म्यामांर की ‘पूर्ण सहमति’ से 7 रोहिंग्या प्रवासियों को वापस भेजा गया : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली: असम में अवैध रूप से रह रहे सात रोहिंग्या प्रवासियों को वापस लौटने की इच्छा की ‘पुष्टि’ किए जाने और म्यामांर की सरकार की ‘पूर्ण सहमति’ से उन्हें वापस भेजा गया. यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दी. सुप्रीम कोर्ट द्वारा सात अवैध प्रवासी रोहिंग्या को म्यामांर पहली बार वापस भेजे जाने की अनुमति दिए जाने के बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया. उच्चतम न्यायालय ने एक रोहिंग्या की याचिका खारिज कर दी जिसमें उसने केंद्र द्वारा वापस भेजे जाने पर रोक लगाने की मांग की

» Read more

उत्तरी जापान में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए

टोक्यो: जापान के उत्तरी होक्काइडो द्वीप में भूकंप का झटका महसूस किया गया. इस क्षेत्र में पिछले महीने भी विनाशकारी भूकंप आया था. जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आए भूकंप की तीव्रता 5.3 थी और इसका केंद्र अत्सुमा के निकट दक्षिणी होक्काइडो में था. इस घटना में किसी के भी हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति की खबर नहीं है. हालांकि, अत्सुमा के निवासियों समेत अन्य प्रभावित जगहों के लोगों में दहशत है. अत्सुमा में एक महीना पहले 6.7 की तीव्रता वाला भूकंप का

» Read more

नाइजीरिया: 2 समुदायों के बीच जातीय संघर्ष में 13 लोगों की मौत

कानो (नाइजीरिया): नाइजीरिया के अशांत मध्य क्षेत्र में किसानों और चरवाहों के बीच हुए जातीय संघर्ष में कम से कम 13 लोग मारे गये हैं. सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है. सेना के प्रवक्ता मेजर एडम उमर ने गुरूवार को बताया कि इस सप्ताह की शुरूआत में देशी कृषक समुदाय बेरोम और घुमंतू चरवाहा समुदाय फुलानी के बीच जोल में हिंसा भड़क गयी. जोल प्लेटो प्रांत के रियोम स्थानीय सरकारी क्षेत्र का एक हिस्सा है. उमर ने बताया की, ‘‘मंगलवार को कुछ बंदूकधारियों ने बेरोम समुदाय पर

» Read more

भारत-रूस के बीच हुआ एस-400 मिसाइल समझौता, अंतरिक्ष क्षेत्र में भी हुआ करार

नई दिल्‍ली: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार को दिल्‍ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हो रही है. शिखर वार्ता की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन का गर्मजोशी से स्‍वागत करते हुए उन्‍हें गले लगाया. सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भारत और रूस के बीच शुक्रवार को शिखर वार्ता में एस-400 ट्रायंफ एयर डिफेंस सिस्‍टम को लेकर समझौता हो गया है. दोनों देशों के बीच इस पर हस्‍ताक्षर भी हो गए हैं. जानकारी

» Read more

कांग्रेस आईटी सेल के सदस्य चिराग पटनायक को यौन शोषण के मामले में कोर्ट ने किया तलब

नई दिल्ली: कांग्रेस आईटी सेल के सदस्य चिराग पटनायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यौन शोषण मामले में दिल्ली पुलिस की चार्जशीट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए चिराग पटनायक को बतौर आरोपी समन जारी कर 2 फरवरी 2019 को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 ए यानि यौन शोषण मामले के तहत चिराग पटनायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.आपको बता दें कि चिराग पर कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल में काम करने वाली ही एक महिला

» Read more

वर्ष 2019 में अच्छी सैलरी बढ़ोतरी के अनुमान, नौकरीपेशा लोगों के लिए हो सकती है अच्छी खबर

नई दिल्ली: दुनियाभर में कारोबार की गिरती स्थिति और रुपये में लगातार कमजोरी के बावजूद भारत में वर्ष 2019 में कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है. हाल में जारी एक सर्वे में यह बात कही गई है. विल्स टावर्स वाटसन के सर्वे के मुताबिक, भारत में महंगाई का स्तर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 5 प्रतिशत था. हालांकि सर्वे में यह भी कहा गया है कि सैलरी में वेरिएबल कम्पोनेंट में गिरावट आएगी. विल्स टावर्स वाटसन के डाटा

» Read more

केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा कर कम किये पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के ऐलान के बाद आज (शुक्रवार को) देश की जनता को तेल के दामों में थोड़ी सी राहत मिली है. दिल्ली में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद इसकी कीमत 81.50 रुपये प्रति लीटर हो गई है. बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 84 रुपये प्रति लीटर थी. वहीं, डीजल की कीमतों में भी कटौती हुई है, जिससे आज दिल्ली में डीजल 72.95 रुपये प्रति लीटर हो गया है. आर्थिक राजधानी मुंबई

» Read more

दो दिन में 5 लाख करोड़ रुपये डूबे, रुपये के टूटने से लड़खड़ाया शेयर मार्केट

नई दिल्ली: डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये का असर देश की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है. शेयर बाजारों में गिरावट से दो दिन के भीतर ही निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं. दो दिन में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 1,357 अंक टूटा है. गुरुवार को बाजार में जोरदार बिकवाली का सिलसिला चला. सेंसेक्स 806 अंक टूटकर 35,169 अंक पर आ गया. रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा जबकि कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल को पार गया. बुधवार को सेंसेक्स 550.51 अंक

