प्रदूषण बढ़ने के लिए पाकिस्तान ने भारत पर मढ़ा आरोप, पढ़ें क्या है मामला

पाकिस्तान ने भारत की सीमा से सटे इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक भारत के ताप विद्युत संयंत्रों से निकलने वाले धुआं और भारतीय राज्यों में फसलों को जलाने से होने वाले धुआं की वजह से निकटवर्ती पंजाब और सिंध प्रांतों में प्रदूषण की मात्रा में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है। पाकिस्तानी अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक पाकिस्तान पंजाब के दक्षिणी और मध्य इलाकों में स्थिति भयावह है और खतरे की घंटी बजाने वाली है। पाक अधिकारियों के मुताबिक इस बढ़ते प्रदूषण

» Read more

केन्या: समलैंगिक शेरों की संबंध बनाते तस्वीरें वायरल, अफसरों ने कहा-इंसानों की सोहबत का हो सकता है असर

केन्या से इन दिनों शेरों की एक तस्वीर तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इस तस्वीर में दिखने वाले ये दोनों शेर समलैंगिक हैं। शहर के नेशनल पार्क में शेर की इन तस्वीरों को कई लोगों ने आपत्तिजनक बताया है। केन्या में टीवी और फिल्म सेंसरशिप की देख-रेख करने वाले डॉ. एजेकील मुटुआ (Dr Ezekiel Mutua)ने शेरों की इन हरकतों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इन शेरों ने समलैंगिकता कैसे हासिल की। हालांकि, डॉ. मुटुआ (Dr Mutua) ने

» Read more

लड़की संग फोटो पर तेजस्वी का पलटवार, पूछा-नीतीश से पूछें ट्रेनों का नाम अर्चना, उपासना एक्सप्रेस क्यों रखा?

2012 के भोजपुर शराब त्रासदी के आरोपी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर वायरल होने के बाद बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच ‘फोटो वॉर’ चल रहा है। कुछ दिनों पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस तस्वीर को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा था, जिसके बाद शुक्रवार को जेडीयू ने एक लड़की के साथ तेजस्वी यादव की तस्वीर दिखाई। इंडिया टुडे के मुताबिक जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह, नीरज कुमार और निखिल मंडल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी

» Read more

हैप्पी बर्थडे तबू: 46 साल की इस कुंवारी एक्ट्रेस का इन दो सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है नाम

तबस्सुम फातिमा हाशमी उर्फ तबू का जन्म एक मुस्लिम परिवार में जमाल हाशमी और रिजवाना के घर 4 नवंबर 1971 को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ था। जल्द ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया, जिसके बाद उन्होंने कभी अपने पिता को नहीं देखा। उनकी मां एक स्कूल में टीजर थीं जब कि उनके नाना-नानी प्रोफेसर्स थे। जबकि उनकी बहन फराह नाज एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं। तबू की शुरुआती स्कूल शिक्षा हैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल में हुई। इसके बाद वो साल 1983 में मुंबई आ गईं

» Read more

सुनील शेट्टी को आतंकवादी समझ पुलिस वाले ने कर लिया था गिरफ्तार, और फिर..

1992 में फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले डेशिंग एक्टर सुनील शेट्टी हाल ही में अ जेंटलमैन में नजर आए थे। सुनील शेट्टी आज भी इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर माने जाते हैं। 2002 में सुनील शेट्टी संजय गुप्ता की फिल्म ‘कांटे’ में काम कर रहे थे। इस फिल्म में सुनील एक बाउंसर अन्ना का किरदार निभा रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग के लिए सुनील शेट्टी पूरी टीम के साथ अमेरिका गए हुए थे। सुनील शेट्टी शुरू से ही अपनी फिटनेस का खासा ध्यान रखते थे।

» Read more

कार्तिक पूर्णिमा 2017 व्रत कथा: भगवान शिव को क्यों कहा जाता है त्रिपुरारी, जानिए कार्तिक पूर्णिमा की कथा

हिंदू धर्म में कार्तिक मास बहुत अहम होता है। इस महीने में की गई भक्ति-आराधना का पुण्य कई जन्मों तक बना रहता है। इस महीने में किए गए दान, स्नान, यज्ञ, उपासना से श्रद्धालु को शुभ फल प्राप्त होते हैं। हिंदू शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान का महत्व होता है। इस दिन माता गंगा की पूजा भी की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था और तीनों लोकों को असुरों के प्रकोप से बचाया था। इस दिन के

» Read more

#metoo: सौतेले पिता ने किया यौन शोषण! दिल्ली की आफरीन ने कविता से बयां किया दर्द, वीडियो वायरल

इंटरनेट पर लड़की के यौन शोषण से जुड़े अनुभव का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पीड़ित ने कविता के जरिए अपने दर्द को बयां किया है। पीड़ित ने बताया कि कैसे वो अपने ही परिवार के लोगों द्वारा हवस का शिकार बनी। दरअसल मी-टू कैंपेन (#MeToo campaign) दुनियाभर में उन सभी महिला और पुरुषों को एक मंच मुहैया कराता है जो अपनी आपबीती को बयां करना चाहती हैं। इनमें से एक हैं आफरीन खान, जिन्होंने इस मंच के जरिए खुद पर हुए जुल्म और अत्याचार की कहानी

» Read more

काशी विद्यापीठ में ABVP की करारी हार, नहीं मिली एक भी सीट, अध्यक्ष पद पर सपा बागी नेता ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश में भले ही बीजेपी ने सत्ता हासिल की हो लेकिन काशी विद्यापीठ में हुए छात्र संघ के चुनावों में एबीवीपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। नगर निगम के चुनावों से पहले काशी विद्यापीठ में मिली करारी शिकस्त से बीजेपी को जोरदार झटका लगा है। इन चुनावों में अध्यक्ष पद पर सपा छात्र संघ से बागी हुए नेता राहुल दुबे ने 2,365 वोटों के साथ जीत हासिल की। राहुल ने एबीवीपी के वाल्मिकी उपाध्याय को बहुत ही कम वोटों के मार्जिन से हराया है। उपाध्यक्ष पद पर

» Read more

Guru Nanak Birthday: क्या है गुरुपर्व, सिखों के पहले गुरु की जयंती, जानें कितने धूमधाम से होता है आयोजन

सिख धर्म के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक के जन्मदिवस के रुप में इस गुरु पर्व मनाया जाता है। गुरु पर्व सिखों का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन सभी सिख और गुरु नानक जी के अनुयायी इस दिन नानक देव को याद करते हुए इस दिन को उल्लास के साथ मनाते हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार ये पर्व हर वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। गुरु नानक देव का जन्म 15 अप्रैल 1469 को राई भोई दी तलवंडी नाम के गांव में हुआ

» Read more

बिहार: बेगूसराय में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान भगदड़, तीन की मौत, कई घायल

बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के तहत सिमरिया घाट पर गंगा स्नान के दौरान मची भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि इस भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए वहां जमा हुए थे। फिलहाल प्रशासन ने वहां राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं एबीपी न्यूज के मुताबिक

» Read more

वर्ल्ड फूड इंडिया: एक टन खिचड़ी में छौंक लगाएंगे रामदेव, मसाले भी उपलब्ध करा रहा पतंजलि

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्ट‍िवल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पतंजलि के प्रयासों की सराहना की। शनिवार (4 नवंबर) को इस फेस्टिवल में खिचड़ी बनाई जाएगी। जिसमें पतंजलि निर्मित गाय का शुद्ध देशी घी इस्तेमाल किया जाएगा। खबर के अनुसार तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में करीब एक टन खिचड़ी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। कार्यक्रम की खास बात ये है कि खिचड़ी में छौंक खुद बाबा रामदेव लगाएंगे। इस दौरान खिचड़ी को ब्रांड इंडिया फूड के

» Read more

बीजेपी सांसद ने भगत सिंह से कर दी कन्हैया कुमार की तुलना, भड़के भाजपाई तो भाषण बीच में ही छोड़ भागे

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले बीजेपी सांसद भोला सिंह एक बार फिर विवादों में घिऱ गए हैँ। शुक्रवार को बेगुसराय में आयोजित बीजेपी के नेता कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में कई भाजपा नेता शरीक हुए थे। इस कार्यक्रम में सांसद भोला सिंह भी पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए भोला सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके कारण बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भड़क गए। दैनिक भास्कर के अनुसार दिनकर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में भोला सिंह ने जेएनयू छात्र संघ के

» Read more

हार्दिक पटेल को सता रहा डर-फर्जी सेक्स सीडी से बदनाम कर सकती है बीजेपी

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को कहा कि आगामी गुजरात चुनावों में फायदा पाने के लिए बीजेपी सेक्स सीडी के जरिए उन्हें बदनाम कर सकती है। हार्दिक ने कहा कि बीजेपी ने एक फर्जी सेक्स सीडी तैयार कराई है, जिसका इस्तेमाल वह चुनावों से पहले मुझे बदनाम करने के लिए करेगी। आप बीजेपी के इसके अलावा उम्मीद ही क्या कर सकते हैं? इसलिए इंतजार करिए और देखिए। टीओआई के मुताबिक जब पूछा गया कि आपको इसकी जानकारी कहां से मिली तो उन्होंने कहा, यह बीजेपी की

» Read more

सोशल मीडिया के निशाने पर उल्टे तिरंगे के सामने बैठे योगी आदित्यनाथ और गिरिराज, लोगों ने पूछा-पाकिस्तान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एक ट्वीट के बाद से ही यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल गुरुवार (2 नवंबर) को उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह भी नजर आ रहे हैं। जबकि सीएम योगी एक टेबल पर बैठे किन्हीं कागजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। तस्वीर में मॉरिशस और भारत का तिरंगा भी टेबल रखा है। पहली नजर में तस्वीर में सबुकछ सामान्य नजर आता है लेकिन ध्यान से देखें तो टेबल पर रखा तिरंगा उल्टा लगाया गया है।

» Read more

गांगुली ने किया खुलासा- पत्नी से ज्यादा इस शख्स के साथ वक्त गुजारते हैं आशीष नेहरा

जैसा की आप सभी जानते हैं कि भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा अपने 18 साल पुराने करियर को अलविदा कह चुके हैं। बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया टी-20 मैच आशीष नेहरा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। दिल्ली स्थित फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में बहुत ही सम्मान के साथ आशीष नेहरा को विदाई दी गई। वहीं नेहरा को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने नया खुलासा किया है। इंडिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, मुझे लगता है उनके बेस्ट फ्रेंड फिजियो

» Read more
1 1,280 1,281 1,282 1,283 1,284 1,617