रेलवे स्टेशन से फिल्मीं अंदाज़ में पानी को चीरती हुई गुजरी ट्रेन, वायरल हो रहा है वीडियो

मुंबई में इन दिनों बरसात की वजह से चारों तरफ पानी भरा हुआ है। इसी बीच मुंबई के नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर बनाई गई एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों के सामने से एक ट्रेन लगभग 100 किमी की रफ्तार से गुजरती है और इस वजह से प्लेटफॉर्म और पटरियों का पानी लोगों के ऊपर आ जाता है। इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद एक यात्री ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट

» Read more

…जब ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया बनवाने के लिए 50 किलो घी और 100 किलो रुई से जलाए गए थे चिराग

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के बारे में दुनिया जानती है। लेकिन आज बात ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया की करेंगे। राजस्थान के राजसमंद जिले में कुंभलगढ़ नाम की जगह है। यह मेवाड़ के राजा रहे महाराणा प्रताप का जन्मस्थान है। यहीं पर कुंभलगढ़ का किला है, जिसकी परिधि में दीवारें है। यही ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर है। ग्रेट वॉल ऑफ चाइन के बाद दुनिया में यह दूसरी सबसे बड़ी दीवार है। साल 1443 के आसपास की बात है। कुंभलगढ़ के महाराज राणा कुंभा तब किले की सुरक्षा

» Read more

रोहिंग्‍या अवैध रूप से घुसे हैं, उन्‍हें बाहर किया ही जाना चाहिए : राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि म्यांमार से भाग कर भारत में घुसे रोहिंग्या लोगों को शरणार्थी समझने की गलती नहीं की जानी चाहिए क्योंकि वे अवैध आव्रजक हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे को देखते हुए उन्हें वापस भेजा जाना चाहिए। राजनाथ ने यह बात जिस कार्यक्रम में कही, वहां राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के चेयरमैन न्यायमूर्ति एच.एल.दत्तू भी उपस्थित थे। राजनाथ से उलट दत्तू ने कहा कि एनएचआरसी रोहिंग्या का समर्थन करेगा क्योंकि उन्हें म्यांमार में प्रताड़ित किया गया है। सुशासन, विकास और मानवाधिकारों

» Read more

मध्य प्रदेश: प्राचीन मूर्तियों को चुराकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 मूर्तियां बरामद

पुरातात्विक महत्व की मूर्तियों की खरीद-फरोख्त के गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए पुलिस ने गुरुवार को यहां 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 100 से 400 वर्ष पुरानी तीन मूर्तियां बरामद की गयी हैं। अष्टधातु की इन मूर्तियों की कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों की पहचान टीकमचंद कसेरा, कलीमुद्दीन बोहरा, नाथूलाल प्रजापत, आलादेव साहू, राजकुमार घिंडवानी, राजेंद्र सोनी, अकबर खान, वसीम अख्तर, मोहम्मद ऐजाज और मुर्तजा बोहरा के

» Read more

यूपी: भाजपा विधायक के प्रतिनिधि के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़‍िता का आरोप- नहीं सुन रही पुलिसयूपी: भाजपा विधायक के प्रतिनिधि के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़‍िता का आरोप- नहीं सुन रही पुलिस

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नरैनी क्षेत्र के भाजपा विधायक के प्रतिनिधि के बेटे पर छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस विधायक के दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नरैनी कस्बे की एक महिला ने आरोप लगाया कि नरैनी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजकरन कबीर के प्रतिनिधि नंदकिशोर ब्रह्मचारी के बेटे ने उसकी बेटियों से छेड़खानी की और शिकायत करने पर विधायक

» Read more

चेन्‍नई: दिमागी रूप से बीमार बेटी का दर्द नहीं देख सका पिता, खुद गला घोंट कर मार डाला

चेन्नई में एक ऑटो रिक्शाचालक ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़की दिमागी रुप से बीमार थी। उसका काफी समय से इलाज चल रहा था। जब पिता को उसकी तकलीफ नहीं देखी गई तो उसने बड़ी ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पिता ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उसने पुलिस को बेटी की हत्या करने के पीछे सारी वजह बता दी। आरोपी अधिकेशवन नरकुद्रम इलाके का रहने वाला है। आरोपी अपने बेटे के साथ अलग

» Read more

शिवराज के मंत्री ने बेटी-बहू को दिलवाया 180 करोड़ का ठेका, दो बार बढ़वाई टेंडर की तारीख!

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार के ऊर्जा मंत्री पारस जैन पर घोटाला करने का आरोप लगा है। आरोप कांग्रेस की ओर से लगाया गया है। पारस जैन ने बेटी और बहू की कंपनी को अपने मंत्रालय का 180 करोड़ रुपए का ठेका दिलवाया है। हालांकि, मंत्री और उनके परिवार का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। ऊर्जा विकास निगम ने सोलर प्लांट लगाने के लिए 180 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रेक्ट ऊर्जा मंत्री पारस जैन की बेटी और बहू की कंपनी इनफिनिटी एनर्जी सोल्युशन को

