Oscars 2018 Winners Nominees Full List: यहां जानिए नॉमिनीज के नाम

सोमवार (5 मार्च) को 90वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन होने जा रहा है। इस अवॉर्ड का आयोजन कैलिफोर्निया के डोल्बी थिएटर में होगा। साल 1929 से ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन हर साल फरवरी के महीने में होता है, लेकिन इस साल विंटर ओलिंपिक्स की वजह से इसका आयोजन मार्च में हो रहा है। इस साल जेनिफर लॉरेंस और जोडी फोस्टर बेस्ट एक्ट्रेस के नाम को अनाउंस करेंगी, जबकि जेन फोंडा और हेलेन मिरेन बेस्ट एक्टर को ट्रॉफी देंगी। वहीं, ऑस्कर के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस डेनियला वेगा अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगी। इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड से भारत पहले ही बाहर हो चुका है। हालांकि, भारतीय एक्टर अली फजल की हॉलीवुड फिल्म ‘विक्टोरिया और अब्दुल’ कुछ कैटेगरीज में नॉमिनेट है। उम्मीद की जा रही है कि अली या उनकी फिल्म को कोई अवॉर्ड मिले।

जहां एक तरफ ऑस्कर अवॉर्ड के लिए स्पीच तैयार हो रही है, वहीं दूसरी ओर इस आयोजन को लेकर दुनिया भर में सट्टे का ऑनलाइन बाजार भी गर्म है। यहां तक सट्टेबाजों ने यह भी तय कर लिया है कि विजेताओं का ताज किसे पहनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरनेट सट्टेबाजों के मुताबिक बेस्ट पिक्चर के लिए मार्टिन मैकडोनाग की ‘थ्री बिलबोर्ड आउट एबिंग, मिसौरी’ और गिलर्मो डेल टोरो की ‘द शॉप ऑफ वॉटर’ के बीच टॉस है। वहीं, बेस्ट डायरेक्टर के रूप में ‘द शेप ऑफ वाटर’ के डायरेक्टर गिलर्मो डेल टोरो को पसंद किया जा रहा है। हालांकि, कुछ ही समय बाद इन सभी कयासों पर विराम लग जाएगा। अगर सट्टेबाजों के ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो पिछले साल 66% सट्टेबाजों का अंदाजा सही साबित हुआ था। 24 कैटेगरीज में से 16 कैटेगरीज का रिजल्ट लगभग सही पाया गया था।

आइए जानते हैं 90वें ऑस्कर अवॉर्ड में सभी कैटेगरीज में नॉमिनीज के नाम

बेस्ट पिक्चर
– कॉल मी बाय योर नेम (Call Me By Your Name)
– डार्केस्ट ऑवर (Darkest Hour)
– डनकर्क (Dunkirk)
– गेट आउट (Get Out)
– लेडी बर्ड (Lady Bird)
– फैंटम थ्रेड (Phantom Thread)
– द पोस्ट (The Post)
– द शेप ऑफ वॉटर (The Shape of Water)
– थ्री बिल्बोर्ड्स आउटसाइट एबिंग, मिसौरी (Three Billboards Outside Ebbing, Missouri)

बेस्ट लीड रोल एक्टर
– टिमोथी शालमेट – कॉल मी बाय योर नेम
– डेनियल डे लुइस – फैंटम थ्रेड
– डेनियल कलुय्या – गेट आउट
– गैरी ओल्डमैन – डार्केस्ट ऑवर
– डेनजेल वॉशिंगटन – रोमन जे इजरायल, एस्कयू

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
– विलियम डफो – द फ्लोरिडा प्रोजेक्ट
– वूडी हारेलसन – थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी
– रिचर्ड जेनकिन्स – ऑल द मनी इन द वर्ल्ड
– सैम रॉकवेल – थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी

बेस्ट लीड रोल एक्ट्रेस
– सैली हॉकिन्स – द शेप ऑफ वॉटर
– फ्रांसेस मैकडोर्मेंड – थ्री बिल्बोर्ड्स आउटसाइट एबिंग, मिसौरी
– मार्गोट रॉबी – आई, तोन्या
– साओइर्स रोनन – लेडी बर्ड
– मेरिल स्ट्रीप – द पोस्ट

