चुनाव में मदद नहीं मिली, बीजेपी सांसद ने पुलिस को बताया कुत्तों से भी बदतर
उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज सुरक्षित सीट से भाजपा के लोकसभा सांसद छोटे लाल खरवार ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने पुलिसवालों को कुत्ते से भी बदतर करार दिया है। भाजपा सांसद ने कहा कि यूपी पुलिस में जो सीओ, दारोगा, जमादार और अन्य पुलिसकर्मी हैं वो कुत्ते की तरह हैं। यहां तक कि उससे भी बदतर हैं। जो लोग उनके सामने टुकड़े फेंकता है, उसके इशारों पर ये पुलिस वाले दुम हिलाते हैं। दरअसल, सांसद खरवार अपने छोटे भाई और नौगढ़ के प्रखंड प्रमुख जवाहर खरवार की आशंकित हार से
» Read more