» Read more

देशभर के शेयर बाजारों में गिरावट, 30 अंक गिरा सेंसेक्‍स

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.47 अंकों की गिरावट के साथ 32,370.04 पर और निफ्टी 19.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,121.90 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 5.91 अंकों की तेजी के साथ 32,406.42 पर खुला और 30.47 अंकों या 0.09 फीसदी गिरावट के साथ 32,370.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,462.61 के ऊपरी और 32,164.42 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में

» Read more

केरल: लॉज में सोते हुए प्रेमी का काट लिया प्राइवेट पार्ट, महिला गिरफ्तार

केरल के मल्लापुरम जिले में एक 30 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट लिया है। बताया जा रहा है कि शख्स का प्राइवेट पार्ट तब काटा गया जब वो एक लॉज में ठहरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने 26 वर्षीय इरशाद को कट्टीपुरम स्थित एक लॉज में बुलाया था। महिला को शक था कि इरशाद उसे धोखा दे रहा है और वो किसी और लड़की से शादी रचाने की प्लानिंग कर रहा है।

» Read more

करीना कपूर ने किया खुलासा- एमएस धोनी नहीं, इस क्रिकेटर को खेलते देख आता है प्‍यार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान का आज (21 सितंबर) जन्‍मदिन है। पटौदी खानदान की बहू ने कुछ महीने पहले एक प्‍यार बच्‍चे को जन्‍म दिया, जिसका नाम तैमूर अली खान रखा गया है। हाल ही में एक इंटरव्‍यू में करीना ने इस बात का खुलासा किया कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है। चौंकाने वाली बात ये है कि महेंद्र सिंह धोनी वो क्रिकेटर नहीं हैं, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली करीना के पसंदीदा क्रिकेटर हैं। उन्‍होंने कहा, ”जिस तरह से विराट कोहली खेलता है, वो

» Read more

ऐसे हुई थी सर्ज‍िकल स्‍ट्राइक की तैयारी, 10 महीने ट्रेनिंग, ढाई महीने सर्वे-निगरानी

कैम्प पर कायराना हमला किया तो उसके आठ दिनों बाद ही भारतीय सेना ने बड़ी सूझबूझ और युद्ध कौशल से रात के अंधेरे में दुश्मनों के ठिकानों पर लक्षित हमला कर दिया। इस हमले में ना सिर्फ लश्कर के आतंकी मारे गए बल्कि कुछ पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए। पत्रकार नितिन ए गोखले की किताब ‘सिक्योरिंग इंडिया द मोदी वे: पठानकोट, सर्जिकल स्ट्राइक्स एंड मोर’ के अंश के हवाले से रेडिफ डॉट कॉम के मुताबिक उरी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तत्कालीन आर्मी

» Read more

यूपी: सीएम योगी आदित्‍यनाथ व डिप्‍टी सीएम केपी मौर्य ने लोकसभा से दिया इस्‍तीफा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने इसकी जानकारी दी। ज्ञात हो कि योगी गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद थे, जबकि केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद की फूलपुर सीट से सांसद थे। हाल ही में दोनों उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। योगी के मुख्यमंत्री और केशव मौर्य के उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से ही तय हो गया था

» Read more

गैर बीजेपी शासित प्रदेशों की मांग, पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स को GST के दायरे में लाने पर केंद्र करे घाटे की भरपाई

राज्य सरकारें पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के अंतर्गत लाने का विरोध कर रही हैं। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के अंतर्गत लाने का सुझाव दिया था। राज्यों का कहना है कि पेट्रोलियम उत्पादों के जीएसटी के अंतर्गत आने के बाद उनके रिवेन्यू पर असर पड़ेगा। राज्य और केंद्र के टैक्स को मिलाकर डीजल और पेट्रोल पर ग्राहक 100 फीसदी से ज्यादा टैक्स देता है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रिफाईनिंग के बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 29.53 रुपये होती है, वहीं एक लीटर डीजल की कीमत

» Read more

जापान ओपन: सायना नेहवाल भी हारीं, महिला सिंगल में भारतीय चुनौती खत्‍म

ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को गुरुवार को मिली हार के साथ ही जापान ओपन के महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। सायना से पहले पी.वी. सिंधु को हार का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। महिला एकल वर्ग में गुरुवार को खेले गए मैच में स्पेन की स्टार खिलाड़ी और रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता कैरोलीना मारिन ने सायना को सीधे गेमों में 21-16, 21-13 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले, कोरिया ओपन के

» Read more

ईरान में चौराहे पर शख्स को फांसी पर लटकाया, नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का था दोषी

ईरान में एक शख्स को नाबालिग बच्ची (7) से बलात्कार और हत्या का दोषी साबित होने पर सार्वजनिक रूप से फांसी दी गई है। नाबालिग से दुष्कर्म की खबर पूरे ईरान में आग की तरह फैली और देशभर में जनता ने इसके खिलाफ रोष जाहिर किया था। दोषी इस्माइल जाफरजेदाह को बीते बुधवार (20 सितंबर) को आर्डेबिल प्रांत के परसाबाद चौक पर फांसी दी गई। फांसी की पूरी प्रकिया का लाइव प्रसारण स्टेट ब्रोडकास्टिंग मीडिया पर किया गया। खबर है कि अपने पिता के साथ घर से बाहर निकली बच्ची

» Read more
1 1,484 1,485 1,486 1,487 1,488 1,617