अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की जेल में डिमांड- तबीयत ठीक नहीं रहती, चाहिए खास खाना
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह ने जेल अधिकारियों से विशेष भोजन दिए जाने की मांग की है। शाह ने तर्क दिया है कि उसकी मेडिकल कंडीशन सालों से ऐसी रही है कि उसे विशेष भोजन की जरूरत पड़ती है। उसे कम से कम नमक-चीनी वाला फैट-फ्री खाना चाहिए। शाह का मनी लॉन्ड्रिंग के एक दशक पुराने मामले में ट्रायल चल रहा है। प्रर्वतन निदेशालय को शाह पर टेरर फंडिंग का शक है और उसपर जांच जारी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2005 के
» Read more