वैज्ञानिक के शव के साथ सात दिनों से रह रहे थे भाई-बहन, मेंटल हॉस्पिटल भेजा गया

पश्चिमी दिल्ली से वैज्ञानिक रहे एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। कहा जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत करीब एक हफ्ते पहले हुई है और उनके छोटे भाई-बहन तभी से उनके शव के साथ रह रहे थे। बुजुर्ग की पहचान यशवीर सूद के रूप में हुई है। सूद पूसा संस्थान के परमाणु विज्ञान विभाग में प्रमुख वैज्ञानिक के पद से मार्च 2015 में सेवानिवृत्त हुए थे। पूसा के एक अधिकारी ने बुजुर्ग के घर से बदबू आने पर पीसीआर को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर

» Read more

रयान इंटरनेशनल स्कूल में कत्ल से पहले बच्चे के साथ यौन शोषण की कोशिश, 10 लोग हिरासत में

रयान इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय एक छात्र की हत्या के मामले में माली, खलासी और चालकों सहित 10 व्यक्तियों को आज (8 सितंबर) हिरासत में लिया गया। । बाद में पुलिस ने बस खलासी अशोक कुमार को सात वर्षीय छात्र की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि हत्यारे ने कत्ल से पहले बच्चे के साथ यौन शोषण की कोशिश की थी। यहां के सोहना क्षेत्र स्थित स्कूल के शौचालय में कक्षा दो

» Read more

हाई कोर्ट ने NSUI के उम्मीदवार को DUSU चुनाव लड़ने की अनुमति दी

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआइ के उम्मीदवार रॉकी तुसीद को डूसू चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी। न्यायमूर्ति इंद्रमीत कौर ने तुसीद को अंतरिम आदेश में राहत देते हुए 12 सितंबर को होने वाले चुनावों में प्रत्याशी बनने की अनुमति दी है। डीयू प्रशासन ने अध्यक्ष पद के लिए उनका नामांकन रद्द कर दिया गया था। हालांकि अदालत रॉकी की मुख्य याचिका पर 28 सितंबर को भी सुनवाई करेगी, जिसमें नामांकन खारिज करने से जुड़े कुछ और बिंदु उठाए गए हैं।  अध्यक्ष पद के

» Read more

VIVO Pro Kabaddi 2017, यूपी योद्धा vs गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स: UP ने टाई से टाली हार

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में शुक्रवार को यूपी योद्धा और गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स के बीच बेहत रोमांचक मोड़ पर पहुंचकर मैच टाई रहा। मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोटर्स में खेला गया मैच 30-30 के बराबरी के स्कोर पर छूटा। पहले हाफ में यूपी ने हालांकि बढ़त ले ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में गुजरात ने अपने कप्तान सुकेश हेगड़े और डिफेंस के दम पर यूपी को पछाड़ दिया था, हालांकि लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी यूपी के कप्तान नितिन तोमर ने मैच टाई करा दिया। मैच की

» Read more

यूपी, झारखंड के बाद अब महाराष्ट्र के नासिक में 55 मासूमों की मौत, ऑक्सीजन-वेंटिलेटर की थी कमी

उत्तर प्रदेश और झारखंड के बाद अब महाराष्ट्र के नासिक सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल के विशेष शिशु देखभाल खंड में पिछले महीने (अगस्त में) 55 शिशुओं की मौत हो गयी। इधर प्रशासन ने चिकित्सकीय लापरवाही से बच्चों की मौत होने से इनकार किया है। नासिक के सिविल सर्जन सुरेश जगदले ने पीटीआई को बताया कि अप्रैल के बाद से खंड में 187 शिशुओं की मौत हुयी लेकिन अगस्त महीने में 55 शिशुओं की जान चली गई। जगदले ने

» Read more

रोहिंग्या मुसलमानों के लिए साध्वी प्राची का बयान- भारत उनके बाप की जागीर नहीं है जो यहां घुस बैठे हैं

