वायरल हुआ वीडियो: जब मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर से हुआ पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का आमना-सामना
भारत को मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब दिलाने वाली 20 साल की मानुषी छिल्लर पिछले कुछ दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। वह 17 साल बाद भारत के लिए यह ताज जीतकर लाईं हैं। वहीं इन दिनों उनका एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ नजर आ रही हैं। यह वीडियो मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने से पहले का है। इस वीडियो में इन दोनों सुंदरियों को एक दूसरे से गले लगते और बाते करते दिखाया गया है।
» Read more