कसौटी पर शिक्षा
भारत में कभी नालंदा, विक्रमशिला, तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय दुनिया भर को आकर्षित करते थे। लेकिन आज दुनिया के बेहतरीन विश्वविद्यालयों की सूची में भारत की जगह नहीं है। यह हकीकत हमारी शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। शिक्षा केंद्रों में समन्वय और आत्मीयता का जो वातावरण आवश्यक है, वह अब केवल इतिहास बन कर रह गया है। गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर ने जब शांतिनिकेतन की संकल्पना की थी तो उनके मन में रचनात्मकता, विचारों और कल्पना-शक्ति को पंख प्रदान करने की अभिलाषा प्रमुख थी। इसके मद्देनजर स्कूलों और
» Read more