मायावती ने दो दलितों को पार्टी से किया सस्पेंड, नेता का दावा- 20 लाख रुपए नहीं देने पर निकाला

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने दो दलित नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। निकाले गए नेताओं का नाम अशोक कुमार रावत और उनके भाई मनीष कुमार रावत है। अशोक कुमार पूर्व सांसद हैं और मनीष कुमार ने मिसरिख विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। बसपा के नेताओं का कहना है कि दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हटाया गया है। लेकिन मनीष कुमार ने दावा किया है कि मायावती ने उनसे बीस लाख रुपए मांगे थे। मनीष कुमार ने कहा, ‘मेरे पिताजी बिस्तर से उठ

» Read more

रोहिंग्या मुसलमान: म्यांमार में पीएम मोदी ने आंग सान सू के साथ उठाया रोहिंग्या रिफ्यूजियों का मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमार की सुप्रीम लीडर आंग सान सू की के साथ रोहिंग्या मुसलमानों का मु्द्दा उठाया और उम्मीद जताई कि म्यांमार की सरकार इस मुद्दे का जल्द समाधान निकालेगी। म्यांमार की नेता आंग सान सू की के साथ साझा बयान में पीएम मोदी ने कहा कि हम म्यांमार के राखिन प्रांत में चल रही जातीय हिंसा को लेकर म्यांमार सरकार की चिंता से इत्तफाक जताते हैं और उम्मीद करते हैं इस मामले में सभी पक्ष मिलकर एक हल निकालेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि राखिन प्रांत में

» Read more

राकेश रौशन बर्थडे- ‘चिंटू और जीतू’ हैं राकेश रौशन के बॉलीवुड बेस्ट फ्रेंड, साथ में करते हैं मस्ती

बॉलीवुड में इस वक्त रौशन परिवार चर्चा में बना हुआ है। वहीं आज ऋतिक रौशन के पापा यानी राकेश रौशन का बर्थडे है। इसी के साथ ही फिल्म डायरेक्टर राकेश रौशन 67 साल के हो गए हैं। राकेश ने अपने बॉलीवुड करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। तो उन्होंने इंडस्ट्री को बेहतरीन फिल्में डायरेक्ट भी कर के दीं। अपनी फिल्मों के निर्माण के दौरान राकेश ने अपने बेटे ऋतिक रौशन को भी बॉलीवुड में आने की ट्रेनिंग दी। एक्टर-डायरेक्टर राकेश रौशन ने 1989 तक करीब 84 फिल्मों में

» Read more

मोदी के जन्‍मद‍िन पर गुजरात में रैली: कलेक्‍टर ने न‍िगम से मांगे 80 लाख रुपए, लोग लाने का खर्च भी उठाएगी सरकार

गुजरात के वडोदरा में जिला कलेक्टर पी भारती ने मंगलवार को सरदार सरोवर नर्मदा निगम (SSNNL) जो कि गुजरात सरकार के अंतर्गत आने वाला सरकारी विभाग से उसको पत्र लिखकर 75 लाख रुपए मांगे हैं ताकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आने वाले 1.5 लाख लोगों को फूड पैकेट बांटे जा सकें। यह रैली वडोदरा के डबोही में 17 सितंबर को होनी है। इतना ही नहीं पांच लाख रुपए और मांगे गए हैं ताकी वहां आने वाले वीवीआईपी लोगों को लंच करवाया जा सके। यानी कुल मिलाकर 80 लाख

» Read more

धन की कमी और अधिक व्यय से परेशान हैं तो बुधवार को ये उपाय करने से आएगी समृधि

बुधवार को बुध भगवान यानि भगवान विष्णु का प्रतिनिधि कहा जा सकता है। धन, वैभव आदि चीजों का संबंध बुध से है। बुध की दिशा उत्तर है तथा उत्तर दिशा कुबेर का स्थान भी है। बुधवार का दिन बुध देव को समर्पित है। बुध देव बुद्धि और चतुराई के दाता हैं। जीवन में सफलता पाने के लिए बुद्धि और चतुराई का होना जरूरी होता है। कारोबार एवं अच्छा पद ही जीवन में सफलता की राह बनाता है। इसके लिए धन प्रबंध बहुत आवश्यक है। बुधवार वाणिक वार है। कोई भी

