जीजा 22 साल से हैं कांग्रेसी सीएम पर साला-सरहज सभी भाजपाई! सीएम के गढ़ से ठोक रहे ताल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रदेश का सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने पांच बार करीब 22 साल तक राज्य के मुखिया की जिम्मेदारी संभाली है। सबसे पहले वो 8 अप्रैल 1983 को राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। बावजूद इसके उनके ससुराल के लोगों का झुकाव भाजपा की तरफ है। अमूमन राजनेताओं का झुकाव अपने ससुराल की तरफ होता है मगर वीरभद्र सिंह की निष्क्रियता की वजह से उनका पूरा ससुराल आज भाजपाई है। वीरभद्र सिंह की पत्नी का नाम प्रतिभा सिंह है।
» Read more