मुश्किलों ने मानी हार, खुद को जब आजमाया, जमाने को वजूद दिखाया

सुमन केशव सिंह तीस साल की अनीता कुंडू का मानना है कि वे उन लोगों का एहसान मानती हैं कि जिन्होंने उन्हें नीचा दिखाया। इन्हीं की वजह से वे आज ऊंचाइयों पर हैं। उनका कहना हैै कि हरियाणा के समाज का नजरिया लड़कों और लड़कियों को लेकर आज भी नहीं बदल पाया है। अक्सर ये समाज लड़कियों पर बंदिशें लगाता है लेकिन लड़कों की उन्हीं गलतियों पर मौन रहता है। …जिनके सपने चारदीवारी में दम तोड़ते हैं हिसार निवासी अनीता कुंडू कहती हैं कि उनका सपना दुनिया की पांच और

» Read more

यूपी में 10वीं के छात्र पर प्रिंसिपल ने लगाया 15 दिन का प्रतिबंध तो छात्र ने मार दी गोली

यूपी के बिजनौर में 10वीं के छात्र ने स्कूल में घुसकर स्कूल के प्रिंसिपल पर गोली दाग दी। गोली प्रिंसिपल के कंधे पर लगी है। घटना का कारण प्रिंसिपल के द्वारा छात्र पर 15 दिन का प्रतिबंध लगाना बताया जा रहा है। छात्र इसी के कारण तनाव में था और नाराज भी था। प्रतिबंध के पहले दिन छात्र अपनी मां के साथ स्कूल पहुंचा था। उसकी मां ने प्रिंसिपल से अपील की कि वह बोर्ड परीक्षा की बात ध्यान में रखकर उसे क्लास में बैठने दें। लेकिन प्रिंसिपल ने मां

» Read more

एशियन गेम्स 2018 में 20 साल बाद फाइनल में पहुंची टीम भारतीय महिला हॉकी टीम, गोल्ड पर देश की निगाहें

Asian Games 2018: गुरजीत कौर ने आखिरी क्वार्टर में 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारतीय महिला हॉकी टीम को 20 साल बाद एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंचा दिया। जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार (29 अगस्त) को भारत ने गुरजीत के एकमात्र गोल के दम पर सेमीफाइनल में चीन को 1-0 से हराते हुए फाइनल का टिकट कटाया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले 1998 में बैंकॉक में हुए एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में भारत

» Read more

भीमा कोरेगांव हिंसा मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामलों में मंगलवार को देश के कई हिस्सों में वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी और उनके ठिकानों पर छापेमारी से हंगामा मच गया. मीडीया रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में पांच विचारकों की गिरफ्तारी पर 5 सितंबर तक रोक लगा दी. कोर्ट ने कहा है कि पांचों विचारकों को उनके घर में नजरबंद रखा जाए. इस मामले में अगली सुनवाई 6 सितंबर को होगी. मंगलवार को जैसे ही छापेमारी की खबरें आईं विपक्ष ने सरकार पर हमला बोल दिया. आज दिल्ली हाई कोर्ट

» Read more

राहुल गांधी ने अरुण जेटली को कहा शुक्रिया, ‘राफेल रॉबरी’ का जिक्र कर दिया 24 घंटे का ये चैलेंज

राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से इस मुद्दे पर हमलावर हो गए हैं। राहुल गांधी के निशाने पर एक बार फिर से वित्त मंत्री अरुण जेटली हैं। राहुल गांधी ने राफेल सौदे का सच सामने लाने के लिए इसकी जांच संसद की संयुक्त समिति से करवाने की चुनौती दी है। यही नहीं राहुल गांधी ने अपनी मांग पर जवाब देने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली को सिर्फ 24 घंटे का ही वक्त दिया है। बुधवार (29 अगस्त)

» Read more

Asian Games 2018: दर्द से कराह रही थीं स्वप्ना बर्मन, हालात से लड़ भारत को दिलाया गोल्ड

Asian Games 2018: स्वप्ना बर्मन ने दांत दर्द के बावजूद जकार्ता एशियाई खेलों की हेप्टाथलन में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा। वह इन खेलों में सोने का तमगा जीतने वाली पहली भारतीय हैं। इक्कीस वर्षीय बर्मन ने दो दिन तक चली सात स्पर्धाओं में 6026 अंक बनाए। हेप्टाथलन में 7 तरह की स्पर्धा होती है और वहीं पुरुषों में 10 तरह के ईवेंट्स। स्वप्ना ने हेप्टाथलन में ऊंची कूद (1003 अंक) और भाला फेंक (872 अंक) में पहला तथा गोला फेंक (707 अंक) और लंबी कूद (865 अंक) में दूसरा

» Read more

धोनी के दौरे पर बढ़ा विवाद तो हिमाचल CM ने दी खुद सफाई, बोले- मेहमाननवाजी पर एक पैसा नहीं खर्च किया

कैप्टन कूल कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी को राज्य ​​अतिथि बनाने का मामला अब गर्म हो गया है। विपक्ष ने हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार को इस फैसले के लिए घेरना शुरू कर दिया है। अब सरकार ने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है। सूबे के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस मामले में विधानसभा में सफाई पेश करनी पड़ी। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक एडशूट के सिलसिले में शिमला गए हैं। बुधवार (29 अगस्त) को विधानसभा में

» Read more

बीजेपी का महल खड़ा करने में लालकृष्‍ण आडवाणी ने जोड़ी हैं कितनी ईंटें, जानिए

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। अप्रैल 2018 में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया था कि करीब 11 करोड़ कार्यकर्ता बीजेपी के सदस्य हैं। पर सियासी जमीन पर बीजेपी का शानदार महल यूं ही नहीं खड़ा हो गया। पार्टी के कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी इस महल की मजबूत नींव और दीवारों के लिए कई ईंटें जोड़ीं। बात साल 1989 के आसपास की है। आडवाणी उन दिनों राज्यसभा के पिछले दरवाजे से संसद पहुंचते थे। आम चुनावों

