संजय निरुपम से छिनी मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी, मिलिंद देवड़ा को अध्यक्ष बनाया

मुंबई: कांग्रेस ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम को उनके पद से हटा दिया है. निरुपम की जगह मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. कांग्रेस ने सोमवार को एक और लिस्ट जारी की. इस लिस्ट के अनुसार, कांग्रेस ने संजय निरुपम को मुंबई उत्तर-पश्चिम से उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस की ओर से जारी की गई लिस्ट में 26 उम्मीदवारों के नाम हैं. इसमें महाराष्ट्र से केवल संजय निरुपम का नाम है. बाकी के 25 उम्मीदवार पश्चिम बंगाल के हैं. लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha elections 2019)
» Read more