जब लड़कियों ने अपनी चेन उतार धर्मेंद्र के गले में डाल दी, बेटों के सामने सुनाया किस्‍सा

धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल स्टारर यमला पगला दीवाना फिर से रिलीज़ हो चुकी है। देओल परिवार हाल ही में इस फिल्म के प्नमोशन में व्यस्त था। इसी दौरान धर्मेन्द्र ने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। धर्मेन्द्र ने अपने राजनीतिक सफर के बारे में भी खुल कर बातचीत की। धर्मेन्द्र ने अपने पॉलिटिकल सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे ना कहने में बड़ा टाइम लग जाता है। कई लोग मुझे बोलते थे कि अच्छे आदमियों की ज़रूरत है पॉलिटिक्स में, फिर वाजपेयी साहब ने

» Read more

बिहार में मामूली से विवाद पर कुछ लोगों के समूह ने एक शख्स को पहले पीटा फिर चटवाई थूक

बिहार में मामूली से विवाद पर एक शख्स के साथ अमानवीयता की गई। कुछ लोगों के समूह ने पहले उसे पीटा। फिर खुलेआम उससे थूक चटवाया गया। घटना के वक्त वीडियो भी बनाया गया। दावा है कि आरोपियों ने बाद में यह क्लिप वायरल भी की। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर लोगों ने घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है, जबकि कई लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। यह मामला यहां के नालंदा जिले के सिरनामा गांव का है। एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने इस बारे में पत्रकारों

» Read more

आवेदन भी नहीं ले सकते, खड़े रहते हो नमूनों के रूप में…’ जानिए सुरक्षा अधिकारी को CM योगी ने क्यों लगाई फटकार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण वीआईपी इलाकों में गिना जाता है। रविवार (2 अगस्त) की सुबह मुख्यमंत्री पीएम मोदी के गोद लिए गांव डोमरी में गए और विकास योजनाओं का जायजा लिया। इसी गांव में सीएम को आवेदन देने के लिए पहुंची एक महिला को सुरक्षाकर्मियों ने पास जाने से रोका तो सीएम ने सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगा दी। दरअसल, जब महिला सीएम के पास पहुंची। उस वक्त वह गांव से जाने के

» Read more

दिल्‍ली में एक मां ने 7 महीने की बेटी को मनहूस समझ उसकी गला घोंटकर कर दी हत्या

दिल्ली पुलिस ने 27 साल की अदीबा को गिरफ्तार किया है, आरोप है कि उसने 7 महीने की बेटी को मनहूस समझकर उसकी हत्या कर दी. मीडीया रिपोर्ट के अनुसार  दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल के मुताबिक 20 अगस्त को दिल्ली के मूलचंद अस्पताल से जानकारी मिली कि एक महिला एक 7 महीने की बच्ची को मृत लेकर आई है. पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो बच्ची की मां ने बताया कि उसकी मौत पानी की बाल्टी में डूबने से हुई है. पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम

» Read more

आगरा में एक युवक ने दोस्त के साथ किया 18 वर्षीय दिव्यांग युवती से गैंगरेप, रिपोर्ट लिखने में की गई आनाकानी

मीडीया में आई रिपोर्ट के अनुसार सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम गांव के युवक ने दोस्त के साथ दिव्यांग युवती से गैंगरेप किया।युवती की भाभी ने आरोपियों को भागते देखा। रात को मामला रुनकता चौकी पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय पीड़ित पक्ष को टहला दिया। डीजीपी को ट्वीट करने के बाद पुलिस हरकत में आई। घटना शाम करीब चार बजे की है। 18 वर्षीय युवती एक आंख, पैर और हाथ से दिव्यांग है। पिता काम से बाहर गया था। मां का देहांत हो चुका

» Read more

स्कूटी चलाना सीखना चाहती थी बीवी, पता चला तो सास और पति ने मार डाला

पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि वह स्कूटी चलाना सीखना चाहती थी। पहले तो आरोपी पति ने इस हत्या को आत्महत्या का रुप देने की कोशिश की। लेकिन ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा हो गया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लुधियाना के फोकल पॉइंट एरिया का है। जहां रहने वाले अर्जुन कुमार नाम के शख्स को पुलिस ने अपनी पत्नी करीना (19 वर्ष)

» Read more

एक शख्स ने अपनी गुम हुई गाय के बारे में पूछा तो पेड़ से बांध कर तलवार से काट दिया हाथ

मध्य प्रदेश में एक हाइवे के पास गाय गुम हो गई। उसके बारे में खोज-खबर करने की कोशिश की गई। पर पूछताछ का अंजाम एक शख्स को बेहद भारी पड़ा। दावा है कि गाय के बारे में सवाल करने वाले को गुस्साए लोगों ने पहले पेड़ से बांधा। फिर उसकी पिटाई की और बाद में तलवार से उसका एक हाथ काट दिया। घटना के बाद आस-पास सनसनी का माहौल पनप गया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और फिर जख्मी हालत में शख्स को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चूंकि हालत