» Read more

तीन लाख की माला पहनते हैं योगी आदित्यनाथ, रिवाल्वर और राइफल भी रखते हैं, कुल संपत्ति 96 लाख की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप-मुख्यमंत्रियों दिनेश शर्मा और केशवप्रसाद मौर्य समेत यूपी सरकार के कुछ और मंत्रियों ने विधान परिषद चुनाव के लिए पर्चा भरा। बीजेपी नेताओं द्वारा दिए गए हलफनामों के अनुसार प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास उनके दोनों डिप्टी  से कम संपत्ति है। सीएम योगी आदित्यनाथ के हलफनामे के अनुसार उनके पास 95 लाख रुपये की चल संपत्ति है। योगी आदित्यनाथ के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। योगी आदित्यनाथ वाहन दो गाड़ियां (फारचूनर और इनोवा), एक रिवाल्वर, एक रायफल है। उनके खिलाफ चार

» Read more

नए रेल मंत्री ने तय किया एजेंडा, अपग्रेड होंगी 700 ट्रेनें, जनवरी बाद किसी कोच में पारंपरिक टॉयलेट नहीं

रेल मंत्रालय का पदभार संभालते ही नये रेल मंत्री रेलवे को पटरी पर लाने के लिए सक्रिय हो गये हैं। नये रेल मंत्री के पास 2019 के चुनावों में अपनी क्षमता दिखाने के लिए कुछ ही महीनों का वक्त है। लिहाजा उनका एक मात्र फोकस स्पीड है। पीयूष गोयल ने ट्रेनों की स्पीड बढ़ा कर उन्हें सुपर फास्ट कैटेगरी में शामिल करने का निर्देश दिया है। स्वच्छता पर नये रेल मंत्री का खास जोर है। इसलिए सभी ट्रेनों से पारंपरिक टॉयलेट हटने जा रहे हैं, जनवरी 2018 तक सभी बोगियों

» Read more

लखनऊ मेट्रो: पहले दिन ही आई खराबी, घंटे भर तक भीतर फंसे रहे 500 से ज्‍यादा लोग

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो का पहला दिन सही-सलामत नहीं गुजरा। मंगलवार को पब्लिक लॉन्‍च के बाद, बुधवार सुबह सेवा के पहले दिन ही लखनऊ मेट्रो खराब हो गई। दिन की दूसरी ट्रेन मवैया स्थित स्‍पेशल स्‍पैन के पास करीब घंटे भर तक खड़ी रही। तकनीकी खराबी की वजह लाइट्स और एयर कंडीशनर बंद हो गए और लोग दहशत में आ गए। पहली समस्‍या का पता लगाने में लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को 20 मिनट से ज्‍यादा लग गए। उनकी मानें तो ट्रेन के ट्रैक्‍शन में

» Read more

टेरर फंडिंग केस: दिल्ली और श्रीनगर के 16 ठिकानों पर NIA की छापेमारी जारी

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने टेरर फंडिंग केस में कुल 16 ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें श्रीनगर के 11 और दिल्ली के पांच ठिकाने शामिल हैं। इससे पहले नआईए ने 5 सितंबर को एक फ्रीलांस फोटो-पत्रकार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दोनों पत्थरबाजी और सुरक्षार्किमयों के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए समर्थन जुटाने में कथित तौर पर शामिल थे। उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान कुलगाम के जावेद अहमद भट्ट और पुलवामा के कामरान यूसुफ के रूप में हुई है। यूसुफ स्थानीय समाचार पत्रों

» Read more

उमा भारती ने बताया- तीन साल में पीएम ने मुझे दो बार ही डांटा है और वह भी….