» Read more

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को याद दिलाया- असहमति लोकतंत्र का सेफ्टी वॉल्व…

पुलिस के द्वारा कल गिरफ्तार किए गए पांच सामाजिक कार्यकताओं को आज (29 अगस्त) सुप्रीम कोर्ट ने नजरबंद रखने के आदेश दिए हैं। इन कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने माओवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाते हुए आतंकवादी निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया था। लेकिन इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ” असहमति, लोकतंत्र का सेफ्टी वॉल्व है।” कोर्ट ने कहा कि कवि और माओवादी विचारक वरवरा राव और एक्टिविस्ट सुधा भारद्वाज, अरुण फरैरा, गौतम नवलखा और वेरनोन गोंजालवेज को 6 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई तक नजरबंद

» Read more

Asian Games 2018: अरपिंदर सिंह ने जकार्ता में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया 10वां गोल्ड

Asian Games 2018: अरपिंदर सिंह ने जकार्ता में जारी एशियन गेम्स-2018 में पुरुषों की त्रिकूद में 16.77 मीटर कूद लगाकर भारत को 48 साल बाद स्वर्ण पदक दिलाया। राष्ट्रमंडल खेल 2014 में कांस्य पदक जीतने के बाद किसी बड़ी प्रतियोगिता में पदक नहीं जीत पाने वाले अरपिंदर ने अपने तीसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ कूद लगायी। उज्बेकिस्तान के रसलान कुर्बानोव ने 16.62 मीटर कूद लगाकर रजत और चीन के शुओ काओ ने 16.56 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। अरपिंदर ने हालांकि सत्र में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17.09 मीटर से कमतर प्रदर्शन

» Read more

किसी को खुश करने के लिये नहीं हुई गिरफ्तारी, हमारे पास हैं पर्याप्त सबूतः कोरेगांव गिरफ्तारी पर बोली महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार ने कई राज्यों में की गई छापेमारी में पांच वामपंथी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का बुधवार को बचाव किया। यह कार्रवाई ‘नक्सली गतिविधियों से उनके संबंधों’ के ‘सबूत’ पर आधारित है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के खिलाफ छापेमारी से पहले सारी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। पुणे पुलिस ने कई राज्यों में कुछ जाने-माने वामपंथी कार्यकर्ताओं के घरों पर छापा मारा और उनमें से पांच को गिरफ्तार किया। इनमें कवि वरवर राव को हैदराबाद से, कार्यकर्ता वेरनॉन गोंजाल्विस और अरूण फरेरा को

» Read more

भीमा कोरेगांव मामले की गिरफ्तारी के बाद बोले प्रकाश आंबेडकर, जनता को खामोश करने की कोशिश में है सरकार

भारिपा बहुजन महासंघ नेता प्रकाश आंबेडकर ने माओवादियों से संबंध होने के संदेह में वामपंथी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को जनसमूह को खामोश करने की एक कोशिश करार दिया है। आंबेडकर ने कहा कि सरकार के खिलाफ जो आवाज उठा रहे हैं, वे गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) और गैर राजनीतिक संगठन हैं लेकिन उनकी जड़ें जनसमूह में है। उन्होंने कहा, ‘‘इन छापों के साथ सरकार जनसमूह को खामोश करने की कोशिश कर रही है लेकिन मुझे संदेह है कि क्या गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) चुप होंगे। वे सरकार का विरोध करने

» Read more

सरेंडर करने जा रहे लालू ने कहा- डिक्टेटरशिप की ओर जा रहा देश, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी इमरजेंसी का संकेत

चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जा चुके आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा में हुई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र के ऊपर जोरदार हमला बोला है। लालू को 30 अगस्त को रांची की सीबीआई अदालत में सरेंडर करना है, जिसके लिए वह रवाना भी हो चुके हैं। बुधवार (29 अगस्त) को पटना एयरपोर्ट में लालू ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के मामले में कहा कि देश डिक्टेटरशिप की ओर जा रहा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘हमारा देश तानाशाही की तरफ बढ़

» Read more

‘पीएम को राखी बांधने के लिए नहीं चाहिए था आधार नंबर’, सोशल मीडिया पर फैलाया गया झूठ

इन दिनों पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट में ये दावा किया गया है कि रक्षाबंधन के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने के लिए आने वाले सभी बच्चों और महिलाओं के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया था। दावा ये भी है कि पीएम नरेंद्र मोदी की कलाई पर राखी बांधने की इजाजत उन्हीं लोगों को दी गई, जिनके पास में आधार कार्ड थे। इस दावे का आधार पीएमओ इंडिया और प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो की आधिकारिक

» Read more

Asian Games 2018: विकास कृष्ण का मेडल पक्का, लगातार 3 पदक जीतने वाले बनेंगे पहले भारतीय मुक्केबाज

भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को पुरुषों की 75 किलोग्राम मिडलवेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ विकास ने इस स्पर्धा में अपने लिए एक पदक पक्का कर लिया है। विकास लगातार तीन एशियाड में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज होंगे। उन्होंने 2010 ग्वांग्झू एशियन गेम्स में गोल्ड, जबकि 2014 इंचियोन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। सेमीफाइनल में विकास कृष्ण का सामना कजाकिस्तान के अबिलखान अमानकुल से होगा। विकास ने क्वार्टर फाइनल में हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले

» Read more
1 235 236 237 238 239 1,609