बैंकॉक में बोले PM मोदी, ‘भारत का यह सबसे सुनहरा समय, अगला लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी’
थाईलैंड दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत में निवेश का यह सबसे बढ़िया समय है. आदित्य बिरला ग्रुप के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने यह बात कही. पीएम मोदी ने कहा, भारत में होने का यह सबसे अच्छा समय है. कई चीजें हैं जो ऊपर जा रही हैं जबकि कई चीजें नीचे भी आ रही हैं. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, ईज ऑफ लीविंग, एफडीआई, फॉरेस्ट कवर, उत्पादकता, इंफ्रास्ट्रक्चर ऊपर जा रहे हैं. जबकि टैक्स, टैक्स दरें, लाल फीताशाही, भ्रष्टाचार नीचे आ रहे हैं.
» Read more