फाइलें नहीं दिखाने के लिए अधिकारियों को उकसा रहे हैं उपराज्यपाल: केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर उपराज्यपाल अनिल बैजल पर यह आरोप लगाया है कि वे दिल्ली सरकार के मंत्रियों को फाइलें नहीं दिखाने के लिए अधिकारियों को उकसा रहे हैं। केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट किया कि क्या उपराज्यपाल मंत्रियों को फाइलें नहीं दिखाने के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित कर निर्वाचित सरकार को बाधित नहीं कर रहे हैं? शिक्षकों से संबंधित फाइलें शिक्षा मंत्री से क्यों छुपाई गई? दरअसल, दिल्ली सरकार के स्कूलों के कुछ प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड की यात्रा पर जाना है।
» Read more