लिप्सटिक अंडर माय बुर्का’ स्टार ने पहनी बिकनी तो लोग बोले- पहले पेट तो कम कर लो
बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन ट्विटर पर किसी न किसी चीज को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया में बिकनी को लेकर ज्यादातर हो-हल्ला होता है। एक्ट्रेसेस को इस दौरान पॉजीटिव कॉमेंट्स के साथ नेगेटिव कॉमेंट्स का भी सामना करना पड़ता है। अब तक बिकनी को लेकर परिणीति चोपड़ा, तापसी पन्नू, कृति सनन को सोशल मीडिया में निशाना बनाया गया। अब इस बार ‘लिप्सटिक अंडर माय बुर्का’ की एक्ट्रेस अहाना कुमरा को बिकनी पहनी हुई तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर खूब सुनाया जा रहा है।
» Read more