» Read more

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में महिला समेत चार नक्सली हुए ढेर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अपने अभियान में सफलता मिली है। राज्य के नारायणपुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत चार नक्सली मारे गये। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब रिजर्व गार्ड की टीम दोपहर ढाई बजे माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी मुठभेड़ ज्यादा देर तक नहीं चली इसलिए नक्सलियों की संख्या के बारे में पता नहीं चल सका है। खबरों की मानें तो मुठभेड़ के बाद कई नक्सली घने जंगलों की तरफ भाग गए जिनके लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी

» Read more

TRS की मेगा रैली में KCR बने ‘भगवान राम’, कांग्रेस का आरोप 300 करोड़ खर्च कर रही है सरकार

तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 2 सितंबर को एक रैली प्रगति निवेदन सभा का आयोजन किया। इस रैली से पहले जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा पोस्टर लगाए गए। इनमें रंगारेड्डी जिले में एक पोस्टर में तेलंगाना के मुख्यमंत्री कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है। वहीं, इस रैली को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने टीआरएस प्रमुख और सीएम केसी राव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार इसके लिए 300 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इंडिया

» Read more

भाजपा के दो सांसद ने संसद में उठाई थी पतियों के लिए पुरुष आयोग बनाने की माँग, अब सड़क पर उतर माँगेंगे समर्थन

भाजपा के दो सांसद पुरुष आयोग की मांग संसद में उठाने के बाद अब इस मुद्दे पर समर्थन सड़क पर उतरने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में 23 सितंबर को वे एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन फिलहाल पुरुषों के लिए अलग से आयोग की जरूरत नहीं है। मीडीया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के घोसी और हरदोई से भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर और अंशुल वर्मा ने रविवार को कहा,

» Read more

ग्‍लव्‍स खरीदने तक के पैसे नहीं थे, नंगे हाथ प्रैक्टिस करने वाले अमित ने बॉक्सिंग में जीता सोना

इंडोनेशिया में हुए 18वें एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाज उम्मीदों के अनुरुप मेडल जीतने में नाकाम रहे। हालांकि एक मुक्केबाज ने अपने प्रदर्शन से ना सिर्फ भारत को गोल्ड मेडल दिलाया, बल्कि अपने बेहतरीन प्रदर्शन से भविष्य के लिए उम्मीदें जगा दी हैं। इस मुक्केबाज का नाम है अमित पंघल। हरियाणा का यह प्रतिभाशाली मुक्केबाज रोहतक के मैना गांव का निवासी है। अमित के पिता के पास सिर्फ एक एकड़ जमीन है, जिसमें वह गेंहू और बाजरा उगाते हैं। परिवार के आर्थिक हालात ऐसे भी नहीं हैं कि उसे बहुत

» Read more

भीषण भूकंप के तीन साल बाद पहली दफा जन्माष्टमी पर खुला नेपाल का ये प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर

नेपाल में 2015 में भीषण भूकंप के तीन साल बाद पहली दफा भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिर को रविवार को लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया। यह मंदिर भारतीय शिखर शैली में निर्मित है। नेपाल में 25 अप्रैल 2015 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 8,700 लोग मारे गये थे और घरों एवं घाटी में फैले सांस्कृतिक विरासत स्थलों को काफी नुकसान पहुंचा था। रविवार की तड़के काठमांडो के ललितपुर नगर निकाय में स्थित भगवान कृष्ण के 17वीं शताब्दी के मंदिर में दर्शन के लिए हजारों

» Read more

संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भाजपा सरकार के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे

संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रविवार (2 सितंबर) को हरियाणा के भाजपा सरकार के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ स्मार्टग्राम योजना की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। वर्ष 2016 में प्रणव मुखर्जी ने गुरुग्राम के हरचंदपुर और नयागांव को इस योजना के अंतर्गत गोद लिया था। इसके बाद से इस गांव में कई सुविधाएं दी गई। गांव को आदर्श गांव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले प्रणब मुखर्जी ने नागपुर में आरएसएस के

» Read more

बदमाशों ने की दिनदहाड़े युवती के साथ मारपीटऔर अगवा करने की कोशिश, पुलिस ने करवाया मामला रफ़ादफ़ा

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बीच बाजार बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवती के साथ मारपीट कर उसे जबरन अगवा करने की कोशिश की. गनीमत ये रही कि स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर बदमाश वहां से भाग गए. बदमाशों ने युवती को बचाने आये एक बुजुर्ग की भी पिटाई कर दी. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा कर मामले को रफादफा कर दिया.   जानकारी के मुताबिक, ये वायरल हुआ वीडियो

» Read more

चुनाव से पहले हरियाणा में बढ़ी बीजेपी की टेंशन, पार्टी से बगावत कर सांसद ने बनाई नई पार्टी

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा की टेंशन बढ़ गई है। कुरूक्षेत्र से भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी ने नई पार्टी ‘लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी’ का गठन किया है। वे 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और उद्योगपति नवीन जिंदल को शिकस्त देकर संसद में पहुंचे थे। उन्होंने जाट आरक्षण का खुलकर विरोध किया था। राजकुमार ने कहा था कि, “उनके समर्थकों को तंग किया जा रहा है। प्रजातंत्र कुछ परिवारों की जागीर बनकर रह गया है। आजादी के 70 साल बाद भी परिवारतंत्र हावी है। जो लोग भ्रष्टाचार

» Read more
1 235 236 237 238 239 1,617