लालू गए जेल मगर कलह जेडीयू में, नीतीश के करीबी, पूर्व स्पीकर ने किया विद्रोह
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष चारा घोटाले के एक मामले में रांची की जेल में बंद हैं मगर इसका बुरा असर उनकी पार्टी पर नहीं बल्कि नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पर पड़ा है। नीतीश के करीबी और पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है और आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी से मिलकर लालू यादव को जेल भिजवाया है। ईटीवी से बात करते हुए चौधरी ने कहा कि लालू यादव और
» Read more