मुसीबत में पड़ी बहन तो मदद को आगे आए अजय देवगन? पढ़ें क्या है पूरा मामला

फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के प्रोड्यूसर विनय सिन्हा की बेटी प्रीती सिन्हा मधु मंतेना के साथ काम करने की बात से इनकार करते हुए हाल ही में विकाल बहल के पास से चली आई थीं। अंग्रेजी साइट स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक इसके बाद ‘फैंटम बॉय’ मधु रात को प्रीती के घर चले आए और उनकी डोरबैल बजा दी। मंतेना ने प्रीती को समझाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन प्रीती ने घर का दरवाजा नहीं खोला। उल्टा इससे प्रीती का टेंशन और ज्यादा बढ़ गया और टेंशन कम करने के

» Read more

इस सिंगर के दावे ने मचाई सनसनी, कहा-मैंने सेरेना विलियम्स के साथ बनाए शारीरिक संबंध

अमेरिकन सिंगर और रैपर शॉन किंग्स्टन ने हाल ही में दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रह चुकीं सेरेना विलियम्स को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 27 साल के शॉन किंग्स्टन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो सेरेना विलियम्स के साथ सेक्स कर चुके हैं। उनके इस खुलासे के बाद सब हैरान हैं। बीबीसी रेडियो वन को दिए अपने इंटरव्यू में किंग्स्टन ने कई बातों का जिक्र किया। जब किंग्स्टन से पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो किस एक्ट्रेस के साथ शादी करना पसंद

» Read more

4 दशक का इंतजार बेकार? वायु सेना ने कहा- भारत के आसमान की हिफाजत करने में सक्षम नहीं तेजस

भारतीय वायु सेना ने सरकार से कहा है कि स्वदेश निर्मित हल्का लड़ाकू विमान तेजस अब भारतीय आसमान की सुरक्षा करने में नाकाम है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया है कि वायु सेना का यह जवाब तब आया है, जब रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना से सिंगल इंजन वाले लड़ाकू विमान के अधिग्रहण की योजना को खारिज करने को कहा था। मंत्रालय को दिए जवाब में वायु सेना ने लिखा है कि तेजस लड़ाकू विमान स्वीडिश एयरोस्पेस कंपनी साब द्वारा निर्मित लड़ाकू विमान JAS 39

» Read more

7th Pay Commission: इस तारीख से केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन हो जाएगा 21,000 रुपए!

7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी को 7,000 रुपए से बढ़ाकर 18,000 रुपए करने की सिफारिश की थी। इस बढ़ोतरी को कैबिनेट से भी मंजूरी मिल गई थी। केंद्रीय कर्मचारी इस बढ़ोतरी से खुश नहीं हैं। वह वेतन में और बढ़ोतरी चाहते हैं। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की समीक्षा के लिए नेशनल अनोमली कमेटी बनाई गई थी। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक अब यह बात सामने आई है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और बढ़ाई जाएगी। बढ़ी हुई सैलरी देने का फैसला 1 अप्रैल

» Read more

जब मैदान पर चोट लगने के बावजूद 64 गेंदों में युवराज सिंह ने जड़ दिया था शतक

टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह भले ही आज टीम से बाहर हो लेकिन उनकी कुछ बेहतरीन पारियां हमेशा ही फैंस के जहन में रहेगी। आज हम आपको युवराज सिंह की एक ऐसी ही यादगार पारी के बारे में बताने जा रहे हैं। साल 2008 में इंग्लैंड ने भारत का दौरा किया था। इस सीरीज का पहला मैच राजकोट में हो रहा था और इस मैच में युवराज सिंह बल्लेबाजी के लिए आए तो पहले तो उन्होंने कुछ देर तक आराम से खेला। लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने अपना

» Read more

‘बोल न आंटी आऊं क्या’ से कुख्यात रैपर ओम प्रकाश का नया वीडियो वायरल

यूट्यूब सेंसेशन बन चुके रैपर ओमप्रकाश मिश्रा का गाना ‘बोल ना आंटी आऊं क्या’ देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया था। हालांकि गाने में इस्तेमाल किए गए द्विअर्थीय वाक्यों और अभद्र चीजों के चलते इसका पुरजोर विरोध हुआ था। विरोध किए जाने के बाद ओमप्रकाश मिश्रा के सपोर्टर्स ने कनॉट प्लेस समेत कई अलग-अलग जगहों पर जाकर खुलेआम यह गाना गाया। लेकिन ओमप्रकाश मिश्रा और उनके समर्थकों को शायद उन्हीं की भाषा में जवाब देने के लिए अब एक अन्य यूट्यूब चैनल ने अपने वीडियो में आंटी द्वारा

» Read more

कपिल देव ने फेंका बाउंसर तो हैरान रह गए धोनी, देखें दिग्गजों की मैदान पर भिड़ंत का वीडियो

भारत के लिए दो विश्व कप जीतने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर एक साथ क्रिकेट खेलते हुए देखे गए। इस दौरान पूर्व कप्तान कपिल देव ने धोनी को ना सिर्फ गेंद कराई बल्कि उन्हें बाउंसर डालकर हैरान भी कर दिया। दरअसल गुरुवार (9 नवंबर) को दोनों पूर्व कप्तान फील्ड पर किसी शूटिंग के लिए उपस्थित थे। मैदान पर करीब 30 सेकंड का सीन फिल्माया गया। जिसका निर्देशन बंगाली निर्माता-निर्देशक अरिंदम सिल ने किया। हालांकि शूटिंग के लिए दोनों खिलाड़ियों ने सारा

