राज्‍यसभा चुनाव: उड़ीं अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों की धज्‍जियां, 18 लोगों ने ठुकराया, तब इन तीन को आप ने दिया टिकट

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की तीन राज्य सभा सीटों पर उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पार्टी ने पीएसी प्रमुख संजय सिंह, दिल्ली के व्यवसायी सुशील गुप्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट नारायण दास गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। इनका चुना जाना तय है। इनमें से एक पार्टी के अंदर से तो बाकी दो बाहरी लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि, पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि जिन दो लोगों को बाहरी कहा जा रहा है वे भी पार्टी के अंदर के लोग हैं। बहरहाल, आप

» Read more

हरिद्वार के डीएम पर लगा पुजारी हत्या के प्रयास का केस, बंद कमरे में पुजारी को पीटने का आरोप

उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी दीपक रावत  पर पुजारी  के हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया गया है। उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। हरिद्वार के कलेक्टर को सरकारी महकमे में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाना जाता है। वह लोगों की शिकायत पर कई बार सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। समाचार एजेंसी ‘एएनआई’ के मुताबिक, उनके खिलाफ कथित तौर पर एक पुजारी को बंद करने में मारने के मामले में कानूनी कार्रवाई

» Read more

गुजरात: दलित का आरोप- पुलिस ने लॉकअप में जमकर पीटा फिर डीसीपी के जूते चाटने को कहा, एफआईआर दर्ज

गुजरात में एक बार फिर दलित उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां एक दलित शख्स ने पुलिस के आला अधिकारी पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शख्स का कहना है कि पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर जमकर पीटा और डीसीपी का जूता चाटने के लिए मजबूर किया गया। बाद में दलित समुदाय ने इसका बड़ पैमाने पर विरोध किया, जिसपर एसी और एसटी एक्ट के तहत एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। घटना राजधानी अहमदाबाद के अमरायवादी क्षेत्र की बताई जाती है। वहीं घटना मामले

» Read more

देश भर में शराबबंदी की वकालत करने वाले नीतीश कुमार के मंत्री पर तारापीठ में शराब पीने का आरोप, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

देश भर में शराबबंदी की वकालत करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक मंत्री पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगा है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस बाबत शिकायत भी दर्ज की है। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि घटना के वक्त मंत्री सुरेश शर्मा और उनके सहयोगी शराब के नशे में थे। हालांकि, मंत्री ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी की घोषणा कर रखी है। यहां तक कि शराब पीने के मामले में एक व्यक्ति को दोषी

» Read more

कर्नाटक में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी हुआ आधार कार्ड, कैबिनेट ने दी मंजूरी

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार संख्या को अनिवार्य बनाने संबंधी विधेयक को कर्नाटक सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री टी. बी. जयचन्द्र ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘कैबिनेट ने संसद में पारित हुए आधार (टारगेट डिलिवरी आॅफ फाइनेंशियल एंड अदर सब्सिडीज, बेनेफिट्स एंड र्सिवसेज), विधेयक, 2016 को मंजूरी दे दी है।’’ संसद में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद सरकार ने 2016 में इस विधेयक को धन विधेयक के रूप में पारित किया था।

» Read more

सूरत: एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका का सिर कलम कर दिया

गुजरात के सूरत में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका का सिर कलम कर दिया। सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे गैर-मर्द के साथ उसके अफेयर का शक था। आरोपी ने इस वारदात को अपने खेत में अंजाम दिया। इससे पहले उसने प्रेमिका के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। घटना के दौरान मृतका का ड्राइवर भी पास में मौजूद था, जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता लगा है कि आरोपी ने प्रेमिका पर तकरीबन दो करोड़ रुपए खर्च किए

» Read more

आशुतोष, विश्वास का कटा पत्ता तो कपिल मिश्रा ने किया ट्वीट: ‘घोड़ों को मिलती नहीं घास, गधे खा रहे हैं च्यवनप्राश’

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। आप ने राज्यसभा टिकट के प्रबल दावेदार माने जाने वाले आशुतोष को टिकट नहीं दिया है, इसके अलावा पार्टी से बागी रुख अख्तियार किये कुमार विश्वास को भी पार्टी से निराशा हाथ लगी है। पार्टी के इस फैसले पर आप के दूसरे बागी नेता कपिल मिश्रा ने तल्ख टिप्पणी की है। कपिल मिश्रा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर पार्टी के फैसले पर तंज कसा है। कपिल मिश्रा ने लिखा, ‘ गधे

» Read more

वीडियो: टेक-ऑफ में देरी हुई तो भड़क गया पैसेंजर, इमरजेंसी गेट खोला और कूद गया

स्पेन में एक यात्री ने फ्लाइट टेक-ऑफ में देरी के चलते इसरजेंसी गेट से छलांग लगा दी। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल लंदन स्टेंसटेड एयरपोर्ट से आ रही फ्लाइट सोमवार (1 जनवरी) शाम स्पेन के एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ के लिए खड़ी थी। फ्लाइट पहले ही एक घंटा लेट हो चुकी थी। इस दौरान फ्लाइट में बीते आधे घंटे से बैठा पैसेंजर खासा नाराज हो गया। इसपर वह फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोल नीचे कूद गया। शख्स की पहचान विक्टर (57) के रूप

» Read more

VIDEO: राज्‍य सभा टिकट न मिलने से कुमार विश्‍वास खफा, बोले- शहादत कबूल, सच बोलने की सजा मिली

आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य सभा का टिकट नहीं मिलने पर पार्टी नेता कुमार विश्वास की खीझ साफ नजर आई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उन्होंने जमकर कटाक्ष किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से अरविंद केजरीवाल ने जो भी फैसले लिए चाहे वह टिकट वितरण में गड़बड़ी हो, जेएनयू हो, पंजाब में अतिवादियों के प्रति नरम रवैया हो या कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, जहां-जहां मैंने सच बोला, मुझे आज उसका पुरस्कार दंडस्वरूप मिला है। आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और

» Read more

मंदिर पहुंचे तेजप्रताप तो कार्यकर्ताओं ने मजार पर टेका माथा, लालू के लिए मांगी दुआएं

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अदालत चारा घोटाले के एक मामले में बुधवार को सजा सुनाने वाली थी, जो अब गुरुवार को सुनाई जाएगी। इससे पहले उनके बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव और कार्यकर्ताओं ने भगवान की शरण में पहुंचकर पूजा-याचना की। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने पिता की रिहाई के लिए बुधवार सुबह पटना जंक्शन के समीप स्थित प्रसिद्ध माहवीर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की, और अपने पिता के लिए दुआ मांगी। इस

» Read more

कंज्‍यूमर फोरम का ऐतिहासिक : ट्रेन मे चोरी या डकैती होने पर रेलवे को देना होगा मुआवजा,

देश के उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण करने वाली सर्वोच्च संस्था नेशनल कंज्यूमर कमीशन ने महत्वपूर्ण फैसला दिया है। आयोग ने रेलवे के अनारक्षित कोचों से यात्रा करने वाले यात्रियों के बड़ी राहत दी है। ऐसे कोचों से यात्रियों का सामान गायब या चोरी होने पर रेलवे को मुआवजा देना पड़ेगा। कंज्यूमर कमीशन ने रेलवे की उन दलीलों को खारिज करते हुए यह व्यवस्था दी है, जिनमें रेलवे ने सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित यात्रियों की होने की बात कही थी। शीर्ष संस्था ने स्पष्ट किया कि ट्रेनों से

» Read more

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन को अपनी मां बता कर खूब सुर्खियां बटोर रहा यह लड़का

आंध्र प्रदेश का एक लड़का इन दिनोंं अच्‍छी चर्चा बटोर रहा है। दरअसल, उसने दावा किया है कि बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन उसकी मां हैं। 29 साल के संगीत कुमार राय का कहना है कि ऐश्‍वर्या राय ने लंदन में आईवीएफ तकनीक के जरिए उसे जन्‍म दिया है। विशाखापट्टनम में रहने वाले इस युवक ने अपने पिता का नाम आदिवेलु रेड्डी बताया है। उसका कहना है कि लंदन में साल 1988 में उसका जन्म हुआ था। दो साल तक ऐश्वर्या के माता-पिता वृंदा और कृष्णराज राय ने

» Read more

भगवान गणेश की पुत्री हैं माता संतोषी! जानें क्या है कथा

माता संतोषी प्रेम, संतोष, क्षमा, खुशी और आशा की प्रतिक मानी जाती है। ये माना जाता है कि लगातार 16 शुक्रवारों तक माता संतोषी का पूजन करने से भक्तों के जीवन में शांति और समृद्धि आती है। माता संतोषी को दुर्गा का अवतार भी माना जाता है। इसी के साथ माता संतोषी के जन्म को लेकर ये दुविधा रहती है कि वो भगवान गणेश की पुत्री हैं। भगवान गणेश को बल, बुद्धि और विद्या का देवता माना जाता है। इसी के साथ रिद्धि की कृपा बनी रहे तो हम कुशल

» Read more

शास्त्रानुसार किस दिन शारीरिक संबंध बनाना माना जाता है शुभ, बुधवार को जन्मी संतान हो सकती है बुद्धिमान

शास्त्रों में मानव जीवन के हर एक पहलू के बारे में बताया गया है। इनमें एक है स्त्री-पुरुष के बीच शारीरिक संबंध बनाने का समय। कुछ लोग बिना किसी समय के शारीरिक संबंध बना लेते हैं। लेकिन शास्त्रों में इसे पवित्र नहीं बताया गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि अगर स्त्री-पुरुष सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक मान्यताओं के अनुसार शारीरिक संबंध बनाते हैं तो यह एक पवित्र घटनाक्रम होता है। शास्त्रों में विवाह के बाद ही स्त्री-पुरुष के शारीरिक संबंधों को पूर्ण रूप से शुद्ध माना गया है। शास्त्रों

» Read more

Triple Talaq: लोकसभा में ‘बिल’ का समर्थन करने वाली कांग्रेस का राज्यसभा में जोरदार हंगामा, सदन स्थगित

पिछले सप्ताह लोकसभा में पास हुआ ‘तीन तलाक’ बिल आज (3 जनवरी, 2017) राज्य सभा में सदन पटल पर रखा गया है, जिसे कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पेश किया है। इस सदन में भी बिल पास होने के बाद तलाक देना अपराध की श्रेणी में आ जाएगा। हालांकि विपक्ष बिल पेश होने पर सदन में जोरदार हंगामा कर रहा है। इससे पहले सरकार ने बिल के चलते अपने सभी सासंदों को मंगलवार को ही तीन लाइन का व्हिप जारी कर सदन में मौजूद रहने के लिए कहा था। राज्यसभा

» Read more
1 1,017 1,018 1,019 1,020 1,021 1,617