हिंदुस्तान में रोहिंग्या मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या को लेकर विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने बड़ा बयान दिया है। साध्वी प्राची ने मुजफ्फरनगर में रोहिंग्या मुस्लिमों को कट्टरवादी आतंकवादियों से भी खतरनाक बताया है। उन्‍होंने कहा क‍ि रोहिंग्या मुस्लिम स्टेट के कट्टरपंथी आतंकवादियों से भी ज्यादा खतरनाक हैं। वह समझती हैं कि हिंदुस्तान के अंदर 40 हजार रोहिंग्या जाति के लोग घुसपैठ कर चुके हैं, जिसमें अकेले 15 हजार रोहिंग्या मुस्लिम तो कश्मीर के अंदर आ चुके हैं। उन्‍होंने कहा, सरकारी आकंड़े बता रहे हैं कि 40 हजार रोहिंग्या मुस्लमान हिंदुस्तान की

» Read more

सिक्रेट सुपरस्टार’ का दूसरा गाना रिलीज, आमिर खान ने ट्विटर पर शेयर किया सॉन्ग ‘मेरी प्यारी अम्मी

‘सिक्रेट सुपरस्टार’ का आज यानी शुक्रवार 8 सितंबर को दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने का टाइटल है ‘मेरी प्यारी अम्मी’। वीडियो में जायरा वसीम अपनी मम्मी के लिए यह गाना गा रही हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि एक 13-14 साल की लड़की के अंदर गायकी का हुनर है। वहीं वह छिप-छिप कर गाना गाने का शौक रखती है। उसके घर में उसकी मां ही है जो उसे समझती है और सपोर्ट करती है। उसके पिता काफी सख्त हैं जो उसका गिटार भी तोड़ देते हैं।

» Read more

मिस्टर इंडिया’ के लिए पहले चुना गया था अमिताभ बच्चन का नाम, तो कैसे मिला अनिल कपूर को इसमें ‘काम

‘कृष’ भारत का देसी ‘सुपरहीरो’ माना जाता है। हवा से तेज भागना और ऊंची इमारतों से छलांग लगाना उसके लिए आम है। वहीं, आम लोगों की जान बचाना उसका धर्म। लेकिन उससे पहले भी एक ‘सुपरहीरो’ आया था। मिस्टर इंडिया। याद है? 1987 में फिल्म आई थी ‘मिस्टर इंडिया’। यह बी-टाउन की पहली स्काई-फाई फिल्म है। अनिल कपूर इसमें अरुण वर्मा उर्फ मिस्टर इंडिया के रोल में थे। वह एक यंत्र की मदद से इसमें अदृश्य हो जाता है और दुश्मनों को धूल चटाता है। लेकिन यह रोल सबसे पहले

» Read more

भूमि पेडनेकर ने शादी से पहले सेक्स को बताया साधारण बात, कहा- सब करते हैं

हालही में रिलीज हुई फिल्म शुभ मंगल सावधान और टॉयलेट एक प्रेम कथा में नजर आ चुकी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने मैरिटल लाइफ और सेक्स पर बेहद खुलकर अपने विचार रखे हैं। इंडिया टुडे के प्रोग्राम में पहुंची भूमि पेडनेकर शादी से पहले सेक्स को बेहद सामान्य बताते हुए कहा कि आजकल सब बंद दरवाजे के पीछे ये करते हैं, ये कोई बड़ी बात नहीं है। प्री मैरिटल सेक्स को हम छिपा कर करते हैं। हमने इसका हौवा बना रखा है। भोपाल में आयोजित इंडिया टुडे के यूथ कॉन्क्लेव माइंड

» Read more

VIRAL VIDEO: भरे बाजार में लड़कियों और महिलाओं के प्राइवेट पार्ट छू रहा था लड़का, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैदराबाद पुलिस द्वारा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़का लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करता नजर आ रहा है। दरअसल मामला हैदराबाद शहर में गणेश चतुर्थी वाले दिन का है। इस दिन लोग गणेश पूजा के लिए भीड़-भाड़ वाले मार्केट एरिया में इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने उस दिन 30 लड़कों को महिलाओं के साथ गलत हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार किये गए 30 मनचलों में 8 तो नाबालिग हैं। गणेश चतुर्थी

