटेल्स

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) बड़े पैमाने पर भर्ती करने जा रहा है। भर्तियां 782 पदों पर होनी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर, 2017 है। चलिए जानते हैं किन पदों पर भर्ती होनी है और कौन आवेदन कर सकता है। भर्तियां 782 अपरेंटिस पदों पर होनी है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इन भर्तियों के बारे में। अकाउंटेंट पद के लिए आवेदक का कॉमर्स (मैथ सहित) के साथ न्यूनतम 12वीं पास या फिर फुल टाईम B.Com ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। वहीं अन्य अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक का 10वीं और आईटीआई पास होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए आयु सीमा भी तय की गई है। 18 से 24 वर्ष के व्यक्ति ही आवेदन कर सकते हैं। जॉब लोकेशन असम होगी। उम्मीदवारों का चयन उनके क्वालिफाइंग एग्जामिनेशन के मार्क्स के आधार पर होगा। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारwww.ongcindia.com पर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती
अकाउंटेंट: 17
केबिन/रूम अटेंडेंट: 06
कम्प्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट: 15
ड्राफ्ट्समैन (सिविल): 04
इलेक्ट्रीशियन: 115
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक: 04
फिटर: 174
हाउस कीपर (कॉर्पोरेट): 10
इंफोर्मेशन टेक्नॉलोजी और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटेनेंस: 14
इंस्ट्यूमेंट मैकेनिक: 30
प्रयोगशाला सहायक (रासायनिक संयंत्र): 29
पुस्तकालय सहायक: 02
मशीन/टर्नर: 19
मैकेनिक (मोटर वाहन): 19
मैकेनिक डीजल: 149
प्रशीतन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक: 02
सचिवीय सहायक: 104
स्टोर कीपर: 10
सर्वेयर: 02
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक): 153

वहीं ज्यादा जानकारी आप इस नोटिफिकेशन लिंक-http://www.ongcindia.com/wps/wcm/reportspdf/common/1961_Nazira.pdf से हासिल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *