महात्मा गांधी की हत्या की दोबारा जांच के विरोध में पड़पोते तुषार, पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी 70 वर्ष पहले हुई महात्मा की हत्या के मामले को फिर से खोलने की मांग करने वाली याचिका का विरोध करते हुए सोमवार को उच्चतम न्यायालय पहुंचे। न्यायमूर्ति एसए बोबडे और न्यायमूर्ति एमएम शांतानागौदर की पीठ ने यह जानना चाहा कि तुषार किस हैसियत से इस याचिका का विरोध कर रहे हैं। तुषार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने कहा कि अगर अदालत इस मामले पर आगे बढ़ती है और नोटिस जारी करती है तो वह स्थिति के बारे में समझा

» Read more

पाकिस्‍तान की रिक्‍वेस्‍ट पर दोनों देशों के डीजीएमओ में बातचीत, आरोपों का भारत ने दिया जवाब

भारत और पाकिस्तानके बीच डॉयरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) स्तर की वार्ता हुई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान के अनुरोध पर सोमवार दोपहर दो बजे दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच हॉटलाइन पर बातचीत हुई। पाकिस्‍तानी डीजीएमओ ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बल एलओसी पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं। जिसपर भारतीय डीजीएमओ ने कहा कि भारतीय जवानों ने तभी जवाबी फायरिंग की जब आतंकियों को पाकिस्‍तानी सेना की ओर से समर्थन दिया गया। भारतीय डीजीएमओ ने आगे कहा कि भारतीय सेना सदैव उच्‍च मानदंडों

» Read more

भारत-इटली के बीच 6 महत्वपूर्ण समझौते, आतंकवाद और सायबर सुरक्षा पर बनी सहमति

इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंतिलोनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। उसके बाद दोनों देशों के पीएम के शिष्टामंड के बीच बातचीत हुई। इसमें 12 भारतीय और 19 इटेलियन बिजनेस लीडर्स के साथ भी आर्थिक और निवेश सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इटली के पीएम पाओलो गेंतिलोनी ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और होटल ताज पैलेस में विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज से मुलाकात भी की। इससे पहले पाओलो गेंतिलोनी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी तरफ

» Read more

GST: व्यापारियों को राहत, खरीद रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ी

जीएसटी रिटर्न भरने के लिये कंपनियों को अब और समय दिया गया है। वित्त मंत्रालय ने जुलाई के लिये खरीद रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है, अब जुलाई के लिये जीएसटीआर-2 30 नवंबर तक भरा जा सकेगा। पहले यह समय सीमा 31 अक्टूबर थी। वित्त मंत्रालय के इस फैसले से व्यापारियों और टैक्स भरने वालों को राहत मिलेगी। जीएसटीआर-3 फाइल करने की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी गई है। अब 11 दिसंबर तक जीएसटीआर-3 फाइल कर सकते हैं। पहले यह तारीख 10 नवंबर 2017 थी। 1 जुलाई 2017

» Read more

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार से पूछा- समझाएं, आधार से मोबाइल नंबर लिंक कराना क्यों जरूरी

सामाजिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार को अनिवार्य बनाने संबंधी केन्द्र के कदम को चुनौती देने वाली याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार की खिंचाई की है। कोर्ट ने सोमवार को कहा कि यह संघीय व्यवस्था के खिलाफ है। सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि एक राज्य कैसे संसद के जनादेश को चुनौती दे सकता है? उसने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को स्वयं एक व्यक्ति के तौर पर इस मामले में अपील दायर करनी चाहिए। हालांकि, एक अन्य

» Read more

कॉल्‍स का जवाब नहीं दे रहा था बॉयफ्रेंड तो लड़की ने कर दी गैंगरेप की शिकायत, पुलिस की बाइक पर निकली ढूंढने

महाराष्ट्र के लातूर में एक अनोखा मामले देखने को मिला है जहां पर एक प्रेमिका ने प्रेमी को ढूंढने के लिए उसके खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज करा दिया। इतना ही नहीं प्रेमी की तलाश में वह खुद ही पुलिस के साथ बाइक पर सवार होकर उसे ढूंढने निकल पड़ी। इस मामले में आरोपी को पकड़कर जब पुलिस थाने लेकर आई तो सच्चाई जानकर अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते

» Read more

होमी जहांगीर भाभा: “मौका मिले तो मैं 18 महीने में परमाणु बम बना सकता हूं”

डॉ. शुभ्रता मिश्रा अक्टूबर 1965 में ऑल इंडिया रेडियो से एक बुलंद आवाज गूंजी थी कि मुझे मौका मिले तो मैं 18 महीने में परमाणु बम बना सकता हूं। ये महत्वाकांक्षी बोल भारत के महान परमाणु वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा के थे, जिनकी आज 30 अक्टूबर को जयंती है। भारत के परमाणु उर्जा कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा का जन्म 30 अक्टूबर 1909 को मुंबई में हुआ था। भाभा की ही दृढ़ इच्छाशक्ति का सुखद परिणाम है जो भारत आज परमाणु कार्यक्रम के अपने सशक्त अस्तित्व के साथ

» Read more

इकोनॉमी पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, नोटबंदी और GST को बताया ‘टॉरपीडो’

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। देश की अर्थव्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को दो झटके दिए हैं। पहला- नोटबंदी और दूसरा- वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक। सरकार ने जीएसटी के आइडिया को नष्ट किया है। कांग्रेस इसी के विरोध में आगामी आठ नवंबर को काला दिवस मनाएगी। सोमवार को राहुल कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में उपस्थित थे। वह पार्टी महासचिव और राज्यों के प्रभारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी अच्छी योजना है। लेकिन