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
– मैरी जे ब्लिज – मडबाउंड
– एलिसन जैनी – आई, तोन्या
– लेस्ले मैनविल – फैंटम थ्रेड
– लॉरी मेटकाफ – लेडी बर्ड
– ओक्टेविया स्पेंसर – द शेप ऑफ वॉटर

बेस्ट डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन – डंकर्क
जॉर्डन पीले – गेट आउट
ग्रेटा गेरविग – लेडी बर्ड
पॉल थॉमस एंडरसन – फैंटम थ्रेड
गिलर्मो डेल टोरो – द शेप ऑफ वॉटर

बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म
– द बॉस बेबी
– द ब्रेडविनर
– कोको
– फर्डिनान्ड
– लविंग विन्सेंट

बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले
– द बिग सिक
– गेट आउट
– लेडी बर्ड
– द शेप ऑफ वॉटर
– थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी

बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले
– कॉल मी बाय योर नेम
– द डिजास्टर आर्टिस्ट
– लोगन
– मॉलीज गेम
– मडबाउंड

बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग
– माइटी रिवर (मडबाउंड)
– मिस्ट्री ऑफ लव (कॉल मी बाय योर नेम)
– रिमेंमबर मी (कोको)
– स्टैंड अप फॉर समथिंग (मार्शल)
– दिस इज मी (द ग्रेटेस्ट शोमैन)

बेस्ट ऑरिजनल स्कोर
– डनकर्क
– फैंटर थ्रेड
– द शेप ऑफ वॉटर
– स्टार वार्स: द लास्ट जेडी
– थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी

बेस्ट डाक्युमेंट्री फीचर फिल्म
– अबेकस (स्माल इनफ टू जेल)
– फेसेस/प्लेसेस
– इकैरस
– लास्ट मैन इन अलेप्पो
– स्ट्रॉन्ग आइलैंड

बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट
– इडन एंड इडी
– हैवन इज अ ट्रैफिक जैम ऑन द 405
– हीरोइन
– नाइफ स्किल्स
– ट्रैफिक स्टॉप

बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म
– अ फैन्टैस्टिक वुमन
– द इन्सल्ट
– लवलेस
– ऑन बॉडी एंड सोल
– द स्क्वॉयर

बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइल
– डार्केस्ट ऑवर
– विक्टोरिया एंड अब्दुल
– वंडर

बेस्ट फिल्म एडिटिंग
– बेबी ड्राइवर
– डनकर्क, आई, टोनी
– द शेप ऑफ वॉटर
– थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स
– ब्लेड रनर 2049
– गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी 2
– कॉन्ग: स्कल आइसलैंड
– स्टार वार्स: द लास्ट जेडी
– वार फॉर द प्लैनेट ऑफ द एप्स

बेस्ट शॉर्ट फिल्म – लाइव एक्शन
– डेकल्ब एलिमेंट्री
– द इलेवन ओ क्लॉक
– माय नेफ्यू एमेट
– द साइलेंट चाइल्ड
– वाटू वोटू/ऑल ऑफ अस

बेस्ट शॉर्ट फिल्म – एनिमेटेड
– डियर बास्केटबॉल
– गार्डन पार्टी
– लौ
– निगेटिव स्पेस
– रिवोल्टिंग रिदिम

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
– ब्यूटी एंड द बीस्ट
– ब्लेड रनर 2049
– डार्केस्ट ऑवर
– डनकर्क
– द शेप ऑफ वॉटर

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
– ब्लेड रनर 2049
– डार्केस्ट ऑवर
– डनकर्क
– मडबाउंड
– द शेप ऑफ वॉटर

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
ब्यूटी एंड द बीस्ट
डार्केस्ट ऑवर
फैंटम थ्रेड
द शेप ऑफ वॉटर
विक्टोरिया एंड अब्दुल

बेस्ट साउंड एडिटिंग
– बेबी ड्राइवर
– ब्लेड रनर 2049
– डनकर्क
– द शेप ऑफ वॉटर
– स्टार वार्स: द लास्ट जेडाई

बेस्ट साउंड मिक्सिंग
– बेबी ड्राइवर
– ब्लेड रनर 2049
– डनकर्क
– द शेप ऑफ वॉटर
– स्टार वार्स: द लास्ट जेडाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *