राहुल गांधी बोले- ‘बेटी बचाओ’ से ‘बेटा बचाओ’ पर आ गई है मोदी सरकार
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के कारोबार में भारी बढ़ोत्तरी से जुड़ी खबर के मामले में चुटकी लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ‘बेटी बचाओ’ से आगे बढ़ते हुए ‘बेटा बचाओ’ में बदल गई है। राहुल की यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब भाजपा अध्यक्ष के बेटे जय अमित शाह के समर्थन में अनेक केंद्रीय मंत्री सामने आ गए हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ बेटी बचाओ से, बेटा बचाओ के रूप में आश्चर्यजनक बदलाव आया
» Read more