आदर्श हाउसिंग घोटाला: अशोक चव्हाण के खिलाफ नहीं चलेगा मुकदमा, उच्च न्यायालय ने खारिज की राज्यपाल की मंजूरी
मुंबई उच्च न्यायालय ने आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल से सीबीआई को मिली मंजूरी को शुक्रवार को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति रंजीत मोरे और न्यायमूर्ति साधना जाधव की खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि हालांकि सीबीआई ने मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगते वक्त दावा किया था कि उसके पास चव्हाण के खिलाफ नए सबूत हैं, लेकिन वह कोई नया सबूत पेश करने में असफल रही। पीठ ने कहा कि सीबीआई ने राज्यपाल सी विद्यासागर
» Read more