» Read more

बेंगलुरु: एक्ट्रेस के पीछे पड़ा था शख्स, मैसेज में करता था प्यार का इजहार, पुलिस ने पकड़ा

बेंगलुरु पुलिस ने एक 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक पर आरोप है कि यह एक मलयालम फिल्म एक्ट्रेस का पीछा करता था और उससे जबरदस्ती प्यार और शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। दरअसल बीते गुरुवार को जिले की माडिवाला पुलिस को रेबा मोनिका जॉन नाम की एक्ट्रेस ने बताया कि एक शख्स साल भर से उसका पीछा कर रहा है ओर उसे परेशान कर रहा है। रेबा मोनिका जॉन ने पुलिस को ये भी बताया कि ये शख्स मैसेज करके उससे जबरन अपने

» Read more

राहुल द्रविड़ की नसीहत- बिना टैटू वाले खिलाड़ी भी मैच जीत सकते हैं, विराट अक्‍सर ज्‍यादा आक्रामक हो जाता है

इस समय भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत कप्तान कोहली ने एक बार फिर अपनी काबिलियत को साबित किया है। लेकिन पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की राय इससे  इतर है। उनका मानना है कि सब टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। बीते रविवार (29 अक्टूबर) को बैंगलोर साहित्य महोत्सव में उन्होंने कहा, मैच वो भी जीत सकते हैं जो अपनी आस्तीन पर टैटू नहीं चिपकाते और मैदान पर माचो नहीं बनते। विराट कभी-कभी ज्यादा आक्रामक

» Read more

जर्मन अर्थशास्त्री का दावा-अमेरिका के इशारे पर भारत में हुई नोटबंदी!

भारत में हुई नोटबंदी अमेरिका के इशारे पर हुई थी। यह कैश पर कड़े हमले जैसा फैसला था। भारत से पहले अमेरिका में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। ऐसा दावा है जर्मनी के अर्थशास्त्री नॉर्बटर् हेरिंग का। इक्नॉमिक्स में पी.एचडी कर चुके हेरिंग पेशे से आर्थिक पत्रकार हैं। उन्होंने ये जानकारियां नोटबंदी से जुड़े अपने एक लेख में दी हैं। जीरोहेज डॉट कॉम (zerohedge.com) जॉर्ज्स वॉशिंग्टन के ब्लॉग में लिखते हैं, ”भारतीयों पर यह हमला होने से चार हफ्ते पहले यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी ऑफ इंटरनेशनल डेवलेपमेंट (यूएसएआईडी) ने ‘कैटलिस्टः

» Read more

VIDEO: कंगारू जैसे दिखने वाले डस्‍टबिन को धोया, फिर तिलक लगाकर पूजने लगी महिलाएं

भारत एक ऐसा देश है जहां लोग पत्थरों की, पेड़-पौधों की, यहां तक की जानवरों की भी पूजा करते हैं और आपने ये सब पहले कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी को डस्‍टबिन की पूजा करते देखा है? जाहिर सी बात है ऐसा आपने पहले कहीं भी नहीं देखा होगा। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि कुछ लोगों ने अब डस्‍टबिन की पूजा करनी भी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर इस वक्त डस्‍टबिन की पूजा करती हुई औरतों की एक वीडियो खासा वायरल हो रही

» Read more

दीनदयाल उपाध्याय मानते थे- “भारतीय मुसलमानों की सोच बदलते ही पाकिस्तान मिलते देर नहीं लगेगी”

क्या आपको लगता है कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश फिर से एक देश बन सकते हैं? सन् 1947 से पहले तक ये तीनों देश एक ही मुल्क के अंग थे। आप ऐसा सोचते हों या न सोचते हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक दीनदयाल उपाध्याय ऐसा जरूर सोचते थे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गठबंधन के केंद्र में साल 2014 में केंद्र में सत्तासीन होने के बाद से पार्टी ने सबसे ज्यादा जिस बुद्धिजीवी की चर्चा की है वो हैं दीनदयाल उपाध्याय। बीजेपी ने दीनदयाल जन्मशति वर्ष धूमधाम से मनाया। प्रधाननमंत्री नरेंद्र

» Read more

JIO टीवी और ब्रॉडबैंड सर्विस 30 शहरों में जल्द हो सकती है लॉन्च

रिलायंस जियो की हाई स्पीड इंटरनेट फाइबर होम ब्रॉडबैंड सर्विस जल्द लॉन्च होने वाली है। इसी के साथ जियो टीवी सर्विस भी लॉन्च की जाएगी। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक पहले यह सर्विस 30 शहरों में लॉन्च की जाएगी। पहले टियर 2 और टियर 3 शहरों में इसके जरिए रिलायंस जियो 10 करोड़ घरों तक अपनी पहुंच बनाएगी। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जियो की यह सर्विस पहले फेज में 5 करोड़ घरों तक पहुंचेगी। रिलायंस जियो के पास करीब 12 करोड़ 4जी नेटवर्क यूजर

» Read more

पाकिस्तान: बलूचिस्तान की पहाड़ियों में गिरा था माता सती का सिर, 51 शक्तिपीठों में से है एक

पाकिस्तान में स्थित बलूचिस्तान के जिला लसबेला में हिंगोल नदी के किनारे पहाड़ी गुफा में माता पार्वती का अति प्राचीन हिंगलाज मंदिर स्थापित है। ये मंदिर हिंदू भक्तों की आस्था का केंद्र है और ये मुख्य 51 शक्तिपीठों में से एक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां माता सती का सिर गिरा था। भगवान शिव माता सती का मृत शरीर अपने कंधे पर लेकर तांडव करने लगे थे। तब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती के मृत शरीर के 51 भाग कर दिया थे। इसके अनुसार हिंगलाज

» Read more
1 1,299 1,300 1,301 1,302 1,303 1,617