» Read more

गुजरात दंगा: माया कोडनानी नहीं दिलवा सकीं अमित शाह की गवाही, कोर्ट ने दिया आखिरी मौका

गुजरात सरकार की पूर्व मंत्री माया कोडनानी के पास अमित शाह को गवाही के लिए बुलाने का आखिरी मौका बचा है। विशेष अदालत ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को अदालत में गवाही के लिए लाने के लिए माया कोडनानी को आखिरी मौका दिया। माया कोडनानी अपने पक्ष में अमित शाह को गवाही देने के लिए अदालत बुलाना चाहती है, इसके लिए वो कोर्ट से समय भी मांग चुकी है, लेकिन माया कोडनानी अब तक अपने पक्ष में गवाही के लिए अमित शाह को कोर्ट आने के लिए राजी नहीं कर

» Read more

एमपी में अब रिजल्ट घोटाला: परीक्षा दिए बिना पास हो गए सैकड़ों बच्चे, NIOS ने HRD को जांच के लिए लिखा

आम आदमी पार्टी (आप) ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीन शिक्षण संस्थान (एनआईओएस) द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी की परीक्षा में तीन केंद्रों से 12 सौ छात्रों को बगैर परीक्षा दिए ही उत्तीर्ण कर दिए जाने का खुलासा किया है और इस घोटाले को व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) से भी बड़ा घोटाला करार दिया है। आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में घोटाले लगातार जारी हैं। अभी हाल में एनआईओएस द्वारा आयोजित हाइयर सेकेंडरी परीक्षा का घोटाला सामने

» Read more

केरल: CPM कार्यकर्ताओं पर फेंका गया बम, बाद में हुई हिंसा में RSS का एक कार्यकर्ता जख्मी

केरल में दो सीपीएम कार्यकर्ताओं पर बम फेंका गया। यह घटना शुक्रवार (8 सितंबर) को कन्नूर के पास हुई। सीपीएम का आरोप है कि हमले के पीछे राष्ट्रीय स्वंयसेवक का हाथ है। घटना के बाद कन्नूर में ही CPM और RSS के कार्यकर्तओं के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें RSS का एक कार्यकर्ता घायल हो गया है।  

» Read more

जयपुर में गुस्साई भीड़ ने पुलिस थाने को बनाया निशाना, बरसाए पत्थर, एक पुलिसकर्मी की मौत

राजस्थान के जयपुर में पुलिस द्वारा एक महिला के साथ मारपीट किए जाने की खबर के बाद हिंसा हो गई जिसमें एक पुलिस वाले की मौत हो गई। यह मामला रामगंज थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने सड़क पर एक अपराध को अंजाम देने के मामले में एक लड़के को हिरासत में लिया था। कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद युवक को जाने की अनुमति दे दी गई थी। वहीं पुलिस द्वारा लड़के को थाने ले जाने की बात जैसे ही उसके परिवार को लगी तो

» Read more

1993 सीरियल ब्लास्ट: अदालत ने कहा- मच्छर मारने के लिए यूज नहीं होता RDX

विशेष टाडा अदालत ने 1993 सिलसिलेवार विस्फोट कांड के दोषियों को सजा सुनाते हुए कहा है कि आरडीएक्स का इस्तेमाल मच्छर और मक्खी मारने वाले पाऊडर के तौर पर नहीं हो सकता है। अदालत ने कल इस मामले में ताहिर मर्चेंट और फिरोज अब्दुल राशिद खान को मौत की सजा सुनायी थी जबकि गैंगस्टर अबु सलेम को उम्रकैद की सजा दी। इस तथ्य को रेखांकित करते हुए कि आरोपी को अपराध की जानकारी थी, अदालत ने कहा, ‘‘यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है कि बंबई के स्कूलों में एके-56

» Read more
1 1,539 1,540 1,541 1,542 1,543 1,613