व्हॉट्सऐप पर डाली पीएम मोदी की फोटो, पहुंचा जेल, पिता बोले- नहीं पता कैसे होगी जमानत
19 साल का शाकिब 6 दिन तक भूखा रहा था। शाकिब अपने घरवालों से स्मार्टफोन दिलाने की जिद कर रहा था। अब वह हरियाणा की हिसार जेल में है। जेल और उसके घर के बीच की दूरी 270 किलोमीटर की है। शाकिब यूपी के सहारनपुर जिले के खेरा मेवात का रहने वाला है। शाकिब पर पीएम मोदी की व्हॉट्सऐप पर फोटो शेयर करने का आरोप है। दरअसल फोटो के साथ कुछ छेड़छाड़ करने के बाद उसे शेयर किया गया था। इसकी शिकायत हरियाणा के फतेहाबाद जिले के बीजेपी कार्यकर्ता मुकेश कुमार ने की थी।
» Read more