आशीष नेहरा ने की संन्यास की पुष्टि, बताया फील्ड पर कब मिलती थी खुशी

अपने कैरियर में चोटों से घिरे रहने वाले भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आज घोषणा की कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ एक नवंबर को होने वाले टी20 मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। नेहरा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ऐसे में रिटायर होना अच्छा लगता है, जब लोग ‘क्यो नहीं’ से ज्यादा ‘क्यों’ सवाल पूछते हैं।’’ उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच से पहले कहा, ‘‘मैंने टीम प्रबंधन और चयन समिति के प्रमुख से बात की है। मेरे लिए घरेलू दर्शकों के सामने खेल को

» Read more

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रि‍यो ने यशवंत सि‍न्‍हा को बताया गद्दार!

गिरती जीडीपी और देश की बिगड़ती आर्थिक सेहत पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आइना दिखाने वाले पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और भाजपा सांसद यशवंत सिन्हा पर भाजपा की तरफ से हमले जारी हैं। इस बार मोदी सरकार में भारी उद्योग एवं लोक उद्यम राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने यशवंत सिन्हा पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘गद्दार’ कहा है। सुप्रियो ने कश्मीर में अलगाववादी नेताओं से मिलने पर यशवंत सिन्हा की आलोचना की है। बाबुल सुप्रियो ने अपने ट्विटर हैंडल पर आज (12 अक्टूबर) ट्वीट किया है, “वह एक

» Read more

नेहरू पर फुटबॉल स्‍टेडि‍यम पर परेश रावल ने उठाए सवाल, लोगों ने पूछा-दीनदयाल उपाध्‍याय मजदूर थे क्‍या?

जवाहरलाल नेहरू को देश भले ही स्वतंत्रता सेनानी और हिन्दुस्तान के पहले प्रधानमंत्री के रूप में जानता हो लेकिन बीजेपी के सांसद परेश रावल नेहरू को भारत का सबसे बड़ा फुटबॉलर भी मानते हैं। परेश रावल ने इस बावत ट्वीट किया है और अपनी राय बताई है। परेश रावल का ये ट्वीट भारत में चल रहे फीफा अंडर 17 फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान आया है। परेश रावल ने नेहरू को महान फुटबॉलर बताने का जबर्दस्त कारण भी दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत के 6 स्टेडियम में अंडर 17

» Read more

LoC पर तैनात जवान पहुंचा प्रेमिका से मिलने, मालूम नहीं था घर का पता, कई घरों में तलाशा तो हो गई धुनाई

सेना का एक जवान अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर 25 किलोमीटर दूर अपने गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। लेकिन गावंवालों ने उसे चोटी काटने वाला समझ लिया और उसकी धुनाई कर, पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, उसका दोस्त वहां से भागने में कामयाब रहा। मामला जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले का है। पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय सेना का जवान मुस्तफा अली एलओसी पर तैनात है। वह मेंढर के डार्गलून में स्थित अपने घर छुट्टी पर आया था। पिछले बुधवार की रात वह इकबाल के साथ

» Read more

PAK चुनाव आयोग ने इमरान खान के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वॉरंट, कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने विपक्ष के नेता इमरान खान की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। आयोग ने पूर्व क्रिकेटर द्वारा उस पर पक्षपात का आरोप लगाए जाने को लेकर यह कार्रवाई की है। जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त की अगुवाई वाली पांच सदस्यी पीठ ने 64 वर्षीय खान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें 26 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई के लिए पेश करने का आदेश दिया। पाकिस्तान में चुनाव आयोग गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर सकता है। इसी बीच

» Read more

18 दिसंबर को होगा हिमाचल का फैसला: बीजेपी के इन चार नेताओं पर है पार्टी को जिताने का दारोमदार

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। वहां 9 नवंबर को सभी 68 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे। भारतीय जनता पार्टी को पूरी उम्मीद है कि इस बार एंटी-इनकमबेंशी फैक्टर और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का लाभ उठाते हुए पहाड़ों में कमल खिलाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे हैं। चुनावी वर्ष होने की वजह से भाजपा की केंद्र सरकार

» Read more

भारतीय नौसेना में भर्ती, यहां जानें आवेदन की आखिरी तारीख, प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी

भारतीय नौसेना में भर्ती होने जा रही है। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्तियां कई पदों पर होनी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर, 2017 है। चलिए जानते हैं इन भर्तियों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण बातें। भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) (महिला/पुरुष) के लिए होनी हैं। भर्तियां एक्जिक्यूटिव ब्रांच के लॉजिस्टिक्स एंड लॉ काडर और इंफॉर्मेशन टेक्नॉलोजी के पदों पर होनी है। इसके अलावा पर्मानेंट कमीशन (PC) भर्तियां एजुकेशन ब्रांच में होनी है। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

» Read more

जब Flipkart ने इस महिला एंप्लॉई को बना दिया था एक दिन की CEO

अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘नायक’ आखिर किसे याद नहीं। इस फिल्म में अनिल कपूर एक दिन के सीएम बने थे। ये तो हुई रील लाइफ की बात लेकिन क्या रियल लाइफ में ऐसा हो सकता है? तो जवाब है हां। जी, हम सीएम की तो नहीं लेकिन एक बड़ी कंपनी के सीईओ की बात कर रहे हैं। वो भी विश्व की टॉप इकोमर्स कंपनी में से एक ‘फ्लिपकार्ट’ कंपनी के बारे में। दरअसल इसी साल फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करने वाली एक एंप्लॉई पद्मिनी पगाडला को एक दिन का सीईओ

