फिर बढ़ेगा दिल्‍ली मेट्रो का किराया, अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्री से कहा- जनविरोधी है, कोई उपाय निकालो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के किराए में प्रस्तावित बढ़ोतरी को ‘जनविरोधी’ करार दिया और कहा कि उन्होंने परिवहन मंत्री को इसे रोकने के लिए कोई उपाय निकालने को कहा है। केजरीवाल ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया, “मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी जनविरोधी है। मैने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को एक सप्ताह के भीतर इस किराया वृद्धि को रोकने का उपाय निकालने को कहा है।” मुख्यमंत्री का यह बयान अक्टूबर में होने जा रहे मेट्रो के किराए में वृद्धि के चलते आया है। इस साल

» Read more

पिता को जवाब देने के लिए जयंत सिन्हा से लिखवाया गया लेख? छपने से पहले ही लीक हो गई थी खबर

नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने गुरुवार (28 सितंबर) को एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखा जिसमें वर्तमान अर्थव्यवस्था की आलोचना करने वालों को गलत बताया गया है। हालांकि इस लेख के छपने की खबर एक दिन पहले ही बुधवार (27 सितंबर) की रात को कांग्रेसी अखबार नेशनल हेरल्ड में लीक हो गयी थी। नेशनल हेरल्ड में बुधवार रात छपे एक लेख में दावा किया गया कि जयंत सिन्हा से अपने पिता यशवंत सिन्हा के मोदी सरकार की नीतियों, वित्त मंत्री अरुण जेटली और

» Read more

दुर्गा स्तुति का पाठ हमारे जीवन में लाता है दैविक उर्जा, क्या है इसके पीछे का कारण

भारत वर्ष कभी सोने की चिड़िया था। और ये तब, जब जंबूद्वीप में न तो ज्ञात ढेरों सोने की खदाने थीं, न ही मज़बूत यातायात प्रणाली। फिर कैसे सम्भव हुआ होगा ये। दरअसल हम ज्ञान और विज्ञान में बेहद समृद्ध थे। हमारे मनीषियों नें निश्चित रूप से संभवत: ध्वनि के शब्द संयोजन से ऊर्जा को रूपांतरित करने की वैज्ञानिक विधि इजाद कर ली थी। जो काम्य प्रयोगों में बेहद अचूक और कारगर थी। यही प्रणाली कालांतर में स्तोत्र और कवच कहलाई। नवरात्रि में मार्कण्डेय पुराण के सात सौ श्लोकों के

» Read more

VIDEO: बेन स्‍टोक्‍स की लड़ाई का वीडियो जारी, देखिए नशे में कैसे बेकाबू हो गया इंग्‍लैंड का ऑलराउंडर

ब्रिस्टल में नाइट क्लब में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के साथ हुई घटना का वीडियो सामने आया है। ऐसा पहली बार है किसी अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेटर के झगड़े का वीडियो सामने आया है। ब्रिटेन के टैबलॉयड ‘द सन’ ने यह वीडियो जारी किया है। इस पर इंग्‍लैंड एंड वेल्‍स क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि ‘हमने यह फुटेज पहली बार देखी है। पुलिस जांच जारी है जो कि सभी सबूतों को देखेगी। हमें प्रक्रिया का सम्‍मान करना होगा।” स्‍टोक्‍स को वेस्‍टइंडीज के साथ चल रही सीरीज के बाकी दो

» Read more

रवीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी खुली चिट्ठी, सड़क पर आने वाला हूं सर

टीवी चैनल एनडीटीवी हिंदी के पत्रकार रवीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम फेसबुक पर पत्र लिखा है। इसमें पीएम से कई तीखे सवाल पूछे गए हैं। पत्र में रवीश ने लिखा है कि सोशल मीडिया के मंचों पर भाषाई शालीनता कुचली जा रही है। इसमें आपके (पीएम मोदी) नेतृत्व में चलने वाले संगठन के सदस्यों, समर्थकों के अलावा विरोधियों के संगठन और सदस्य भी शामिल हैं। दुख की बात है कि अभद्र भाषा और धमकी देने वाले कुछ लोगों को आप ट्वीटर पर फोलो करते हैं। सार्वजनिक रूप

