उत्तराखंड में एक बार फिर से केदारनाथ आपदा जैसे हालात

उत्तराखंड में एक बार फिर से केदारनाथ आपदा जैसे हालात बन रहे हैं। इस बार ये हालात केदारनाथ में नहीं बल्कि गंगा नदी के गंगोत्री ग्लेशियर में बन रहे हैं। गंगा के उद्गम स्थल गोमुख के पास एक बड़ी झील बन रही है। यह झील केदारनाथ आपदा की मुख्य वजह बनी चौराबाड़ी ग्लेशियर की झील से भी चार गुना बड़ा आकार ले रही है। देहरादून स्थित वाडिया भू-विज्ञान संस्थान के भू-विज्ञानियों ने इस झील का पता लगाया है। अभी हाल में गोमुख से लौटे संस्थान के वैज्ञानिकों के दल ने

» Read more

बीजेपी को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बीजेपी की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह बाठ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भागीदारी वाले एक हालिया कार्यक्रम में अपनी गैर मौजूदगी के मुद्दे को लेकर उन्होंने इस्तीफा दिया है। बाठ ने 25 अक्टूबर को लिखे अपने इस्तीफे में कहा है कि वह दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष के तौर पर इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि वह पिछले कुछ दिनों में पार्टी के कार्यक्रमों में योगदान नहीं कर सके थे। आरएसएस से संबद्ध राष्ट्रीय सिख संगत ने यहां बुधवार को गुरू गोविंद

» Read more

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, बस नदी में गिरने से 31 की मौत

नेपाल के धादिड़ जिले में शनिवार को यात्रियों से खचाखच भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर जाने के कारण कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक भारतीय महिला शामिल है। धादिड़ के पुलिस अधीक्षक ध्रुब राज राउत ने बताया कि काठमांडो से करीब 70 किलोमीटर पश्चिम में घाटबेसी मोड पर बस सुबह करीब पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर त्रिशुली नदी में जा गिरी। नेपाल सेना के जवानों सहित सुरक्षा बलों और सशस्त्र बलों के जवानों ने पृथ्वी राजमार्ग से लगे दुघर्टनास्थल से नदी

» Read more

आधार अनिवार्यता के खिलाफ ममता बनर्जी सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, 30 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आधार अनिवार्यता के खिलाफ ममता बनर्जी नीत पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। विभिन्न समाज कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार को अनिवार्य बनाने के केंद्र के कदम के खिलाफ की दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 30 अक्तूबर को सुनवाई करेगा। न्यायामूर्ति एके सीकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की दो सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए यह याचिका सूचीबद्ध की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संसद सदस्य कल्याण बनर्जी ने कहा कि याचिका पहले ही दायर की गई थी और पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए

» Read more

लंबे संघर्ष के बाद स्पेन से अलग होकर नया देश बना कैटेलोनिया

कैटेलोनिया की संसद ने आज स्पेन से आजादी और खुद के एक गणराज्य के तौर पर अस्तित्व में आने की घोषणा करते हुए इससे जुड़े प्रस्ताव को पारित कर दिया। आजादी की घोषणा वाले प्रस्ताव के पक्ष में 70 वोट आए, जबकि विपक्ष में 10 वोट पड़े। दो सदस्य मतदान से अनुपस्थित रहे। कैटेलोनिया की 135 सदस्यीय संसद में मतदान से पहले विपक्षी सांसद वाकआउट कर गए। विपक्षी सदस्यों का कहना था कि इस घोषणा को स्पेन और विदेश से आधिकारिक मान्यता मिलने की संभावना नहीं है। बता दें, स्पेन

» Read more

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। शुक्रवार शाम पांच बजे उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने उनके पेट में तकलीफ होने की बात कही है। फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। यह जानकारी गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ.डीएस राणा ने दी है। बीते कुछ वक्त से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। कहा जा रहा था कि खराब सेहत की वजह से वह पार्टी का नेतृत्व नहीं करेंगी। दिवाली के बाद पार्टी का जिम्मा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल

» Read more

अमेरिका की पाकिस्तान को वॉर्निंग, आतंक पर कार्रवाई करो वरना…

ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान से सख्ती से कहा है कि अगर वह आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘निर्णायक’ कार्रवाई करने में विफल रहता है तो अमेरिका इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए अपनी ‘अलग तरीके’ की रणनीति अपनाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन हाल ही में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत की अपनी पहली यात्रा के बाद लौटे हैं। इसके एक दिन बाद विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने बताया कि विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने पाकिस्तान से कहा

» Read more

दूसरा कार्यकाल शुरू कर चीनी राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश, जंग के लिए तैयार रहे सेना

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पांच साल का अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करते हुए देश की 23 लाख जवानों वाली सेना (पब्लिक लिबरेशन आर्मी) को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति पूरी तरह निष्ठा रखने का आदेश दिया है। साथ ही इस बात पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है कि जंग कैसे जीती जाए। इससे पहले कम्युनिस्ट पार्टी की पांच साल में एक बार होने वाली कांग्रेस में शी को पार्टी, सेना की कमान और राष्ट्रपति पद देने पर मुहर लगाई गयी। इस सप्ताह हुई कांग्रेस में शी के

