यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम, व दो अन्य मंत्री बने विधानपरिषद सदस्य
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित नव-निर्वाचित सभी पांचों सदस्यों ने सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण कर ली। आदित्यनाथ के अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण की। सुबह 11 बजे विधान भवन के तिलक हाल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सबसे पहले आदित्यनाथ को विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने शपथ दिलाई। उसके बाद बाकी नव-निवार्चित सदस्यों ने शपथ ली। समारोह
» Read more