मध्य प्रदेश: पत्थरबाजी की रस्म निभाने में 259 लोग घायल, धारा 144 के बावजूद चले पत्थर
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मोहब्बत के लिए जान देने वाले प्रेमी युगल की याद में मंगलवार को पत्थरबाजी की परंपरा निभाई गई, जिसमें 259 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। इस वार्षिक आयोजन को ‘गोटमार मेला’ कहा जाता है। प्रशासन ने सुरक्षा के भारी बंदोबस्त के साथ मेला क्षेत्र में निषेधाज्ञा (धारा 144) लगा दी, फिर भी पत्थरबाजी नहीं रुक पाई। पुलिस को बढ़ते उपद्रव को रोकने आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। पांढुर्ना के अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व (एसडीएम) डी.एन. सिंह ने बताया,
» Read more