इंदिरा गांधी ने धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वालों का विरोध किया था: सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी धर्म व जाति के नाम पर भारतीय लोगों को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ धर्मनिरपेक्षता के लिए लड़ीं थीं। पूर्व प्रधानमंत्री की 100वीं जयंती पर सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के जीवन व उपलब्धियों पर ‘अ लाइफ ऑफ करेज’ फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा, “मैंने इंदिरा जी को ‘लौह महिला’ कहे जाते सुना है, लेकिन उनके चरित्र में लोहा महज एक तत्व था, उसमें उदारता और मानवता जैसे प्रमुख लक्षण भी
» Read more