शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस पर चला BMC का बुलडोजर, चौथी मंजिल पर बनी कैंटीन तोड़ी

बृहन्मुंबई नगर निगम पालिका द्वारा गुरुवार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलिज़ का गैरकानूनी तरीके से बना हुआ भाग तोड़ दिया गया है। एएनआई के अनुसार गोरेगांव स्थित शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस का 2 हजार स्क्वायर फीट हिस्सा गैरकानूनी तरीके से बनाया गया था। बीएमसी ने प्रोडक्शन हाउस की चौथे मंजिल पर बनी गैरकानूनी कैंटीन को तोड़ दिया। इस खबर की पुष्टि रेड चिलिज़ द्वारा की गई। रेड चिलिज़ के अधिकारियों का कहना है कि वे इस जमीन के मालिक नहीं है बल्कि किराएदार हैं। चौथे

» Read more

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय चौकियों पर बरसाई गोलियां

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ स्थित देगवार सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय चौकियों पर आधी रात को बिना किसी उकसावे के गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल किसी के मारे जाने या हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में गोलीबारी की थी, जिसमें सेना के तीन जवान घायल हो गए थे,

» Read more

रेलवे टिकट हो सकता है सस्ता, यह बड़ा कदम उठाने का सोच रही सरकार

डेबिट और क्रेडिट कार्ड से रेल टिकट बुक करने पर लगने वाला एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज वापस लेने पर सरकार विचार कर रही है, जिससे टिकट की कीमतें सस्ती हो जाएंगी। रेल मंत्री पीयूष शर्मा ने गुरुवार को कहा कि वह फिलहाल बैंकों से बात कर रहे हैं ताकि यह तय हो सके कि ई-टिकट बुक करने वाले यात्रियों के सिर से एमडीआर के बोझ को कैसे कम किया जा सकता है। सीआईआई और डब्ल्यूईएफ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इंडिया इकनॉमिक समिट में गोयल ने कहा, आईआरसीटीसी ने

» Read more

अगले महीने राजद अध्‍यक्ष चुनने के लि‍ए चुनाव कराएंगे लालू, रघुवंश बोले- बनना किसे है, पहले से तय है

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस साल नवंबर में संगठन के आंतरिक चुनाव कराने की घोषणा की है लेकिन पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक तरह से तंज कसा है। अंग्रेजी दैनिक टेलीग्राफ से बात करते हुए रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, “सांगठनिक चुनाव औपचारिकता हैं। कौन बनेगा ये पहले से तय है।” गुरुवार (पांच अक्टूबर) को राजद ने घोषणा की कि 19 अक्टूबर को उसकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी और राष्ट्रीय समिति की 20 नवंबर को और उसी दिन पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

» Read more

रावण के जैसा घमंड दिख रहा केजरीवाल में: मनोज तिवारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से बीते बुधवार को दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल, अधिकारियों और भाजपा पर लगाए गए तीखे आरोपों के बाद राजधानी की राजनीति गरमा गई है। दिल्ली भाजपा ने भी गुरुवार को केजरीवाल को करारा जवाब दिया। भाजपा ने कहा कि केजरीवाल जो भाषा बोल रहे हैं, वैसी तो गली का कोई छोकरा भी नहीं बोलता होगा। भाजपा ने केजरीवाल को चेतावनी दी है कि वे अपनी भाषा पर नियंत्रण करें और देश के संविधान का सम्मान करें। बुधवार की घटना के बाद दिल्ली भाजपा

» Read more

JNU के सात पूर्व प्रोफेसरों का आरोप, कुलपति कर रहे मनमानी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के सात पूर्व प्रोफेसरों ने कुलपति प्रोफेसर एम जगदीश कुमार के खिलाफ बयान जारी कर सामाजिक अध्ययन संस्थान (एसएसएस) में डीन की नियुक्ति को लेकर वरिष्ठता का ध्यान नहीं रखने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पूर्व में ऐसे निर्णय कभी नहीं लिए गए हैं और इस तरह के फैसले विश्वविद्यालय के लिए सही नहीं है। प्रोफेसर अनिल भट्टी, प्रोफेसर दीपक नैयर, प्रोफेसर एचएस गिल, प्रोफेसर प्रभात पटनायक, प्रोफेसर रोमिला थापर, प्रोफेसर उत्सा पटनायक और प्रोफेसर जोया हसन ने संयुक्त रूप से कहा कि

» Read more

आरबीआइ की मुहर

आर्थिक नीति के मोर्चे पर चौतरफा आलोचना झेल रही केंद्र सरकार को एक और झटका भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की मौद्रिक नीति समिति ने दिया है। बुधवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक में माना गया कि केंद्र सरकार के कुछ आर्थिक फैसले ठीक नहीं रहे हैं। इनमें जीएसटी (वस्तु एवं सेवाकर) का क्रियान्वयन भी है। समिति ने अगली छमाही यानी अक्तूबर से मार्च के बीच महंगाई बढ़ने की आशंका जताई है। जीएसटी के नकारात्मक असर की व्याख्या करने के दौरान समिति ने साफ कहा है कि भविष्य में वह

» Read more

पशुपालन से टूटता मोह

पशुओं की घटती संख्या का सर्वाधिक प्रतिकूल असर कृषि पर पड़ा है। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि और पशुपालन का कितना विशेष महत्त्व है, यह इसी से समझा जा सकता है कि सकल घरेलू कृषि उत्पाद में पशुपालन का 28-30 प्रतिशत का सराहनीय योगदान है। इसमें भी दुग्ध एक ऐसा उत्पाद है जिसका योगदान सर्वाधिक है।  यह चिंताजनक है कि कृषि प्रधान देश भारत में पशुपालन के प्रति लोगों की अरुचि बढ़ती जा रही है। मवेशियों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। आजादी के बाद से 1992 तक देश