» Read more

शाहरुख खान के मोबाइल फोन से लीक हुईं पसर्नल तस्वीरें! पढ़ें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हाल ही में कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे हुए थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई दिग्गज राजनेता व मशहूर हस्तियां यहां मौजूद थी। यह एक शानदार पल था जिसे शाहरुख ने खूब इंजॉय किया और इसके बाद अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, “कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2017 में बहुत मजा आया और बहुत प्यार मिला। लव यू कोलकाता और ममता दी आप बहुत

» Read more

BCCI ने टेस्ट मैच से दिया ‘आराम’ तो हार्दिक पांड्या ने कर दिया ये ट्वीट…

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों से बाहर रखे गए हैं। टीम मैनेजमेंट का कहना है कि इस खिलाड़ी को चोट से उबरने के लिए आराम दिया है। वहीं इसके अगले ही दिन पांड्या ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है – ‘परिवर्तन से डरो मत … यह आपको एक नई शुरुआत के लिए आगे बढ़ा रहा है।’ न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में टी-20 मैच के अंतिम ओवर फेंकते वक्त हार्दिक पांड्या की दूसरी गेंद

» Read more

अॉड-ईवन स्कीम को NGT ने दी मंजूरी, इस बार टू-व्हीलर्स और महिलाओं को भी छूट नहीं

राजधानी दिल्ली में अॉड-ईवन को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने मंजूरी दे दी है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। इस बार टू-व्हीलर्स पर भी अॉड-ईवन लागू रहेगा। साथ ही महिलाओं और सरकारी अफसरों को भी छूट नहीं मिलेगी। हालांकि पहले की तरह इमरजेंसी वाहन इसके दायरे से बाहर रहेंगे। दिल्ली में 13 से 17 नवंबर तक अॉड-ईवन स्कीम लागू रहेगी। एनजीटी ने कहा कि जब भी दिल्ली-एनसीआर में पीएम 10 300 का स्तर और पीएम 2.5 500 का स्तर पार करे तब अॉड-ईवन लागू होना चाहिए। इसके अलावा पानी का छिड़काव होता रहे।

» Read more

मध्य प्रदेश पुलिस के कैलेंडर में योगी, शाह और भागवत की फोटो पर हुआ बड़ा विवाद

मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स विभाग द्वारा जारी एक एंटी-ड्रग अवेयरनेस कैलेंडर गलत कारणों से चर्चा में है। इसमें आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और अन्य धार्मिक नेताओं जैसे अवधेशानंद गिरी और तरुण सागर महाराज की फोटो होने के कारण बवाल मच गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस डिपार्टमेंट का भगवाकरण किया जा रहा है। यह कैलेंडर मध्य प्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स विभाग के एडीजी वरुण कपूर की पहल है, जिन्होंने इस

» Read more

गुजरात: भतीजों ने महिला को निर्वस्त्र करके पीटा, बीजेपी पार्षद फरार

सूरत में 40 वर्षीय महिला को निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई करने के आरोप में बीजेपी पार्षद के तीन भतीजों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं इस मामले में बीजेपी पार्षद प्रवीण कहर फरार चल रहे हैं। यह घटना मंगलवार की है जब नगर निगम वार्ड न. 20 नानपुरा-अहवा से पार्षद कहर अपने तीन भतीजों के साथ रंडेर इलाके में रहने वाली महिला के फ्लैट में जबरन घुस गए। महिला पर आरोप है कि कहर के दामाद जयेश टेलर के साथ उसके अवैध संबंध हैं। जिस वक्त

» Read more

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस से भिड़ गए प्रशांत भूषण, बोले- कीजिए अवमानना की कार्रवाई, जज बोले- आप इस लायक नहीं

अनंथकृष्णन जी जजों के नाम पर कथित रिश्वतखोरी के मामले की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने 2 जजों की बेंच के उस अॉर्डर को रद्द कर दिया, जिसमें मामले की सुनवाई के लिए बड़ी बेंच बनाने को कहा गया था। आदेश में कहा गया कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को ही सुप्रीम कोर्ट में काम बांटने का अधिकार है। मामले पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सहित अन्य जजों और याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व कर

» Read more

संविधान पीठ ने दो जजों के फैसले को पलटा

सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों के संविधान पीठ ने जजों के नाम पर कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में बड़ी पीठ गठित करने के दो जजों के पीठ के आदेश को शुक्रवार को पलट दिया। पीठ ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश अदालत के मुखिया हैं और मामलों को आबंटित करने का एकमात्र विशेषाधिकार उनके पास है। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाले पांच जजों के संविधान पीठ ने कहा कि न तो दो जजों और न ही तीन जजों का कोई पीठ मुख्य न्यायाधीश को विशेष पीठ

» Read more

जहरीली हवा से ताजमहल की खूबसूरती को खतरा

शहर में लोगों के साथ साथ जहरीली हवा संगमरमरी हुस्न को भी बदरंग करने लगी है। डेढ़ साल से ताजमहल के पीलेपन को दूर करने के लिए पुरातत्व विभााग द्वारा चलाए जा रहे मडपैक ट्रीटमेंट के बाद स्मॉग ने ताज की चमक फीका कर दिया है। धूल और प्रदूषक तत्वों की मोटी परत ताजमहल पर जमा हो गई है, जिसका असर यदि बारिश नहीं हुई तो जल्द ही ताज पर दिखाई देने लगेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर क्वालिटी इंडेक्स ने आगरा में 449 का खतरनाक आंकड़ा छू लिया

» Read more
1 1,247 1,248 1,249 1,250 1,251 1,617