» Read more

Durga Ashtami 2017: मां पार्वती को क्यों दिया था भगवान शिव ने वरदान, जानिए क्या है महा दुर्गाअष्टमी व्रत कथा

महाष्टमी को महादुर्गाअष्टमी के मां से भी जाना जाता है। महा अष्टमी दुर्गा पूजा के महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। नौ दिनों के इस पर्व में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। महा अष्टमी वाले दिन मां गौरी की पूजा की जाती है। अष्टमी यानि दुर्गा अष्टमी के दिन कई लोग अपना व्रत पूर्ण करते हैं और अंत में छोटी कन्याओं का पूजन किया जाता है और उन्हें घर बुलाकर उन्हें भोजन करवाकर उनसे आशीर्वाद लिया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार छोटी कन्याओं को देवी

» Read more

हैप्पी बर्थडे: अब तक 25,000 गानों को आवाज दे चुकी हैं ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर

हिंदी सिनेमा की जानी मानी सिंगर लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है, इसी के साथ ही लता जी आज 88 साल की हो गई हैं। स्वर की देवी माने जाने वालीं लता मंगेशकर को लोग स्वर कोकिला भी कहते हैं। 13 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अपनी जिंदगी का सबसे पहला गाना सन 1942 में रिकॉर्ड किया था। यह गीत एक मराठी फिल्म के लिए था। वहीं अब लता मंगेशकर बॉलीवुड में कम ही गाने गाती हैं। उनका फिल्मी गाना आखिरी बार साल 2015 में आया था। 1942

» Read more

बीजेपी कार्यकर्ताओं में बढ़ता असंतोष: पीएम मोदी विकास पर अपनी ही धुन बजा रहे हैं

केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को करीब चार सालों होने को हैं। ऐसे में अब भाजपा की आर्थिक नीतियों को विरोध तेज होने लगा है। खुद भाजपा और संघ मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध कर रहे हैं, जो पार्टी के अगले लोकसभा चुनाव के लिए खतरे से कम नहीं है। यूपी के आगरा में संघ के एक कार्यकर्ता ने इंडिया टु़डे को बताया कि वर्तमान में जो हालात हैं वो 2019 के लोकसभा चुनाव में सरकार को कड़ी चुनौती देंगे। मोदी सरकार को अति उत्साही होने की

» Read more

बोफोर्स के भगोड़े क्‍वात्रोचि के अकाउंट्स को यूपीए कर सकती थी फ्रीज पर किया नजरअंदाज: CBI

बोफोर्स मामले में भगोड़े ओटावियो क्‍वात्रोचि के यूनाइटेड किंग्‍डम के बैंक खातों को फ्रीज रखने का विकल्‍प यूपीए-1 सरकार के पास था, मगए ऐसा नहीं किया गया। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) को दी गई जानकारी में सीबीआई ने इस बात की ओर इशारा किया है, कि कांग्रेस नेतृत्‍व वाली यूपीए सरकार इस बात को सुनिश्चित करने में लगी थी कि क्‍वात्रोचि की 1 मिलियन डॉलर और 3 मिलियन यूरो तक पहुंच बनी रही, जो कि बोफोर्स डील से मिली रिश्‍वत का

» Read more

प्‍लेब्‍वॉय’ के संस्‍थापक ह्यू हेफनर का निधन, डायरी में होती थी सेक्‍स लाइफ की पूरी डिटेल

वयस्क पत्रिका प्लेबॉय के संस्थापक ‘ह्यूग हेफनर का बुधवार रात निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। सीएनएन ने प्लेबॉय के हवाले से बताया कि हेफनर का बुधवार रात निधन हो गया। हेफनर ने 1953 में 600 डॉलर के साथ प्लेबॉय शुरू की थी और जल्द ही इस पत्रिका को अरबों डॉलर के साम्राज्य के तौर पर खड़ा कर दिया था। 1970 के दशक में जब यह पत्रिका अपने स्वर्णिम दौर में थी, उस समय प्लेबॉय के टीवी शो, जैज फेस्टिवल और प्लेबॉय क्लब हुआ करते थे, जहां कॉकटेल

