सोना 550 रुपये उछलकर 97,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी के दामों में दर्ज की गई गिरावट
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपये बढ़कर 97,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 96,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी सोमवार को 550 रुपये बढ़कर 96,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले सत्र में सोने की कीमत 96,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद
» Read more