» Read more

IND vs WI: पृथ्वी और विराट की शतकीय परियो से टीम इंडिया का स्कोर 500 पार

राजकोट: भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में विराट कोहली अपनी शतकीय पारी लंबी नहीं खींच सके और 139 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए. उन्हें शेरमन लुइस ने मिड ऑफ पर देवेंद्र बिशु के हाथों कैच आउट कराया. विराट ने अपनी पारी में 230 गेंदें खेली और 10 चौके लगाए. भारत: 534/6 (124 ओवर) विराट कोहली ने शेरमन लुइस की गेंद पर चौका लगा कर इस साल के कैलेंडर ईयर के अपने 1000 रन पूरे कर

» Read more

ऐसिड अटैक पीड़िता बनेंगी दीपिका पादुकोण, मेघना गुलजार की फिल्‍म में

नई दिल्‍ली: इस साल फिल्‍म ‘पद्मावत’ में अपनी एक्टिंग के जौहर से फैंस का दिल जीतने वाली दीपिका पादुकोण अब अगला प्रोजेक्‍ट कौनसा करेंगी, इस बात पर काफी सस्‍पेंस बना हुआ था. लेकिन आखिरकार फैंस का इंतजार खत्‍म हुआ और अब दीपिका जल्‍द ही निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्‍म में नजर आने वाली हैं. आलिया भट्ट के साथ ‘राजी’ बनाने के बाद मेघना अब दीपिका पादुकोण के साथ ऐसिड अटैक पीड़िता पर एक फिल्‍म बनाने वाली हैं. खबर है कि दीपिका पादुकोण ऐसिड अटैक पीड़िता लक्ष्‍मी अग्रवाल की भूमिका में

» Read more

जमकर मजाक उड़ने के बाद भी ‘ममता’ की हुई तारीफ

नई दिल्‍ली: अनुष्‍का शर्मा और वरुण धवन स्‍टारर फिल्‍म ‘सुई धागा – मेड इन इंडिया’ रिलीज हो चुकी और इस फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा के किरदार की खासी तारीफ हो रही है. अनुष्‍का इस फिल्‍म में पहली बार एक देसी लुक में नजर आ रही हैं. हालांकि इस‍ फिल्‍म के ट्रेलर के बाद से ही ममता के किरदार मे नजर आईं अनुष्‍का शर्मा की सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया गया. अनुष्‍का के कई एक्‍सप्रेशन के खूब मीम्‍स बनाए गए, लेकिन इसके बाद भी अनुष्‍का को खासी उम्‍मीद थी कि

» Read more

पृथ्वी शॉ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में 50 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने

नई दिल्ली: पृथ्वी शॉ ने टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री की है. उन्होंने अपने पहले ही मैच में अर्धशतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. पृथ्वी ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में लंच ब्रेक तक (25 ओवर) 74 गेंदों पर 75 नाबाद रन बना लिए थे. उनके साथ चेतेश्वर पुजारा 74 गेंद पर 56 रन बनाकर नाबाद थे. भारत का स्कोर 1 विकेट पर 133 रन था. 18 साल 329 दिन के पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को राजकोट में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया. उन्होंने

» Read more

वाशिंगटन: भारतीय मूल की रीता बरनवाल, परमाणु ऊर्जा विभाग में नियुक्त होंगी

वाशिंगटन: आधुनिक रिएक्टरों के विकास में तेजी लाने के लिए एक नये कानून पर हस्ताक्षर करने के कुछ ही दिन बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऊर्जा मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर भारतीय मूल की अमेरिकी महिला को परमाणु विशेषज्ञ नियुक्त करने का फैसला किया है. ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी महिला रीता बरनवाल को ऊर्जा मंत्रालय में सहायक ऊर्जा सचिव (परमाणु ऊर्जा) के तौर पर नियुक्त करने की घोषणा की है. बरनवाल फिलहाल गेटवे फॉर एक्सीलरेटेड इनोवेशन इन न्यूक्लियर (जीएआईएन) पहल में निदेशक के तौर

» Read more

पाकिस्‍तान ने भारत से बातचीत करने की फिर लगाई गुहार, अमेरिका ने मना किया

वॉशिंगटन: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उनका देश अमेरिका से भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता शुरू कराने में भूमिका अदा करने का अनुरोध करता है, क्योंकि दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संवाद अभी बंद है. साथ ही उन्होंने आगाह किया कि बातचीत नहीं होने से तनाव और बढ़ सकता है. कुरैशी ने बुधवार को वॉशिंगटन में बताया कि अमेरिका ने इस संबंध में पाकिस्तान के हालिया अनुरोध को खारिज कर दिया है. इससे एक दिन पहले उन्होंने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ

» Read more

सऊदी कॉन्सुलेट में जाकर लापता हो गया पत्रकार

वाशिंगटन: सऊदी सरकार के आलोचक के तौर पर मशहूर सऊदी अरब के एक पत्रकार इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में जाने के बाद लापता हो गए. वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मंगेतर ने बताया कि जमाल खाशुकजी को अपराह्न सऊदी वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करने के बाद से नहीं देखा गया है. वह खाशुकजी के साथ थीं और वाणिज्य दूतावास के बंद होने तक उनका इंतजार करती रहीं. एक वक्त सऊदी सरकार के सलाहकार रह चुके खाशुकजी संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले साल अमेरिका चले

» Read more
1 194 195 196 197 198 1,617