जीएसटी पर राहत देने के बाद मोदी बोले- समय से पहले आई दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे व मध्यम व्यापारों के लिए जीएसटी में किए गए व्यापक बदलावों की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि उनकी सरकार नहीं चाहती कि व्यापारी वर्ग लाल फीताशाही में फंसे।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘माल व सेवाकर (जीएसटी) से जुड़े कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय किए गए हैं। मैंने शनिवार को पूरे देश के समाचार पत्रों को देखा। उनके शीर्षक हैं कि दीपावली 15 दिन पहले आ गई है।’ उन्होंने यहां सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप सभी दीपावली की तैयारियां करने में व्यस्त

» Read more

Bigg Boss 11: आकाश का कॉलर पकड़ने पर सलमान ने सुनाया प्रियांक को शो से बाहर होने का हुक्म

बिग बॉस सीजन 11 का पहला वीकेंड का वार जितनी उम्मीद थी उतना ही धमाकेदार रहा। शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता का लड़ाई। जुबेर खान की बत्तेमीजी, अर्शी खान का झगड़ालू स्वभाव और ज्योति कुमारी का चिड़चिड़ापन सब पर पहले वीकेंड के वार में होस्ट सलमान खान ने बात की। लेकिन आज का सबसे बड़ा पार्ट रहा प्रियांक शर्मा, आकाश और विकास गुप्ता के बीच हुई धक्कामुक्की के नाम। कल रात 12 बजे आकाश और विकास के बीच शुरू हुई कहासुनी जब हाथापाई तक पहुंच गई जब उसमें प्रियांक बिना

» Read more

उत्तर प्रदेश: पत्नियों ने पतियों से करवा चौथ पर मांगा शौचालय का उपहार, प्रशासन ने भी की अपील

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक गांव में पतियों की लंबी आयु के बदले पत्नियों ने ‘सम्मान का उपहार’ मांग लिया है। पत्नियों ने अपने पतियों से शौचालय का उपहार मांगा, जो रविवार को करवा चौथ पर उनके पति उन्हे देने जा रहे हैं। ्रशासनिक सूत्रों के अनुसार नहटौर ब्लाक के गांव खुशहालपुर भटियाना में दस महिलाओं ने अपने पतियों से करवाचौथ पर महंगे जेवर, कीमती साड़ी को छोड़कर शौचालय का उपहार मांगा। पतियों ने उनको करवाचौथ पर ये तोहफा देने के लिए इज्जतघर (शौचालय) तैयार करा दिए हैं, जो

» Read more

सोशल मीडिया पर चमके राहुल-कांग्रेस, जानिए- किस महिला ने बनाया इसे संभव

कांग्रेस की डिजिटल टीम गुजरात चुनाव से पहले काफी सक्रिय नजर आ रही है। जब राहुल गांधी गुजरात दौरे पर थे तब उनकी सोशल मीडिया टीम ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ‘विकास पागल हो गया’ कैंपन चलाया। कांग्रेस टीम की नई डिजिटल टीम ने मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर खिचाई करती दिख रही है। कांग्रेस की डिजिटल टीम में हाल ही में बदलाव किए गए हैं। दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या को डि़जिटल टीम की हेड बनाया गया है। 4 अक्टूबर को राहुल गांधी ने आईटी एवं

» Read more

सौर घोटाला मामले में बरी हुए ओमन चांडी, कहा- पता था, ऐसा ही होगा

सौर घोटाला मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिए जाने संबंधित बेंगलुरू की एक अदालत के शनिवार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। बेंगलुरू के अतिरिक्त नगर सिविल एवं सत्र न्यायालय ने बेंगलुरू स्थित कारोबारी एम.के. कुरुविला द्वारा दाखिल मामले में चांडी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को समाप्त रद्द कर दिया। कुरुविला ने दावा किया था कि उन्हें 2011-12 में 1.35 करोड़ रुपये का नुकासान हुआ था, क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारों

» Read more

सुप्रीम कोर्ट में बोली केरल सरकार- हिंदू महिला का धर्म बदल मुस्लिम युवक से शादी करना लव जिहाद नहीं, एनआईए जांच न हो

केरल की पी विजयन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि राज्य पुलिस ने एक हिंदू महिला के इस्लाम धर्म स्वीकार करने और फिर एक मुस्लिम व्यक्ति से उसकी शादी के मामले की ‘‘गहन जांच’’ की है और ऐसा कुछ नहीं पाया कि मामले की छानबीन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी जा सके। कोर्ट ने 16 अगस्त को एनआईए को निर्देश दिया था कि वह इस बात की जांच करे कि इस मामले में कथित ‘लव जिहाद’ का कोई व्यापक पहलू तो शामिल नहीं है। इस मामले में

» Read more

लंदन: फुटपाथ पर कार से हमला, कई लोग घायल, अलर्ट जारी

लंदन से आ रही खबरों के मुताबिक वहां पर एक शख्स ने फुटपाथ पर चल रहे लोगों पर कार चढ़ा दी है। इस हमले में कई लोग घायल हो गये हैं। ये घटना लंदन के मशहूर नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के पास की है। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक लंदन पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। म्यूजियम प्रशासन ने एक ट्वीट में कहा है कि म्यूजियम के बाहर एक गंभीर घटना के बाद पुलिस के साथ मिलकर वो काम कर रहे है। नैचुरल म्यूजियम के एक प्रवक्ता ने कहा

