गुजरात में नहीं बदलेगा चेहरा, रूपानी-पटेल के सीएम-डिप्टी सीएम बने रहने की उम्मीद
गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में बने रहने के बाद विजय रूपानी और नितिन पटेल के क्रमश: गुजरात के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के तौर पर बने रहने की उम्मीद है। लेकिन कुछ अन्य की भी शीर्ष पद पर नजर बनाए रखने की बात कही जा रही है। भाजपा सूत्रों ने बुधवार (20 दिसंबर) को कहा कि रूपानी की जगह चाहने वालों में गुजरात में नरेंद्र मोदी सरकार में रहने वाले मंत्री भी शामिल हैं। भाजपा में रूपानी और पटेल को 2019 के आम चुनाव
» Read more