उमा भारती से गंगा सफाई की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। खबरों में था कि उमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीद के मुताबिक काम नहीं किया था इसलिए उनको हटा दिया गया। यह भी कहा गया कि पीएम द्वारा उमा भारती को गंगा की वजह से कई बार डांट भी सुननी पड़ी थी। लेकिन उमा इन सब बातों से इंकार करती हैं। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, उमा को पीएम ने सिर्फ दो बार डांटा है। मंगलवार को इस बात का जिक्र करते हुए उमा ने

» Read more

सरकार के खिलाफ और आम जनता के हक में लिखती थीं गौरी लंकेश, कत्ल का शक हिंदू संगठनों पर

पत्रकार और एक्टिविस्ट गौरी लंकेश ने पिछले चौबीस घंटों में अपने ट्विटर और फेसबुक पर रोहिंग्या मुसलमानों, नोटबंदी के नुकसान, भारतीय अभिभावकों को समलैंगिकता के बारे में जागरूक करने वाले यूट्यूब वीडियो और केंद्र की नरेंद्र मोदी की आलोचना से जुड़े पोस्ट किए थे। मंगलवार (पांच सितंबर) रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने लंकेश की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने अपने कन्नड़ साप्ताहिक पत्रिका में पिछले तीन महीनों में केंद्र सरकार और उसके नेताओं की आलोचना में कम से कम आठ लेख प्रकाशित किए थे।

» Read more

नेहरू युवा केंद्र संगठन से हटेगा नेहरू का नाम, सरकार ने बनाया प्रस्ताव

नरेन्द्र मोदी सरकार देश में युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए काम करने वाली संस्था नेहरू युवा केंद्र संगठन से ‘नेहरू’ शब्द हटाना चाहती है। खेल और युवा मामलों के मंत्रालय ने इस बावत एक प्रस्ताव बनाया है। इस प्रस्ताव को केन्द्रीय कैबिनेट से मंजूरी का इंतजार है। नेहरू युवा केंद्र संगठन एक स्वायत्तशासी संस्था है। वर्तमान केन्द्र सरकार इस संस्था का नाम बदलकर अब नेशनल युवा केन्द्र संगठन करना चाहती है। 1972 में जब देश आजादी की 25 वर्षगांठ मना रहा था तो इस संस्था की शुरुआत की गई

» Read more

सरकारी छापाखानों ने RBI से कहा- नोटबंदी से हुआ 577 करोड़ का नुकसान, करें भरपाई

भारत सरकार के नोट छापने वाले छापाखानों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से आठ नवंबर 2016 को घोषित हुई नोटबंदी के कारण प्रिटिंग प्रेस को हुए करीब 577 करोड़ रुपये घाटे की भरपायी करने या लौटाने की मांग की है। आठ नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी रात 12 बजे से उस समय प्रचलित 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की थी।  नोट छापेखाने की इस मांग से आरबीआई की मुश्किलें और बढ़ गयी है। आरबीआई ने हाल ही में अपनी सालाना रिपोर्ट जारी

» Read more

नीतीश ने ठुकराया था 2010 में गुजरात से आया 5 करोड़ का चेक, अब हुए लेने को तैयार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुजरात सरकार द्वारा मदद के तौर पर दिए जा रहे पांच करोड़ रुपए लेने के लिए राजी हो गए हैं। ये पैसे राज्य में आई बाढ़ के लिए दिए जा रहे हैं। गांधीनगर में सरकारी अधिकारियों ने बताया कि नीतीश कुमार ने 2010 में मदद के तौर पर दी जा रही इतनी ही रकम को वापस कर दिया था। उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। लेकिन अब नीतीश कुमार एनडीए के साथ आ गए हैं। उन्होंने बिहार में बीजेपी के समर्थन से सरकार

» Read more

ट्रंप ने रद्द किया ‘एमनेस्टी कार्यक्रम’, 7000 भारतीय होंगे प्रभावित

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओबामा प्रशासन के उस एमनेस्टी कार्यक्रम को मंगलवार (5 सितंबर) को रद्द कर दिया जिसके तहत अवैध तौर पर अमेरिका आये आव्रजकों को रोजगार के लिये वर्क परमिट दिया गया था। इससे 800,000 कामगारों पर असर पड़ेगा जिनके पास सही दस्तावेज नहीं हैं। इसमें 7000 से अधिक अमेरिकी भारतीय शामिल हैं। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने कहा, ‘‘मैं आज यहां यह घोषणा करता हूं कि डीएसीए ( डिफर्ड एक्शन फॉर चिल्ड्रन अरायवल ) नामक कार्यक्रम जो ओबामा प्रशासन में प्रभाव में आया था,

» Read more
1 1,552 1,553 1,554 1,555 1,556 1,617