इलाहाबाद के कुम्भ में बिछरकर 5 साल बाद परिवार से मिले ये 67 वर्षीय बुजुर्ग
पांच साल पहले कुंभ के मेले में खोए एक बुजुर्ग को उसका घर फिर से मिल गया है। 2012 में 67 वर्षीय सांताराम श्रद्धालुओं के समूह के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले थे, लेकिन कुंभ मेले में वह खो गए। 31 जनवरी 2017 को सांताराम को बुजुर्गों के लिए काम करने वाली संस्था ‘अपना घर’ के वृद्धाश्रम में लाया गया। वृद्धाश्रम के लोग उनसे नाम और पता पूछते रहे, लेकिन वह खामोश रहे और कुछ भी नहीं बताया। फिर एक दिन उन्होंने बताया कि वह राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं।
» Read more