» Read more

अर्थव्यवस्था पर रार: बेटे जयंत ने “जवाबी आर्टिकल” लिख कर यशवंत सिन्हा को ठहराया गलत

नरेंद्र मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने गुरुवार (28 सितंबर) को एक अखबार में लेख लिखकर बुधवार (27 सितंबर) को अपने पिता यशवंत सिन्हा द्वारा देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति की आलोचन का जवाब दिया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित आलेख में लिखा था, “अर्थव्‍यवस्‍था तेजी से नीचे जा रही है, ठोकर लगनी तय है। भाजपा में बहुत से लोग यह बात जानते हैं मगर डर की वजह से

» Read more

भारत आया यह पाकिस्तानी शख्स, खुलवाना चाहता है भगत सिंह पर केस

लाहौर से भारत पहुंचे इम्तियाज रशीद कुरैशी भगत सिंह की फांसी का केस दोबारा खुलवाएंगे। इसके लिए कुरैशी याचिका में बड़ा बदलाव कराएंगे। बदलावों के बाद याचिका दोबारा फाइल की जाएगी। मामले में शहीद भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के फाउंडर चेयरमैन कुरैशी कहते हैं, ‘जॉन पी सांडर्स की हत्या के मामले में शहीद भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु, सुखदेव को दी गई फांसी की सजा एक न्यायिक हत्या थी। तत्कालीन अदालत ने अंग्रेजी सरकार की मंशा के तहत बिना न्यायोचित फैसला लिए तीनों को फांसी की सजा दी

» Read more

हैप्पी बर्थडे रणबीर कपूर: एक्टिंग के अलावा कई स्टार्स की करते हैं मिमिक्री, कैंडी क्रश खेलने की है लत

बॉलीवुड में अपने मासूम से चेहरे और चॉकलेट ब्वॉय की छवि वाले रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को ऋषि और नीतू कपूर के घर हुआ था। उनके माता दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर हैं। रणबीर के दादा राजकपूर जबकि परदादा पृथ्वीराज कपूर हैं। फिल्मी पृष्ठभूमि वाले खानदान से होने की वजह से रणबीर ने भी सिनेमा को अपने करियर के तौर पर चुना। उन्होंने स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से फिल्म निर्माण और एक्टिंग की कला सीखी। इस साल एक्टर अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं।   साल

» Read more

कश्‍मीर: आतंकियों ने छुट्टी पर आए BSF कॉन्‍स्‍टेबल को घर से निकाल कर मारी गोली

कश्मीर में आतंकियों द्वारा एक बीएसएफ कांस्टेबल की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार की है बीएसएफ जवान छुट्टी पर आया हुआ था और उसे उसके घर से बाहर निकालकर आतंकियों ने गोली मारी। यह घटना बांदीपोर जिले के हाजिन की है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस चीफ एसपी वैध ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीन से चार आतंकी 33 वर्षीय रमीज़ अहमद पर्रे के घर में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरु कर दी। आतंकियों ने पर्रे को उसके घर से बाहर

» Read more

नवरात्रि 2017: आज है आठवां नौरात्र मां महागौरी का दिन, ये पूजन विधि अपनाने से देती हैं शुभ फल

नवरात्रि में आठवें दिन महागौरी शक्ति की पूजा की जाती है। नाम से प्रकट है कि इनका रूप पूर्णतः गौर वर्ण है। पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए महागौरी ने कठोर तपस्या की थी। इसी वजह से इनका शरीर काला पड़ गया लेकिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमय बना दिया।उनका रूप गौर वर्ण का हो गया। इसीलिए यह महागौरी कहलाईं। इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। अष्टवर्षा भवेद् गौरी

» Read more
1 1,437 1,438 1,439 1,440 1,441 1,604