ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार को 23.26 लाख रुपए मुआवजा
मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने सड़क दुर्घटना में मारे गए 21 वर्षीय एक युवक के परिवार के सदस्यों को 23 लाख रुपए से अधिक राशि का मुआवजा देने का निर्देश दिया है। दो वर्ष पहले तेज गति से जा रहे एक ट्रक से टक्कर लगने पर इस युवक की मौत हो गई थी। एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी राजीव बंसल ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक के बीमाकर्ता, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को मृतक सुखविंदर सिंह की पत्नी और मां को 23,26,000 रुपए देने का निर्देश दिया
» Read more