» Read more

नृत्य मुद्राओं और भंगिमाओं की अनूठी प्रस्तुति

भारतनाट्यमनृत्यांगना मालविका सरूकई अपनी हर नृत्य प्रस्तुति को एक नया अनुभव मानती हैं। उनके अनुसार नृत्य जीवन के अनुभव का सार है। नृत्य सीखने के बाद एक कलाकार अपने विचार, वातावरण, अध्ययन, अहसास को अपने नृत्य में किसी न किसी रूप में शामिल करता है। तभी उसकी कला यात्रा पूर्ण होती है और वह दर्शक को भी साधारणीकरण के स्तर पर ले आता है। कलाकार के मन की बात दर्शक के मन तक नृत्य की मुद्राओं व भंगिमाओं के जरिए संप्रेषित हो जाती है। इसके लिए नृत्य की भाषा की

» Read more

असली महफिल तो थी विनोद खन्ना ने लूटी

विनोद खन्ना- (6 अक्तूबर, 1946-27 अप्रैल, 2017) लोगों के लिए विनोद खन्ना को समझना हमेशा मुश्किल रहा है। उन्होंने करियर के शिखर पर शोहरत और दौलत को त्यागा और शांति की तलाश में ओशो रजनीश से जुड़ गए। वहां से शांति पा कर लौटे तो सबसे अशांत माने जाने वाले क्षेत्र राजनीति में सक्रिय होकर सांसद बन गए। उन्होंने अपने बेटे अक्षय खन्ना के लिए ‘हिमालयपुत्र’ बनाई। इसमें जब्बर सिंह के बेटे (अक्षय खन्ना) और गब्बर सिंह के बेटे (शादाब) खान को साथ लाने की कोशिश भी की। मेरा गांव मेरा

» Read more

बलूचिस्तान के दरगाह में आत्मघाती विस्फोट, 12 लोगों की मौत

पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान के झाल मगसी में एक दरगाह में हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिओ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिप्टी कमिश्नर असदुल्ला काकर ने बताया कि विस्फोट में 12 लोग मारे गए। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता अनवारुल हक काकर ने कहा कि यह एक आत्मघाती हमला था। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने कहा, “दरगाह में हमले के समय उर्स चल रहा था।” विस्फोट की घटना फतेहपुर दरगाह में हुई। पुलिस

» Read more

लोकसभा चुनाव में होगा वीवीपैट का उपयोग: वेंकटेश्वर

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव में सौ फीसद मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ वोटर वेरीफाइड पेपर आडिट ट्रायल (वीवीपैट) मशीन लगाने का निर्णय लिया है। इसके बाद ईवीएम से छेड़छाड़ पर बहस अपने आप खत्म हो जाएगी। वह गुरुवार को आयुक्त सभागार में देवीपाटन मंडल के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन व संविभाजन व सेवा मतदाताओं की सूची बनाने की प्रगति की समीक्षा करने के बाद

» Read more

अवैध उत्खनन करने वाली कई कंपनियां काली सूची में

त्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कई कंपनियों को काली सूची में डाल दिया है। प्रशासन ने इन कंपनियों के दो साल तक खनन पट्टे लेने पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश के बहुतत्व व खनिकर्म विभाग के अपर मुख्य सचिव राजप्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि सहारनपुर के जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडे की 26 सितंबर 2017 की रिपोर्ट के आधार पर मोहम्मद इकबाल वर्गीय वहीद निवासी मिर्जापॉल थाना बेहट की छह कंपनियों एएमबी बिल्ड प्रॉर्प प्राइवेट लिमिटेड, नेट एग्रो फूड

» Read more

KBC 9, Full Episode LIVE: 50 लाख के सवाल पर पहुंचीं 10वीं पास महिला

KBC 2017, Kaun Banega Crorepati 9 Episode: आज कल देश के हर-घर में रात 9 बजे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 9 का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। इसकी वजह है कि इस शो से दर्शक का सीधा संपर्क हो पा रहा है। शो देखने वाले खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। शो में किसी तरह का कोई भेद भाव नहीं होता, वहीं केबीसी आज दर्शकों के सामने एक अच्छा सोशल मेसेज भी पेश कर रहा है। केबीसी के मंच पर अब तक भारी रकम-राशि जीतने वालों में

» Read more

लालू और बेटे तेजस्‍वी ने की सच की बात तो लोगों ने लगा दी क्‍लास

रेल होटल घोटाले मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से सीबीआई ने 5 अक्टूबर (गुरुवार) को करीब सात घंटे तक पूछताछ की है। पूछताछ के पहले लालू यादव ने ट्विटर के जरिए सीबीआई पर निशाना भी साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,  ‘सच और गुलाब सदा कांटों से घिरे रहते हैं। सांच को आंच नहीं। सत्यमेव जयते।’  इस ट्वीट के बाद लोगों ने लालू यादव के खिलाफ जमकर कमेंट किए। @SANJEEV37207553 लालू यादव कि खिचाई करते हुए लिखते हैं ‘देश क्या विदेश में भी बच्चा बच्चा जानता है ,जानवरों का

» Read more
1 1,406 1,407 1,408 1,409 1,410 1,617