» Read more

एमएस धोनी ने पहली बार बताया स्पॉट फिक्सिंग पर अपने बयान का सच, देखिए क्या बोले माही

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स(CSK) के ओनर एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मय्यपन पर लगे स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों पर पहली बार खुल कर बोला है। दरअसल धोनी के करियर में उनका नाम सिर्फ एक विवाद में आया है। ये विवाद 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ा है। उस समय CSK और इसके डायरेक्टर गुरुनाथ मयप्पन सवालों के घेरे में थे। साथ ही धोनी और एन श्रीनिवासन के रिश्तों को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। धोनी ने कभी इस मुद्दे

» Read more

जम्मू कश्मीर में नया कानून: प्रदर्शन में पहुंचाया संपत्ति को नुकसान तो हो सकती है 5 साल की जेल!

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने एक अध्यादेश लागू किया है जिसके तहत हड़ताल या विरोध-प्रदर्शनों के दौरान अगर कोई व्यक्ति सरकारी संपत्ति का नुकसान करते हुए पाया जोता है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है और उसे पांच साल तक की जेल भी हो सकती है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को इसकी जानकारी दी है। जम्मू कश्मीर सार्वजनिक संपत्ति (नुकसान को रोकना) (संशोधन) अध्यादेश, 2017 सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान संबंधी मौजूदा कानून में संशोधन करता है और इसे तत्काल लागू किया गया है।

» Read more

सोशल मीडिया पर डाली योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर, 7 मुस्लिम युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर डालने पर महाराजगंज जिले के सात मुस्लिम युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। पुलिस में शिकायत हिंदू युवा वाहिनी के नरसिंह पांडे ने दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने मुख्यमंत्री की तस्वीर में फोटोशॉप के जरिए काट-छांट की और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा गया है कि इस कृत्य से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई

» Read more

UP नगर निकाय चुनाव 2017: 3 चरणों में होंगे निकाय चुनाव, 1 दिसंबर को आएंगे नतीजे

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। शुक्रवार को नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत चुनाव का बिगुल बजा है। ये चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहला चरण 22 नवंबर, दूसरा 26 नवंबर और तीसरा 29 नवंबर को होगा। सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद यह पहला चुनाव होगा। एक दिसंबर को इसके आएंगे नतीजे जारी किए जाएंगे। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही राजस्व, पुलिस

» Read more

खिलाड़ियों के गोद में बैठना, शरीर के हर हिस्से की जांच, ये हैं चीयरलीडर्स की जिंदगी के कड़वे सच

नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) का खुमार ही कुछ अलग है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल के इस टूर्नामेंट में जब 32 टीमें टकराती हैं तो उसका जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। साथ ही चीयरलीडर्स का निराला अंदाज लोगों में और जोश भर देता है। लेकिन बाहर से यह दुनिया जितनी रंगीन और खूबसूरत नजर आती है, अंदर से वैसी नहीं है। चीयरलीडर्स को मैदान पर अपनी टीम को चीयर करते तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन उसके पीछे छिपा दर्द आप शायद ही जानते हों। आज हम

» Read more

राष्ट्रपति ने टीपू सुल्तान को बताया था शहीद, भड़का हिन्दू संगठन, कहा- लाखों को इस्लाम कबूलवाया था

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 18वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान को अंग्रेजों से लड़ाई के दौरान शहीद बताने के बाद हिन्दू जनजागृति समीति द्वारा इसका विरोध किया गया है। हिन्दू सनाथन संस्था की सहयोगी संस्था हिन्दू जनजागृति समीति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने कहा कि टीपू सुल्तान को शहीद कहना अनुचित नहीं है। शिंदे ने कहा कि राष्ट्रपति का बयान देश की राय के आधार पर होना चाहिए। यह राष्ट्रपति का कर्तव्य है कि वे अधिक जिम्मेदारी के साथ बयान दें। बिना टीपू सुल्तान के एंटी-हिन्दू शासनकाल का इतिहास

» Read more

नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाली शिव सेना को देवेंद्र फडणवीस ने चेताया- सोच लें, गठबंधन चाहिए या नहीं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार में साझीदार शिव सेना और उसके प्रमुख उद्धव ठाकरे को “दोहरे मापदण्ड” अपनाने को लेकर चेतावनी दी है। फडणवीस ने ठाकरे से कहा है कि वो फैसला कर लें कि उन्हें बीजेपी के साथ गठबंधन जारी रखना है या नहीं। साल 2014 में हुए महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में राज्य की कुल 288 सीटों में बीजेपी को 122 सीटों पर जीत मिली थी। शिव सेना को 63 और कांग्रेस को 42 और एनसीपी को 41 सीटें मिली थीं। राज्य में बहुमत के

» Read more
1 1,306 1,307 1,308 1,309 1,310 1,617