» Read more

कानूनी सलाह लेने के बहाने बुलाकर वकील की हत्या, अगले दिन सड़क के क‍िनारे म‍िली लाश

वकील मो. आरजू की हत्या के विरोध में वकीलों ने गुरुवार को अदालत में कोई काम नहीं किया और हत्यारों की गिरफ्तारी की बैठक कर मांग की। वकालत खाने में हुई बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र मंडल ने की। हत्या के खिलाफ वकीलों ने अपना गुस्सा बैठक में खुलकर जताया और हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलनरत रहने की अपील की। इसके साथ ही इस सिलसिले में आलाधिकारियों से शिष्टमंडल मिल ज्ञापन देने की बात भी कही। मालूम हो कि सिविल कोर्ट के वकील मो. मजरुल हक

» Read more

अमि‍त शाह के बेटे के खि‍लाफ KRK के साथ खड़े हुए लालू, सोशल मीडि‍या ने ले ली मौज

न्यूज़ पोर्टल दि वायर के खुलासे के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी पर गलत तरीके से 16000 गुना आर्थिक वृद्धि के आरोप लग रहे हैं। इन आरोपों पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके के एक ट्वीट को रिट्वीट करना थोड़ा भारी पड़ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स लालू यादव के मजे ले रहे हैं। दरअसल हुआ ये कि केआरके ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज मारते हुए एक ट्वीट किया। इस

» Read more

संकटग्रस्त टाटा टेलीकॉम का अधिग्रहण करेगी एयरटेल, मुफ्त में होगा सौदा

टाटा समूह के घाटे में चल रहे मोबाइल टेलीफोनी कारोबार का अधिग्रहण भारती एयरटेल लगभग मुफ्त में करेगी। इस सौदे से जहां एयरटेल को स्पेक्ट्रम व ग्राहकों का फायदा होगा, वहीं टाटा समूह इस संकटग्रस्त इकाई को बंद करने की जिम्मेदारी से बचेगा। इस सौदे को देश के दूरसंचार उद्योग में एकीकरण का एक और मजबूत संकेत माना जा सकता है। भारत दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल बाजारों में से एक है। दोनों कंपनियों ने अलग-अलग लेकिन समान भाषा वाले वक्तव्यों में इस सौदे की जानकारी दी है। इसके तहत

» Read more

नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव नतीजे 2017 LIVE: 81 में से 71 सीटें कांग्रेस के नाम, फड़नवीस का प्रचार नहीं आया बीजेपी के काम

महाराष्ट्र के नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली है। कुल 81 सीटों में से कांग्रेस को 71, भाजपा को पांच, शिवसेना को एक सीट मिली है। वहीं, एक सीट निर्दलीय के नाम रही। जबकि तीन सीटों के नतीजे आने अभी बाकी हैं। कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) खाता खोलने में भी नाकाम रहीं। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। वह जीत से काफी उत्साहित हैं। शाम को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

» Read more

कन्‍हैया कुमार पर JNU प्रशासन को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज जवाहरलाल नेहरू विश्विविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत 15 छात्रों के खिलाफ की गयी विश्वविद्यालय द्वारा की गयी अनुशासनात्मक कार्रवाई को रद्द कर दिया। यह कार्रवाई पिछले साल नौ फरवरी को विश्वविद्यालय में विवादास्पद कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी थी। न्यायमूर्ति वी के राव ने इस मामले को नय सिरे से फैसला करने के लिये वापस जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयम) के पास भेज दिया। इससे पहले अदालत ने छात्रों को रिकॉर्ड का निरीक्षण करने और उन्हें सुनने की अनुमति दी थी। अदालत ने

» Read more

गुजरात सरकार ने हार्दिक पटेल के खिलाफ तिंरगे का अपमान करने का आरोप वापस लिया

गुजरात सरकार ने पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ तिंरगे का अपमान करने का आरोप वापस ले लिया है। हार्दिक पर करीब दो साल पहले यह आरोप लगा था। राजकोट के जिलाधिकारी विक्रांत पांडे ने गुरुवार को बताया कि राज्य सरकार से निर्देश मिलने के बाद उन्होंने हार्दिक के खिलाफ मामला वापस लेने का आदेश जारी किया है। विक्रांत ने कहा, “राज्य सरकार (गृह मंत्रालय) से प्राप्त निर्देश के अनुसार हमने हार्दिक और पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामला वापस ले लिया है।

» Read more

‘अच्छे दिन’ नहीं आने से नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री नाखुश?

नई दिल्ली के सियासी गलियारों से खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में कई मंत्री नाखुश हैं। वे अपने वरिष्ठों से परेशान हैं। इसके पीछे के प्रमुख कारणों में काम का आवंटन, फाइलों पर विचरण और विदेशी भ्रमण न होना बताया जा रहा है। पीएम मोदी दिल्ली में हर महीने के तीसरे शनिवार को अपने केंद्रीय राज्य मंत्रियों से मुलाकात करते हैं। ऐसा वह साल 2014 से करते आ रहे हैं। लेकिन किसी भी मंत्री ने उनसे अभी तक इस मामले में शिकायत नहीं दी है।

» Read more
1 1,369 1,370 1,371 1,372 1,373 1,617