कोलंबो टी-20: कोहली बने मैन ऑफ द मैच, 51 रनों पर नाबाद रहे मनीष पांडे, भारत की 7 विकेट से जीत
भारतीय टीम श्रीलंका दौरे से अपराजित लौट रही है। टेस्ट और वनडे में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के बाद उसने बुधवार को खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में मेजबान टीम को सात विकेट से शिकस्त दी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मेहमान टीम ने कप्तान विराट कोहली (82) और मनीष पांडे (नाबाद 51) की बेहतरीन पारियों के दम पर चार गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोहली का यह 50वां टी-20 मैच था। उन्हीं की कप्तानी
» Read more