» Read more

राखी सावंत की ब्रेस्ट के बारे में सवाल का जवाब सुन हक्के-भक्के रह गए थे करण जौहर

बॉलीवुड में एक्ट्रेस, डांसर, मॉडल और टेलिविजन शो की मेजबान रही राखी सावंत ने अपने करियर की शुरुआत अग्निचक्कर से की थी। नीरू भेद उर्फ़ राखी सावंत अक्सर अपने विवादस्पद बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जब बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने राखी सावंत से उनकी ब्रेस्ट के बारे में सवाल किया तो जवाब सुन उनकी भी हो गई थी बोलती बंद? नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए आज हम बताते हैं। मुंबई के एक गरीब परिवार में जन्मी

» Read more

करवा चौथ 2017: व्रत के दौरान जरूर रखें इन बातो का ध्यान

करवाचौथ हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार ये पर्व कार्तिक माह के चौथे दिन आता है। करवाचौथ का पर्व 8 अक्टूबर को है। इस दिन शादी-शुदा महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं। करवाचौथ का व्रत सबसे कठिन व्रत माना जाता है क्योंकि इसमें बिना पानी और अन्न का एक भी दाना ग्रहण नहीं किया जाता है। इस एकदिवसीय व्रत की अवधि सुबह सूरज उगने से पहले से लेकर शाम चंद्रमा की पूजा करने के पश्चात तक रहती है। इस दिन महिलाएं खूब सजती और संवरती

» Read more

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सीआरपीएफ टीम पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) पर आतंकियों ने आज (07 अक्टूबर को) उस वक्त हमला बोल दिया जब वे नियमित गश्ती पर थे। इस हमले में सीआरपीएफ के एक जवान के घायल होने की खबर है। भारतीय सुरक्षा बलों ने तुरंत आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद वो भाग खड़े हुए। घायल जवान खतरे से बाहर है। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

» Read more

तेलंगाना पुलिस ने किडनैपर्स से बचाई मासूम की जान, खिलखिलाती तस्‍वीर हो रही वायरल

तेलंगाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चार माह के मासूम बच्चे को 16 घंटे के अंदर किडनैपरों से छुड़ा लिया। तेलंगाना पुलिस ने इस मामले में दो किडनैपर को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया। शहर में किडनैपिंग का यह तीसरा मामला है, जिसमें तेलंगाना पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात 2 बजे मो. मुस्ताक-ऑटो ड्राइवर (42) और उसका दोस्त मो. यूसूफ- रसोइया (25) ने हबीबनगर से बच्चे को किडनैप कर लिया था। 4 माह

» Read more

जब चश्मा, जूते और खाकी वर्दी पहने इस डॉगी ने बचाई थी 52 लोगों की जान, लोगों ने माना फरिश्ता

कई पेट्स लोगों के मददगार माने जाते हैं। लोगों के बीच रहकर पेट्स भी भावनाओं को समझते हैं और उनकी मदद करते हैं। इस मामले में कुत्तों को काफी समझदार माना जाता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे डॉगी(कुत्तिया) के बारे में बता रहे हैं जो 52 लोगों के लिए एक फरिश्ते की तरह आई और उनकी जान बचा ली। जी हां, एक कुत्तिया ने करीब 52 लोगों की जान बचाई थी, यकीन करना मुश्किल है लेकिन यही सच है। दरअसल 19 सितंबर 2017 को मेक्सिको में भूकंप आया था,

» Read more

जब ‘सर्कस’ का पहला एपिसोड मां के साथ देखने मुंबई से दिल्ली आए थे शाहरुख खान, पहचान नहीं पाई मां

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टेलिविजन सीरियल से की थी। बेहतरीन एक्टकिंग और कड़ी मेहनत की वजह से आज उनके फैंस भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। लॉस एंजिलेस टाइम्‍स ने उन्‍हें दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्‍टार बताया है। साल 2014 में एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्‍टर हैं। उनके खाते में 14 फिल्‍मफेयर अवार्ड्स हैं। लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी वैक्‍स की मूर्ति भी स्‍थापित है। लेकिन क्या आप

» Read more

पंचकूला हिंसा : हरियाणा सरकार ने आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार को किया बहाल

हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के बाद निलंबित किए गए आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार को 7 अक्टूबर (शनिवार) को बहाल कर दिया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें अम्बाला सिटी में हरियाणा आर्म्ड पुलिस की पहली बटालियन में कमांडेंट के पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने अभिषेक जोरवाल की जगह ली जिन्हें पद का अतिरिक्त भार मिला हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘कुमार की

» Read more

नोटबंदी का विरोध करने वाले पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन को मिल सकता है अर्थशास्त्र का नोबेल

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को इस साल का अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार मिल सकता है। रघुराम राजन का नाम क्लैरीवेट एनालायटिक्स नाम की संस्था ने नोबेले विजेता के संभावित लोगों की सूची में रघुराम राजन का नाम रखा है। नोबेल पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार (9 अक्टूबर) को स्टॉकहोम में की जाएगी। क्लैरीवेट एनालायटिक्स पहले थॉमसन रायटर से जुड़ी एक संस्था थी। ये संस्था ऐकैडेमिक और साइंटिफिक रिसर्च करती है। नोबेल पुरस्कार की औपचारिक घोषणा से पहले संभावितों के नाम

» Read more
1 1,396 1,397 1,398 1,399 1,400 1,617