चित्रकूट: तीन दिन रुके थे सीएम शिवराज, की थीं 60 सभाएं, एक दर्जन मंत्रियों ने डाला था डेरा, हारे तो बोली बीजेपी- कोई फर्क नहीं पड़ता
मध्य प्रदेश के चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के हाथों हार के प्रभाव को भाजपा ने नकार दिया। सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी को 14,133 मतों से पराजित किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का कहना है कि पार्टी हारी क्यों, इसकी समीक्षा होगी। हार स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, “चित्रकूट के विकास में कोई कमी नहीं होगी।” रविवार को
» Read more