VIDEO: बीजेपी नेता ने स्कूल में घुसकर महिला टीचर को पीटा, जमकर बरसाए थप्पड़
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरु में एक बीजेपी नेता स्कूल के अंदर महिला टीचर को पीट रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम रामकृष्णप्पा है और वह बीजेपी का स्थानीय नेता है। मामला उत्तरी बैंगलुरु के सिंगनयकनहल्ली का है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला सोमवार 18 दिसंबर का है। रामकृष्णप्पा महिला स्कूल टीचर को दिये कर्ज का बराबर ब्याज ना मिलने से खफा था।
» Read more