फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े संघ आए ‘पद्मावती’ के समर्थन में, सरकार की चुप्पी पर उठाया सवाल
कई फिल्म संघ सोमवार को निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के समर्थन में आगे आए और फिल्म की रिलीज के खिलाफ राजपूत समूहों की ओर से दी जाने वाली धमकियों पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया। द इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफटीडीए) के साथ ही सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सीआईएनटीएए), वेस्टर्न इंडिया सिनेमैटोग्राफर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईसीए), स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए), एसोसिएशन आफ सिने एंड टेलीविजन आर्ट डायरेक्टर्स एंड कास्ट्यूम डिजाइनर्स (एसीटीएडीसीडी) ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भंसाली का समर्थन किया। संवाददाता सम्मेलन में मौजूद फिल्म
» Read more